होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / मन में चुनाव लेकर योग के लिए कश्मीर गए थे मोदी, BJP ने बनाई है खास रणनीति

मन में चुनाव लेकर योग के लिए कश्मीर गए थे मोदी, BJP ने बनाई है खास रणनीति

जम्मू -कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं. भाजपा के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कश्मीर पहुंचे. PM मोदी ने यहां योग किया और उसके बाद लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाई. खासकर महिलाओं में PM मोदी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. प्रधानमंत्री योग दिवस के मौके पर अलग-अलग जगह जाते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कश्मीर को चुना. दरअसल, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इसलिए मोदी का कश्मीर को चुनना उनकी चुनावी रणनीति का हिस्सा है. लोकसभा चुनाव में विपक्षी इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के मद्देनजर भाजपा घाटी को लेकर बेहद सतर्क हो गई है. पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए फुलप्रूफ रणनीति तैयार करने में जुटी है. 

2014 में हुए थे चुनाव
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर PM मोदी ने कश्मीरी आवाम के बीच जाकर यह दिखाने का प्रयास किया है कि उन्हें कश्मीर के लोगों की फिक्र है. जम्मू-कश्मीर में चुनाव कब होंगे, ये अभी स्पष्ट नहीं है. लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसे लेकर तस्वीर साफ हो सकती है. जम्मू कश्मीर में आखिरी चुनाव 2014 में हुए थे. इस चुनाव में भाजपा ने 87 में से 25 सीटों पर जीत हासिल की थी. इसके बाद राज्य में भाजपा और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) गठबंधन की सरकार बनी. यह सरकार करीब तीन साल तक चली. BJP के समर्थन वापस लेने के चलते महबूबा मुफ्ती की सरकार 19 जून 2018 को गिर गई. उसके बाद अब राज्य में विधानसभा चुनाव होंगे.  

2 लोकसभा सीटों पर लड़ा चुनाव 
लोकसभा चुनाव में भाजपा ने केवल हिंदू बहुल जम्मू और उधमपुर पर ही उम्मीदवार उतारे थे. राज्य की मुस्लिम बहुल तीन सीटों पर BJP ने खाली छोड़ दिया था. जिन 2 सीटों पर भाजपा ने चुनाव लड़ा, वहां उसे जीत मिली. शेष तीन में से दो सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई. इस चुनाव में BJP ने 24.36% वोट हासिल किए. नेशनल कॉन्फ्रेंस को 22.30%, कांग्रेस ने 19.38% और पीडीपी को 8.48% वोट मिले. 2019 के लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की छह सीटे थीं. जिनमें से तीन सीटें BJP और 3 नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीती थीं.  

ऐसे मिलेगी सत्ता 
भाजपा राज्य में लोकसभा चुनाव के नतीजों से खुश है, लेकिन लगभग इसी रणनीति को विधानसभा चुनाव में भी लागू करेगी. कहने का मतलब है कि उसका पूरा ध्यान हिंदू बहुल जम्मू पर होगा. जबकि मुस्लिम बहुल सीटों के लिए वह निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन दे सकती है और छोटे दलों से तालमेल कर सकती है. पार्टी राज्य की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने से बचेगी. भाजपा भी अच्छे से जानती है कि मुस्लिम बहुल सीटों पर उसकी जीत मुश्किल हो सकती है, इसलिए वो निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करके और छोटे दलों को साथ लाकर सत्ता तक पहुंच सकती है. 

नतीजों से उत्साहित
लोकसभा चुनाव में राज्य के दो बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री एवं PDP लीडर महबूबा मुफ्ती और नेशनल कांफ्रेंस लीडर एवं पूर्व CM उमर अब्दुल्ला को हार का सामना करना पड़ा है. इससे यह संदेश जाता है कि राज्य की जनता इन दोनों से नाखुश है, भाजपा इसे के बड़े मौके के तौर पर देख रही है. हालांकि, यह भी सही है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव अलग-अलग मुद्दों पर लड़ा जाता है. भाजपा आतंकवाद में कमी और राज्य के विकास को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेगी. वहीं, विपक्षी दल अनुच्छेद-370 हटाए जाने के वक्त सामने आई नाराजगी को भुनाने की कोशिश करेंगे. भाजपा अनुच्छेद-370 हटाने को राज्य के लिए ऐतिहासिक फैसला करार देती है, ऐसे में इस चुनाव में उसकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

4 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

4 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago