✕

होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / मोदी के इन मंत्रियों ने BJP को बहुमत से किया दूर, अब करने होंगे कई समझौते?

मोदी के इन मंत्रियों ने BJP को बहुमत से किया दूर, अब करने होंगे कई समझौते?

लोकसभा चुनाव में भाजपा भले ही सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बनी हो, लेकिन उसे कई झटके लगे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के नतीजे भाजपा की उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे हैं. पार्टी ने इस बार 400 पार का नारा दिया था, लेकिन NDA में शामिल सभी दल मिलकर भी इस आंकड़े को नहीं छू पाए हैं. पिछले दो चुनावों में अपने दम पर बहुमत हासिल करने वाली भाजपा को 240 सीटें मिली हैं. इस वजह से नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल अनिश्चतता भरा होने की संभावना है. क्योंकि उन्हें JDU और TDP जैसे सहयोगियों पर सबसे ज्यादा निर्भर रहना होगा. इस चुनाव में मोदी सरकार के 19 मंत्रियों को शिकस्त मिली है, जो पार्टी के लिए बड़े झटके के समान है.  

अमेठी में स्मृति को शिकस्त  
भाजपा के सबसे चर्चित मंत्रियों में शुमार रहीं स्मृति ईरानी को अमेठी में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. उन्हें कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने 1.67 लाख वोटों से हराया है. तिरुवनंतपुरम से IT मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाले राजीव चंद्रशेखर की हार हुई है. उन्हें कांग्रेस के शशि थरूर ने 16 हजार वोटों से हराया है. इसी तरह, लखीमपुर खीरी से केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी सपा के उत्कर्ष वर्मा से 34 हजार वोटों से हारे हैं. बता दें कि अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष टेनी पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप था. इसका भी खामियाजा भाजपा को उठाना पड़ा है.

इन्होंने भी चखा हार का स्वाद 
हार का स्वाद चखने वाले मोदी सरकार के अन्य मंत्रियों में 32778 वोटों से परास्त होने वाले सुभाष सरकार अर्जुन मुंडा -149675, कैलाश चौधरी -417943), एल मुरुगन -240585, निसिथ प्रमाणिक -39250, संजीव बालियान -24672, कपिल पाटिल - 66121, रावसाहेब दानवे-109958, भारती पवार -113199, कौशल किशोर-70292, भगवंत खुबा -128875, वी.मुरलीधरन -16272, महेंद्रनाथ पांडे -21565, साध्वी निरंजन ज्योति- 33199, भानु प्रताप - 53898 और आरके सिंह का नाम - 59808 शामिल हैं. सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत 272 होता है. यानी लोकसभा चुनाव में 272 सीटें जीतने वाली पार्टी अपने दम पर सरकार बना सकती है. भाजपा को कुल 240 सीटें मिली हैं, यदि सभी 19 मंत्री चुनाव जीत जाते तो पार्टी की सीटों का आंकड़ा बढ़कर 259 हो जाता. भले ही ये बहुमत से 13 सीट कम रहता, लेकिन उस स्थिति में उसकी सहयोगी दलों पर निर्भरता ज़रूर कम हो जाती.

...तो JDU की नहीं पड़ती ज़रूरत 
तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और जनता दल (यूनाइटेड) मोदी 3.0 में अहम किरदार निभाएंगे. इनमें से किसी भी पार्टी के दूर जाने का मतलब होगा मोदी सरकार की विदाई. चंद्रबाबू नायडू की TDP को 16 सीटें मिली हैं. वहीं, नीतीश कुमार की JDU 12 सीटें जीतने में कामयाब रही है. अगर मोदी सरकार के 19 मंत्री अपनी सीट बचा जाते, तो भाजपा को नीतीश कुमार के सहारे की ज़रूरत नहीं पड़ती. नीतीश कुमार का पलटने वाला इतिहास रहा है. वह कब, किस पार्टी से हाथ मिला लें, यह कोई नहीं जानता. ऐसे में पूरे 5 साल तक सरकार चलाने के लिए मोदी को कई समझौते भी करने पड़ सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

2 days ago

25 साल का सफर पूरा होने पर सरोजिनी नगर के श्री विनायक मंदिर पहुंचे PM मोदी, भगवान गणेश से मांगा आशीर्वाद

मंदिर में पूजा के बाद प्रधानमंत्री ने भगवान गणेश को ‘विघ्नहर्ता’ बताते हुए देश के निरंतर विकास और सभी के कल्याण की कामना की. उन्होंने कहा कि विघ्नहर्ता की कृपा से सभी का कल्याण हो और देश लगातार प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे. 

5 days ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

6 days ago

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17-September-2026

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026


बड़ी खबरें

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

5 minutes ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

3 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

7 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

7 hours ago