✕

होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / राजधानी में वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा 10 लाख तक का फ्री इलाज, सरकार ने शुरू की ये योजना

राजधानी में वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा 10 लाख तक का फ्री इलाज, सरकार ने शुरू की ये योजना

आयुष्मान वय वंदना योजना दिल्ली के बुजुर्गों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है. यह न सिर्फ स्वास्थ्य की चिंता दूर करेगी, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी देगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की राजधानी दिल्ली में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य योजना की शुरुआत हो गई है. ‘आयुष्मान वय वंदना योजना’ के तहत दिल्ली के 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज मिलेगा. इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है.

कैसे मिलेगा इलाज का लाभ?

इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये की केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना और 5 लाख रुपये का अतिरिक्त बीमा कवर दिल्ली सरकार द्वारा मिलेगा. कुल मिलाकर हर लाभार्थी को सालाना 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्राप्त होगा.

सीएम रेखा गुप्ता और हरदीप पुरी ने किया शुभारंभ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को पहला वय वंदना कार्ड वितरित किया. इस कार्ड के माध्यम से न सिर्फ इलाज बल्कि नियमित हेल्थ चेकअप, मेडिकल रिकॉर्ड और इमरजेंसी सेवाएं भी आसानी से उपलब्ध होंगी.
इस योजना की घोषणा पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर की थी. उन्होंने लिखा, “बुजुर्गों की सेवा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. केंद्र और दिल्ली सरकार मिलकर अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को 10 लाख रुपये तक का फ्री इलाज सुनिश्चित कर रही हैं. आज ही वय वंदना कार्ड बनवाएं और अपने अपनों को सुरक्षित करें.”

कौन कर सकता है आवेदन?

मुख्यमंत्री ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का दिल्ली निवासी होना और आधार कार्ड होना जरूरी है. दिल्ली के 100 से अधिक अस्पताल इस योजना से जुड़े हैं और 30,000 से ज्यादा उपचार कैशलेस मोड में उपलब्ध होंगे. कोई भी 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र का नागरिक आज से इस योजना में रजिस्ट्रेशन करा सकता है.

ट्रिपल इंजन सरकार का असर

रेखा गुप्ता ने कहा कि यह योजना ट्रिपल इंजन सरकार का उदाहरण है केंद्र, केंद्र शासित प्रदेश और नगर निगम में भाजपा की सरकार. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने राजनीतिक कारणों से इस योजना को वर्षों तक रोके रखा, लेकिन अब "हम विकास की गति को रोकने नहीं देंगे." उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह योजना गरीब और अमीर सभी को समान रूप से लाभ देगी.

किन बीमारियों का इलाज होगा?

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि योजना के तहत मरीजों को कीमोथेरेपी, आईसीयू देखभाल, विभिन्न प्रकार की सर्जरी और 961 अन्य मेडिकल सेवाएं मिलेंगी. योजना को पोर्टेबल बनाया गया है, यानी लाभार्थी दिल्ली से बाहर रहकर भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं.

वय वंदना कार्ड में क्या होगा?

प्रत्येक पंजीकृत वरिष्ठ नागरिक को एक विशिष्ट हेल्थ कार्ड मिलेगा जिसमें उनका मेडिकल रिकॉर्ड, हेल्थ चेकअप हिस्ट्री और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट डिटेल्स डिजिटली सेव होंगे. यह कार्ड दिल्ली के सभी नामित अस्पतालों में मान्य होगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 week ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

7 minutes ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

55 minutes ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

2 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

2 hours ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

2 hours ago