होम / रियल एस्टेट / अक्षय कुमार ने इस प्रॉपर्टी को बेचकर कमाया तगड़ा मुनाफा, जानें कौन है नया मालिक 

अक्षय कुमार ने इस प्रॉपर्टी को बेचकर कमाया तगड़ा मुनाफा, जानें कौन है नया मालिक 

अक्षय कुमार ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित अपनी एक प्रॉपर्टी को बेचकर अच्छा-खासा मुनाफा कमाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने अपनी एक प्रॉपर्टी बेचकर दो करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया है. दरअसल अक्षय ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित अपनी एक प्रॉपर्टी बेची है और इससे उन्हें दो करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय की इस प्रॉपर्टी के मालिक अब एक म्यूजिक डायरेक्टर बन गए हैं.

डब्बू मलिक बने मालिक 
अक्षय कुमार पिछले कुछ समय से अपनी अंधेरी वेस्ट वाली एक प्रॉपर्टी को बेचना चाहते थे. जैसे ही उन्हें अच्छा खरीदार मिला, उन्होंने 6 करोड़ में सौदा कर दिया. रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्षय ने अपनी प्रॉपर्टी म्यूजिक डायरेक्टर डब्बू मलिक को बेची है. दोनों के बीच यह डील 12 अगस्त को हुई थी. गौरतलब है कि डब्बू मलिक, मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अन्नू मलिक के भाई हैं.

इतना है कारपेट एरिया
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' की यह प्रॉपर्टी अंधेरी वेस्ट के ट्रांसकॉन ट्रायम्फ के टॉवर 1, A-2104 में स्थित है. यह प्रॉपर्टी 1,281 स्क्वायर फीट के कारपेट एरिया और 59 स्क्वायर फीट के बालकनी एरिया में फैली है. रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता अक्षय कुमार भाटिया ने म्यूजिक डायरेक्टर डब्बू मलिक और ज्योति मलिक को अपनी संपत्ति बेच दी है. हालांकि, इस पर अक्षय ने कोई टिप्पणी नहीं की है.

प्रॉपर्टी के मामले में एक्टिव
अक्षय कुमार ने नवंबर 2017 में इस घर को 4.12 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस तरह इस डील से उन्हें करीब 2 करोड़ का फायदा हुआ है. बता दें कि अक्षय कुमार प्रॉपर्टी के मामले में बेहद एक्टिव रहते हैं. उन्होंने मुंबई में प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने या किराए पर देने से जुड़े से कई ट्रांजैक्शन किए हैं. फिल्मों की बात करें तो अक्षय के लिए समय कुछ खास अच्छा नहीं चल रहा है. उनकी फिल्मों को पिछले कुछ समय से अच्छा रिस्पोंस नहीं मिला है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago