होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / घर के रहेंगे न घाट के: चाचा का साथ छोड़ने वाले अजित को BJP भी छोड़ देगी अकेला?

घर के रहेंगे न घाट के: चाचा का साथ छोड़ने वाले अजित को BJP भी छोड़ देगी अकेला?

महाराष्ट्र में आने वाले दिनों में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल सकता है. भाजपा अजित पवार से दूरी बनाने की सोच रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के नतीजे आम होते ही महाराष्ट्र की सियासत में उथल-पुथल मची हुई है. अपने चाचा की पार्टी तोड़ने वाले अजित पवार (Ajit Pawar) के बुरे दिनों की शुरुआत होने की प्रबल संभावना बनती नजर आ रही है. माना जा रहा है कि कमजोर प्रदर्शन वाले अजित को भाजपा ज़ोरदार झटका देने की तैयारी में है. भाजपा लोकसभा चुनाव में महज एक सीट जीतने वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को महायुति से बाहर कर सकती है. यदि ऐसा होता है, तो अजित पवार न घर के रहेंगे और न घाट के.     

पहले ही जताई थी आशंका
अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार का साथ छोड़कर भाजपा से हाथ मिलाया थमा था. उन्होंने सीनियर पवार की पार्टी NCP पर भी कब्जा कर लिया था. शरद गुट के कई विधायकों ने उस वक्त अजित का साथ दिया था. अजित और उद्धव ठाकरे की शिवसेना तोड़ने वाले एकनाथ शिंदे के साथ मिलाकर भाजपा ने महाराष्ट्र में महायुति (ग्रैंड अलांयस) की सरकार बनाई. हालांकि, भाजपा के कई नेता अजित के साथ आने से खफा थे. उन्होंने आशंका भी व्यक्त की थी कि अजित का साथ पार्टी को भारी पड़ सकता है. अब जब लोकसभा चुनाव में भाजपा को झटका लगा है, तो आलाकमान को भी अहसास होने लगा है कि अजित को दूर करने में ही भलाई है.

RSS भी नहीं है खुश 
माना जा रहा है कि बीजेपी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार से नाता तोड़ सकती है. पार्टी एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के साथ राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के मुखपत्र ऑर्गनाइजर में छपे लेख में भी महाराष्ट्र में बीजेपी की हार के लिए अजित पवार से गठबंधन को प्रमुख कारण बताया गया है. इसके बाद संभावना बढ़ गई है कि भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले अजित गुट वाली एनसीपी से नाता तोड़ ले. 

भाजपा की छवि हुई प्रभावित 
ऑर्गनाइजर में प्रकाशित लेख में कहा गया है कि अजित के साथ गठबंधन से भाजपा की ब्रैंड वैल्यू कम हुई है. क्यों अजित के आने से पार्टी भ्रष्टाचार के मोर्चे पर मुखर नहीं हो पाई. कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा भी किया गया है कि RSS अजित और भाजपा गठजोड़ से नाराज था. इसी वजह से संघ का एक बड़ा कैडर लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए नहीं निकला. खासतौर पर एनसीपी वाली सीटों पर यह स्पष्ट तौर पर देखने को मिला. ऐसे में यदि BJP विधानसभा चुनाव में भी अजित को अपने साथ रखती है, तो उसके कुछ नेताओं के साथ-साथ संघ कार्यकर्ता निष्क्रिय बने रह सकते हैं और इसका पार्टी को बड़ा नुकसान हो सकता है.

अजित के खिलाफ लोगों में गुस्सा
अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी को लोकसभा चुनाव में केवल एक सीट पर जीत मिली है. अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार भी चुनाव हारी हैं. बात केवल इतनी ही नहीं है, अजित पवार जिस बारामती विधानसभा क्षेत्र से पिछले 33 साल से विधायक हैं. वहां उसका प्रदर्शन सबसे खराब रहा है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अजित को लेकर लोगों में कितना गुस्सा है. ऐसे में अगर भाजपा उन्हें अपने साथ बनाए रखती है, तो यह गुस्सा उसकी तरफ भी डायवर्ट हो सकता है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

4 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

4 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago