होम / रियल एस्टेट / देश की सबसे महंगी Real State डील के बाद इस अदाकारा ने खरीदे 3 आशियाने , जानिए कौन है ये? 

देश की सबसे महंगी Real State डील के बाद इस अदाकारा ने खरीदे 3 आशियाने , जानिए कौन है ये? 

लगता कुछ ऐसा है कि मुंबई के रियल स्‍टेट बाजार में तेजी आई हुई है. 252 करोड़ के फ्लैट की बिक्री के बाद अब एक ही अदाकारा ने 3 आशियाने खरीदे हैं. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

मुंबई में इस वक्‍त लगभग हर सप्‍ताह किसी न किसी सेलिब्रिटी के घर खरीदने की खबर सामने आ रही है. कोई इतना महंगा घर खरीद रहा है कि वो देश के सबसे महंगे सौदे में शामिल हो जाता है तो कोई अपने लिए करोड़ों का घर खरीद रहा है. अब इसी कड़ी में इस बार खबर मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट को लेकर आ रही है कि उन्‍होंने भी अपने लिए 32 करोड़ का एक घर खरीदा है. खबर ये भी आ रही है हाल ही में उन्‍होंने 2 फ्लैट अपनी एक रिश्‍तेदार को गिफ्ट किए हैं. उनकी इस खरीददारी को देखकर लग ऐसा रहा है कि वो इस वक्‍त मुंबई के प्राॅपर्टी बाजार में जबर्दस्‍त तेजी आई हुई है. 

आखिर कहां है ये फ्लैट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट ने अपना ये नया घर बांद्रा वेस्‍ट में खरीदा है. इस घर की कीमत 37 करोड़ रुपये है. ये घर 2497 स्‍कैवयर मीटर का है. इस घर का सौदा उनके प्रोडक्‍शन हाउस इटरनल सनसाइन प्रोडक्‍शन हाउस ने किया है. इसके लिए उन्‍होंने बड़ी स्‍टैंप ड्यूटी भी चुकाई है. उन्‍होंने इस घर के लिए 2.26 करोड़ रुपये की स्‍टैंप ड्यूटी भी चुकाई है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि आलिया का कृष्‍णा राज बंगले में नया घर भी बन रहा है. बावजूद उसके उन्‍होंने ये नया घर खरीदा है. वो रणबीर कपूर के साथ अक्‍सर कृष्‍णा राज बंगले में निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए जाती रहती हैं. कृष्‍णा राज में उनका 8 मंजिल का घर भी बन रहा है. 

आलिया ने बहन को भी उपहार में दिये हैं फ्लैट
आलिया ने जहां अपने लिए नया घर खरीदा है वहीं दूसरी ओर उन्‍होंने हाल ही में अपनी छोटी बहन शाहीन महेश भट्ट को भी दो फ्लैट गिफ्ट किए हैं. इनकी कीमत 7.68 करोड़ रुपये है. ये फ्लैट जुहू के गिगी अपार्टमेंट में स्थित हैं. इसका एरिया 2086.75 स्‍क्‍वॉयर फीट में फैला हुआ है. उन्‍होंने इसके लिए बड़ी स्‍टैंप ड्यूटी के 30.75 लाख रुपये भी चुकाए हैं. 

मुंबई में लगातार हो रही हैं रियल स्‍टेट की कई डील 
मुंबई से इस साल में अभी तक महंगी रियल स्‍टेट की डील भी कई खबरें सामने आई हैं. इनमें जहां बजाज कंपनी के चेयरमैन नीरज बजाज ने 252 करोड़ रुपये का घर खरीदा है. नीरज बजाज का ये फ्लैट ट्रिप्‍लेक्‍स बना हुआ है और दक्षिण मालाबार हिल में बसा हुआ है. इस फ्लैट का एरिया 18 हजार स्‍क्‍वैयर फीट का है. इसी साल बी के गोयनका ने भी 240 करोड़ का फ्लैट मुंबई में खरीदा था. इस फ्लैट का एरिया 30 हजार स्‍क्‍वैयर फीट का था. उस वक्‍त इसे देश की महंगी डील कहा जा रहा था लेकिन नीरज बजाज के 252 करोड़ के फ्लैट खरीदने के बाद उनका सौदा देश के सबसे महंगे सौदे में शामिल हो गया. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

17 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

4 days ago

घर खरीदने की बजाय किराए को क्यों चुन रहे हैं युवा? EMI से ज्यादा निवेश और वित्तीय आजादी को दे रहे तरजीह

महंगी प्रॉपर्टी, ऊंची होम लोन EMI और बदलते करियर ट्रेंड के चलते मिलेनियल्स और जेन-जी का रुख बदला. NoBroker की रिपोर्ट में 46% किराएदारों ने लंबे समय तक किराए पर रहने को बताया बेहतर विकल्प

1 week ago

PNB-IGBC साझेदारी: ग्रीन होम खरीदने वालों को मिलेगा सस्ता लोन, ब्याज में भी छूट

IGBC सर्टिफाइड प्रोजेक्ट्स के खरीदारों को PNB की हरित आवास योजना का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही ब्याज दर में छूट समेत कई अन्य सुविधाएं भी प्राप्त होंगी.

1 week ago

महंगाई के बीच भी रियल एस्टेट सेक्टर चमका, 75 शहरों में हाउसिंग सेल्स वैल्यू ₹9.33 लाख करोड़ पहुंची

टॉप महानगरों में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया. देश की कुल वार्षिक हाउसिंग सेल्स में इसकी हिस्सेदारी 23.7 प्रतिशत रही और यहां सालाना आधार पर 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

26-May-2026


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

16 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

15 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

15 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

17 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

17 hours ago