होम / रियल एस्टेट / बिल्‍डर संजय अरोड़ा की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने सुनाया ये आदेश, 10 जुलाई को होगी पेशी 

बिल्‍डर संजय अरोड़ा की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने सुनाया ये आदेश, 10 जुलाई को होगी पेशी 

 ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोंपो के चलते देश के नामी बिल्‍डर को गिरफ्तार किया है. ED ने जिस शख्‍स को गिरफ्तार किया है वो एक नामी बिल्‍डर होने के साथ-साथ नरेडको के चेयरमैन भी हैं .

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

इंफोर्समेंट डॉयरेक्‍ट्रेट ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों के चलते गिरफ्तार सुपरटेक के चेयरमैन आर के अरोड़ा को ईडी ने अदालत में पेश कर दिया है. सुपर टेक के मालिक आर के अरोड़ा  को पटियाला हाउस कोर्ट ने 12 दिन की ईडी कस्टडी में भेजा गया. उनकी अगली पेशी 10जुलाई को होगी. उनको ईडी ने आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था. दरअसल ईडी ने देर रात उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया था. ईडी इस मामले को लेकर उनसे पिछले कुछ दिनों से पूछताछ कर रही थी. मंगलवार को भी ईडी की ओर से उन्‍हें नोटिस दिया गया था, लेकिन आखिरकार मंगलवार देर रात उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया. आर के अरोड़ा को आज उन्‍हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. 

थोड़ी देर में संजय अरोड़ा की होगी पेशी 
ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए संजय अरोड़ा को आज कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट ने उन्‍हें 12 दिन की ईडी की कस्‍टडी में भेज दिया गया है.  ईडी की ओर से उनके खिलाफ जो एफआईआर दर्ज की गई है उसकी जानकारी ईडी अदालत को दी गई. इसके बाद मामले पर दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद जज देवेन्‍द्र कुमार ने संजय अरोड़ा को ईडी की कस्‍टडी में भेज दिया. अब उन्‍हें 10 जुलाई को अदालत में पेश किया जाएगा. 

कई राज्‍यों में उनके खिलाफ दर्ज थे मामले 
दरअसल सुपरटेक के खिलाफ कई राज्‍यों में अलग-अलग मामले दर्ज हैं. जिन राज्‍यों में उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं उनमें दिल्‍ली, हरियाणा और यूपी जैसे राज्‍य शामिल हैं. इन एफआईआर के आधार पर धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. इन एफआईआर में उन पर आरोप था कि उन्‍होंने उन्‍होंने बॉयरों से पैसे लेकर वो उन्‍हें समय पर कब्‍जा भी नहीं दे पाए. इस मामले में कंपनी और उसके कई डॉयरेक्‍टरों पर भी आरोप हैं. 

बॉयर्स के पैसे को किया डॉयवर्ट 
सुपरटेक के मालिक संजय अरोड़ा पर ये भी आरोप हैं कि उनकी कंपनी ने बॉयरों से पैसा लेकर उससे दूसरी जगहों पर जमीन खरीदी और उसके बाद उस पर लोन भी ले लिया. सुरपटेक पर बैंकों को तय समय पर पैसा न देने का भी आरोप है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन पर 1500 करोड़ रुपये न चुकाने का भी आरोप है. इसके कारण ये रकम एनपीए हो चुकी है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago