✕

होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / दिल्ली की हर झुग्गी में होगा काम, चाहे विधायक किसी भी पार्टी का हो: विष्णु मित्तल

दिल्ली की हर झुग्गी में होगा काम, चाहे विधायक किसी भी पार्टी का हो: विष्णु मित्तल

दिल्ली भाजपा ने झुग्गी बस्तियों के विकास को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है. पार्टी महामंत्री विष्णु मित्तल ने कहा है कि विकास कार्यों में राजनीतिक भेदभाव नहीं किया जाएगा और हर झुग्गी में काम होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिल्ली भाजपा (BJP) के महामंत्री और झुग्गी प्रभारी विष्णु मित्तल ने सदर बाजार विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कहा है कि राजधानी की हर झुग्गी बस्ती में विकास कार्य कराए जाएंगे, चाहे वहां बीजेपी का विधायक हो या नहीं. उन्होंने यह आश्वासन बुधवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के टालीवान झुग्गी बस्ती के निवासियों से बातचीत के दौरान दिया.

विष्णु मित्तल ने कहा, “भले ही सदर विधानसभा सीट पर हमें हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन अब दिल्ली में भाजपा की सरकार है और हम हर झुग्गी बस्ती के लिए पूरी तरह से समर्पित हैं.” उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि झुग्गी बस्ती के निवासियों की हर समस्या का समयबद्ध समाधान किया जाएगा. इस मौके पर उन्होंने झुग्गियों में रहने वाले स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और कई मुद्दों को प्राथमिकता से हल कराने का आश्वासन भी दिया.

कार्यक्रम में विधानसभा प्रत्याशी मनोज जिंदल, जिला महामंत्री राजा खारी और अन्य प्रमुख बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. बता दें, भाजपा की इस सक्रियता को दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को लेकर पार्टी की नई रणनीति के रूप में देखा जा रहा है, जो आगामी नगर निगम चुनाव और विधानसभा उपचुनावों में असर डाल सकती है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 week ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

14 minutes ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

37 minutes ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

1 hour ago

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

19 hours ago