होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग हुई बेहतर, कुछ क्षेत्रों में नाराज हैं देश के नागरिक

प्रधानमंत्री मोदी की अप्रूवल रेटिंग हुई बेहतर, कुछ क्षेत्रों में नाराज हैं देश के नागरिक

मोदी सरकार की रेटिंग्स दिसंबर 2022 के मुकाबले फरवरी 2023 में काफी बेहतर हुई हैं. लेकिन कुछ क्षेत्रों में सरकार की रेटिंग्स अभी भी बहुत कम हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

फरवरी 2023 में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अप्रूवल रेटिंग पहले से बेहतर स्थिति में नजर आ रही है. दिसंबर 2022 में प्रधानमंत्री की अप्रूवल रेटिंग 60% थी जो फरवरी 2023 में 7% बढ़कर 67% पहुंच गयी है. दिसंबर 2022 में IPSOS द्वारा लॉन्च किया गया यह सर्वे अब अपने दुसरे फेज में पहुंच चुका है. IPSOS ने बताया कि अप्रैल 2023 में शुरू होने वाले अगले फेज से हर क्वार्टर के दौरान इस रेटिंग की जांच की जायेगी. 
क्या होती है अप्रूवल रेटिंग? 
IPSOS एक संस्था है जो बहुत से देशों में अप्रूवल रेटिंग्स के लिए सर्वे करती है और सरकारों को उनकी परफॉरमेंस के लिए देश के नागरिकों द्वारा दी गयी रेटिंग बताती है. अप्रूवल रेटिंग, देश के प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी की परफॉरमेंस की जांच करती है और नागरिकों द्वारा प्रधानमंत्री को रेट करने के आधार पर एक रिपोर्ट कार्ड उपलब्ध करवाती है. भारत के अलग-अलग क्षेत्रों के 16 शहरों में यह सर्वे किया जाता है. इसके अलावा प्रमुख मेट्रो सिटी, 1, 2, और 3 टियर के शहरों और सेक्शन A, B और C सभी सामाजिक एवं इकॉनोमिक लोग इस सर्वे में शामिल होते हैं. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह सर्वे कितना बड़ा और मुश्किल होता है. लोगों को इंटरव्यू करने के लिए यह सर्वे, एक वैज्ञानिक तरीके का इस्तेमाल करता है और हर फेज में अलग अलग लोगों पर सर्वे किया जाता है. आपको बता दें कि 18-30 साल की उम्र वाले लोगों ने मोदी को 70% की रेटिंग दी है, वहीं 30-45 साल और इससे ज्यादा उम्र वाले लोगों ने मोदी को देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनकी परफॉरमेंस के लिए 65% अप्रूवल रेटिंग दी है. 
सर्वे में सामने आयीं प्रमुख बातें
कुछ प्रमुख मुद्दों के आधार पर मोदी सरकार की रेटिंग की जांच करने पर पता चलता है कि कुछ मामलों में सरकार ने अच्छा परफॉर्म किया है, कुछ में सरकार ने ठीक-ठाक परफॉर्म किया है तो कुछ मामलों में सरकार की परफॉरमेंस की रेटिंग्स बहुत ज्यादा कम हैं. हालांकि, दिसंबर में हुए सर्वे के मुकाबले इस बार की रेटिंग्स हर क्षेत्र में ज्यादा बेहतर हैं.
मोदी सरकार ने फरवरी 2023 के दौरान इन क्षेत्रों में किया सबसे अच्छा परफॉर्म: 
•    एजुकेशन (78%)
•    स्वच्छता (63%)
•    हेल्थकेयर (58%)
प्रदूषण एवं पर्यावरण के मुद्दे को 48% रेटिंग मिली लेकिन इस मामले पर लोगों के व्यूज बंटे हुए नजर आये. इन मुद्दों पर सरकार को मिली कम रेटिंग्स: 
•    इन्फ्लेशन (33%)
•    गरीबी (31%)
•    बेरोजगारी (30%)
•    भ्रष्टाचार (30%)
हालांकि अच्छी बात यह है कि फरवरी 2023 में मोदी सरकार की रेटिंग्स, दिसंबर 2022 के मुकाबले इन सभी क्षेत्रों में बेहतर हुई है. आपको बता दें, बेरोजगारी इकलौता ऐसा क्षेत्र है जिसकी रेटिंग पहले के मुकाबले कम हुई है. 

यह भी पढ़ें:  जानिए HT की तीसरी तिमाही के नतीजों को लेकर क्‍या बोले पीयूष गुप्ता?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

1 week ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

1 week ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

1 week ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

1 week ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

1 week ago


बड़ी खबरें

Schaeffler India ने अमित भलेराव को बनाया नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर

Schaeffler India ने अमित भालेराव को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है. वह 10 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी के भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और लोकलाइजेशन से जुड़े कामों की कमान संभालेंगे.

1 hour ago

Mafatlal Industries का Q1 प्रदर्शन मजबूत, कोर बिजनेस का रेवेन्यू 14.6% बढ़कर ₹447.9 करोड़

Mafatlal Industries ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ₹942.5 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. कंपनी का रनिंग ऑर्डर बुक करीब ₹890 करोड़ रहा, जिससे आने वाली तिमाहियों में कारोबार के लिए बेहतर रेवेन्यू विजिबिलिटी बनी हुई है.

1 hour ago

Oil India का मुनाफा 97% उछला, ₹4,027 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन से मिला फायदा

कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 97 फीसदी बढ़कर करीब 4,027 करोड़ रुपये हो गया. रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन, मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन और नई गैस खोज ने कंपनी के प्रदर्शन को मजबूती दी.

1 hour ago

Dalmia Bharat Sugar का Q1 मुनाफा दबाव में, गन्ने की ऊंची कीमतों का दिखा असर; रेवेन्यू ₹848 करोड़

Dalmia Bharat Sugar ने जून तिमाही में ₹848 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. गन्ने की ऊंची कीमतों और कम बिक्री वॉल्यूम के चलते कंपनी का प्रदर्शन दबाव में रहा, हालांकि बेहतर चीनी कीमतों ने कुछ राहत दी.

1 hour ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 hours ago