होम / रियल एस्टेट / रियल एस्टेट में बड़ा बदलाव, बढ़ते इंफ्रा और नई सोच ने NCR को बना लग्जरी प्रॉपर्टी का केंद्र

रियल एस्टेट में बड़ा बदलाव, बढ़ते इंफ्रा और नई सोच ने NCR को बना लग्जरी प्रॉपर्टी का केंद्र

NCR का लग्जरी रियल एस्टेट बाजार अब एक मजबूत केंद्र बन गया है. बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ती प्रीमियम मांग और निवेश ने इसे खरीदारों का पसंदीदा गंतव्य बना दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

2025 में दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) देश का सबसे बड़ा लग्जरी हाउसिंग हब बनकर उभरा है. तेजी से विकसित होते इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ती आमदनी और प्रीमियम जीवनशैली की चाह ने इस क्षेत्र को हाई-एंड रियल एस्टेट का नया मानदंड बना दिया है. अब गुरुग्राम, नोएडा और दिल्ली के पॉश इलाकों को देशभर के अमीर खरीदार और निवेशक पसंद कर रहे हैं.

क्यों बढ़ रही है NCR में लग्जरी हाउसिंग की मांग?

1. तेजी से सुधरता इंफ्रास्ट्रक्चर और बेहतर कनेक्टिविटी

-दिल्ली-एनसीआर में कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स ने लग्जरी प्रॉपर्टीज़ की मांग को नई ऊंचाई दी है जैसे: 

 - द्वारका एक्सप्रेसवे (29 किमी): गुरुग्राम से IGI एयरपोर्ट तक शानदार कनेक्टिविटी, जिसके आसपास लग्जरी प्रोजेक्ट्स तेजी से बढ़ रहे हैं.
- यमुना एक्सप्रेसवे (165 किमी): नोएडा से आगरा की आसान यात्रा और जेवर एयरपोर्ट के आसपास हाई-एंड टाउनशिप्स का विकास.
- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: 1,386 किमी लंबा यह प्रोजेक्ट सोहना, पलवल जैसे क्षेत्रों में लग्जरी डेवलपमेंट का बड़ा कारण बन गया है.
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर): कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव और आसपास की रियल एस्टेट वैल्यू में जबरदस्त उछाल.

2. आय में वृद्धि और बदलती जीवनशैली

-2024 में NCR में 10,500 लग्जरी यूनिट्स बिकीं, जबकि 2023 में यह आंकड़ा 5,525 था  यानि 90% की सालाना वृद्धि हुई.
- बढ़ती आय, HNIs और NRIs की संख्या में इजाफा, और शानदार सुविधाओं वाले घरों की चाह इस ट्रेंड को चला रही है.

3. उभरते माइक्रो-मार्केट्स और शहरी फैलाव

ग्रेटर कैलाश, डिफेंस कॉलोनी, गोल्फ कोर्स रोड जैसे पॉश क्षेत्रों के साथ-साथ द्वारका एक्सप्रेसवे और नोएडा सेक्टर-150 जैसे नए माइक्रो-मार्केट्स में लग्जरी प्रॉपर्टी का तेजी से विस्तार हो रहा है.

4. डेवलपर्स का फोकस और शानदार सप्लाई

- कुशमैन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की पहली तिमाही में NCR में शुरू हुई 74% नई हाउसिंग परियोजनाएं प्रीमियम सेगमेंट में थीं.
- केवल गुरुग्राम में ही 75% नई सप्लाई दर्ज की गई. द्वारका एक्सप्रेसवे पर 3,500 से अधिक लग्जरी यूनिट्स लॉन्च की गईं.

5. निवेश के लिए बेहतर विकल्प

- 2025 की पहली तिमाही में दिल्ली-एनसीआर ने 18% की सालाना ग्रोथ के साथ भारत के टॉप 7 शहरों में सबसे तेज संपत्ति मूल्य वृद्धि दर्ज की.

- नोएडा सेक्टर-150 जैसे क्षेत्रों में 2021 से 2024 के बीच 128% पूंजीगत मूल्य वृद्धि देखी गई, जो रिटर्न के लिहाज से बेहद आकर्षक है.

इंडस्ट्री लीडर्स की राय

रॉयल ग्रीन रियल्टी के एमडी यशांक वासन का कहना है कि लग्जरी रियल एस्टेट में 2025 का साल बेमिसाल है. गुरुग्राम इसका नेतृत्व कर रहा है, जहां मांग और दाम दोनों रिकॉर्ड स्तर पर हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं अब लोगों की पहली पसंद बन चुकी हैं.

प्राइम डेवलपमेंट्स के चेयरमैन राकेश मल्होत्रा का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर अब केवल एक मार्केट नहीं बल्कि एक बेंचमार्क है. कोस्मोपॉलिटन लाइफस्टाइल, स्मार्ट कनेक्टिविटी और आधुनिक सोच इस बदलाव की धुरी हैं.

BPTP के सीएफओ मानिक मलिक ने कहा "यह सिर्फ एक रुझान नहीं, बल्कि दीर्घकालिक बदलाव है. खरीदार अब सिर्फ मकान नहीं, बल्कि ग्लोबल स्टैंडर्ड वाली लाइफस्टाइल तलाश रहे हैं. NCR इस बदलाव की राजधानी बन गया है."


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

38 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago