होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / Modi 3.0 में भी होंगे बड़े और कड़े फैसले, इन मुद्दों पर रहेगा खास जोर

Modi 3.0 में भी होंगे बड़े और कड़े फैसले, इन मुद्दों पर रहेगा खास जोर

मोदी सरकार के पिछले दो कार्यकालों में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) लगातार तीसरी बार देश एक प्रधानमंत्री बन गए हैं. कल यानी 9 जून को उन्होंने शपथ ग्रहण की और इसी के साथ मोदी 3.0 की शुरुआत हो गई है. मोदी के पिछले दो कार्यकाल कई ऐतिहासिक फैसलों के लिए जाने जाते हैं. पीएम मोदी इस कार्यकाल में भी कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं. वह कई बार यह दर्शा भी चुके हैं कि मोदी 3.0 में कई बड़े कदम उठाए जाएंगे. जब मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया , तब भी उन्होंने कहा था कि पिछले 10 साल का कार्य तो सिर्फ ट्रेलर है, थर्ड टर्म बड़े फैसलों वाला होगा.

पहले इन पर लगी है मुहर
मोदी के दूसरे कार्यकाल में जम्मू कश्मीर से धारा 370 का हटाना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, नागरिकता अधिनियम कानून जैसे बड़े फैसलों को लागू किया गया था. ऐसे में यह सवाल उठाना लाजमी है कि अपने तीसरे कार्यकाल में मोदी कौनसे बड़े और कड़े निर्णय ले सकते हैं. हालांकि, इस बार मोदी सरकार को बेहद संभलकर चलना होगा. क्योंकि वह सहयोगियों के समर्थन पर निर्भर है. यदि नीतीश कुमार या चंद्रबाबू नायडू ने सरकार से हाथ खींचा, तो मोदी बड़े संकेत में फंस जाएंगे. चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि मोदी 3.0 में किन मुद्दों को प्राथमिकता दी जा सकती है. 

एक देश एक चुनाव
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के घोषणा पत्र में एक देश एक चुनाव का वादा किया गया है. ऐसे में इसकी संभावना बेहद ज्यादा है कि मोदी 3.0 में इस पर निर्णय लिया जाए. बता दें कि एक देश एक चुनाव की बहस 2018 में विधि आयोग के एक मसौदा रिपोर्ट से शुरू हुई थी. रिपोर्ट में आर्थिक कारणों का हवाला देते हुए इसकी वकालत की गई थी. आयोग का कहना था कि 2014 में लोकसभा चुनावों का खर्च और उसके बाद हुए विधानसभा चुनावों का खर्च लगभग समान रहा है. लिहाजा, साथ-साथ चुनाव होने पर यह खर्च 50:50 के अनुपात में बंट जाएगा. NDA के इस कार्यकाल में इसे लागू करने पर जोर रह सकता है. नीतीश कुमार की जदयू ने भी इस पर अपना समर्थन जताया है. 

अग्निवीर योजना में बदलाव
मोदी सरकार अग्निवीर योजना में भी कुछ बदलाव कर सकती है. JDU जैसी NDA सहयोगी पार्टियां भी यह मांग करती रही हैं. ऐसे में सरकार उनकी भावनाओं का ख्याल रखते हुए इस योजना में संशोधन कर सकती है. विपक्ष इस बार पहले से ज्यादा ताकतवर है और वो अग्निवीर पर भाजपा को घेरता रहा है. लिहाजा, सरकार पर इसमें बदलाव का दबाव रहेगा. इसी तरह, समान नागरिक संहिता पर भी कोई निर्णय हो सकता है. देशभर में सबके लिए एक समान कानून लागू करना वैसे भी भाजपा के एजेंडे में रहा है. 2024 के घोषणापत्र में पार्टी ने इस विषय को शामिल किया है. BJP ने 2022 में हुए उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इसे मुद्दा बनाया था और चुनाव जीतने के बाद इसे लागू भी किया. एनडीए के तीसरे कार्यकाल में समान नागरिक संहिता को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा सकता है.

आयुष्मान भारत का विस्तार
नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत का दायरा बढ़ा सकते हैं. भाजपा के 2024 के घोषणापत्र में आयुष्मान भारत के कवरेज को 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के साथ-साथ ट्रांसजेंडर समुदाय को शामिल करने की बात कही है. वहीं, विदेश नीति के लिहाज से देखें तो अपने तीसरे कार्यकाल में मोदी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर प्रयास करेंगे. भारत लंबे समय से UNSC में स्थायी सीट के लिए प्रयास कर रहा है. मोदी का जोर होगा कि इस प्रयासों को अब सफलता मिल जाए. इसके साथ ही इस बार सरकार महंगाई कम करने पर ज्यादा फोकस कर सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

4 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

4 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago