होम / रियल एस्टेट / 5 स्टार होटल्स के लद गए दिन? 4 Star Hotels की चमकी किस्मत, आखिर ऐसा कैसे हुआ?

5 स्टार होटल्स के लद गए दिन? 4 Star Hotels की चमकी किस्मत, आखिर ऐसा कैसे हुआ?

पहले अक्सर देखा जाता था कि भारतीय लोग देश छोड़कर दूसरे देश टूर पर जाते थे, लेकिन अब ये लोग बाहर न जाकर अपने देश में ही घूमना पसंद कर रहे हैं.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: कोविड-19 का दौर जैसे-जैसे खत्म हो रहा है, होटल इंडस्ट्री फिर से आसमान छूने को तैयार है, पर इस बार 4 स्टार होटल्स में पंख लगे हुए दिख रहे हैं. आखिर क्या वजह है कि 4 स्टार होटलों ने तेजी से विस्तार की योजना बनाई है? इसका मुख्य कारण क्या है? आपको बता दें कि कोविड-19 से होटल इंडस्ट्री पूरी तरह से ठप हो गई थी, परंतु अब फिर से टूरिस्ट्स की संख्या में भारी इजाफा देखने को मिल रहा है. 

4 स्टार टूरिस्ट्स की पहली पसंद
पहले अक्सर देखा जाता था कि भारतीय लोग देश छोड़कर दूसरे देश टूर पर जाते थे, लेकिन अब ये लोग बाहर न जाकर अपने देश में ही घूमना पसंद कर रहे हैं. होटल्स को इसका सीधा फायदा हो रहा है. लेकिन एक बात और देखने मे आ रही है. वो ये है कि टूरिस्ट्स इस बार 5 स्टार होटल्स की जगह 4 स्टार होटल्स की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं. 

पहला कारण: इसके पीछे के कारण को हमने समझने की कोशिश की तो पहला कारण किराया समझ में आया. घाटे की कमी को पूरा करने के लिए 5 स्टार होटल्स ने किराया काफी बढ़ा दिया है. जहां पहले एक रात का किराया 4 से 5 हजार रुपये होता था, अब वह करीब 10 हजार रुपये तक पहुंच गया है. टूरिस्ट्स इतना किराया नहीं दे पा रहे, इसलिए वे 5 स्टार की जगह 4 स्टार की तरफ आकर्षित हो रहे हैं.

दूसरा कारण: पहले 5 स्टार होटल में ही सिर्फ स्विमिंगपुल, स्पा, बॉडी मसाज, जिम होते थे, लेकिन अब 4 स्टार होटल ने भी मेहमानों को इस तरह की सुविधा देना शुरू कर दिया है. ये भी एक कारण है कि टूरिस्ट्स को कम बजट में 5 स्टार वाली सुविधाएं 4 स्टार में मिल जा रही हैं.

कम पैसे में अधिक सुविधाएं
इस संबंध में होटल रॉयल रेजिडेंसी के जनरल मैनेजर अमीर उद्दीन ने कहा कि 4 स्टार होटल की डिमांड बढ़ने का मुख्य कारण यह है कि 4 स्टार होटल में मेहमानों को कम पैसे में पूरी सुविधा दी रही है. यह भी एक वजह है कि मेहमान अब 5 स्टार होटल की जगह 4 स्टार होटल पसंद कर रहे हैं.

उन्होंने बताया, "पर्यटक 4 स्टार होटल की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं. कोविड के बाद एक बार फिर से होटल इंडस्ट्रीज पुराने रूप में आ रही है, जिसमे सबसे बड़ा योगदान देसी पर्यटकों का है."

ITC होटल समूह के फार्च्यून की प्लानिंग
इसी बात को लेकर 4 स्टार होटल्स ने अपने विस्तार की योजना बनाई है. अगर हम बात करें ITC होटल समूह के फार्च्यून की तो यह छोटे आकार का होटल है, पर अगले 7 महीनों के दौरान यह हर महीने एक नए होटल का सौदा करेगा. हर होटल में 75 से 80 कमरे होंगे. फार्च्यून होटल के प्रबंध निदेशक समीर एम सी ने बताया कि बीते 20 साल में यह पहला ऐसा साल होगा, जिसमें हम सबसे अधिक होटल खोलेंगे. इस बढ़ोतरी से फार्च्यून होटल के पोर्टफोलियो का आकार बढ़ कर 50 हो जाएगा. इस समय फार्च्यून के 34 शहरों में 40 होटल हैं. 

जिंजर के खुलेंगे 125 होटल
इसी तरह आईएचसीएल ने 2025-26 तक 300 से अधिक होटलों के पोर्टफोलियो की योजना बनाई है, जिसमें जिंजर 125 होटलों का योगदान देगा. इस समय जिंजर के देश भर में 85 होटल हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव क्वार्टर में कमर्शियल रियल एस्टेट की बदलती तस्वीर, ऑफिस से रिटेल तक लीजिंग में क्यों आती है तेजी?

त्योहारी सीजन में कंपनियां नए ऑफिस, रिटेल स्टोर और बेहतर कमर्शियल लोकेशन पर तेजी से लेती हैं फैसले, 2025 में ऑफिस और रिटेल दोनों सेगमेंट में मजबूत लीजिंग दर्ज

3 days ago

UP-RERA का बड़ा फैसला, नोएडा-गाजियाबाद में ₹472 करोड़ के रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

UP-RERA के अनुसार, गाजियाबाद में करीब ₹286 करोड़ की लागत वाली तीन परियोजनाओं को मंजूरी मिली है. इनमें दो कमर्शियल और एक रेसिडेंशियल परियोजना शामिल है.

4 days ago

द्वारका एक्सप्रेसवे ने बदला गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट का नक्शा, 5 साल में 135% बढ़े घरों के दाम

एनारॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, द्वारका एक्सप्रेसवे अब गुरुग्राम के स्थापित लग्जरी इलाकों को दे रहा चुनौती, बेहतर कनेक्टिविटी और प्रीमियम प्रोजेक्ट्स से बढ़ी मांग

1 week ago

घर महंगे होते गए, खरीदारों की रफ्तार थमी, NCR की बिक्री में 27% गिरावट: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-NCR, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बाजारों ने कीमतों की इस तेजी में अहम भूमिका निभाई.

22-August-2026

भारत में सीनियर लिविंग का बाजार रफ्तार पकड़ रहा, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचने का अनुमान

वरिष्ठ नागरिकों की बढ़ती आबादी और आधुनिक, सुरक्षित व हेल्थकेयर सुविधाओं से लैस घरों की मांग बढ़ा रही बाजार का आकार, करीब ₹13,000 करोड़ के निवेश की भी तैयारी

19-August-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago