होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / सांसद कार्तिकेय शर्मा ने न्यायिक वेतन असमानता पर उठाया मुद्दा, तत्काल समीक्षा की मांग

सांसद कार्तिकेय शर्मा ने न्यायिक वेतन असमानता पर उठाया मुद्दा, तत्काल समीक्षा की मांग

सांसद ने कहा कि वेतन और सेवा शर्तों को मजबूत करना केवल वित्तीय मुद्दा नहीं बल्कि “न्याय में निवेश” है, जो न्याय प्रणाली की स्वतंत्रता और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भारतीय न्यायपालिका के वेतन और सेवा शर्तों की तत्काल और व्यापक समीक्षा की आवश्यकता जताई है. उन्होंने कहा कि न्यायाधीशों के वेतन में वैश्विक मानकों और अन्य उच्च संवैधानिक पदों की तुलना में असमानताएं हैं.

न्यायाधीशों के वेतन में वैश्विक असमानता

राज्यसभा में स्पेशल मेंशन के जरिए यह मुद्दा उठाते हुए शर्मा ने कहा कि कई प्रमुख लोकतंत्रों में न्यायाधीशों को अपेक्षाकृत बेहतर पारिश्रमिक मिलता है, जबकि भारत में न्यायाधीशों का वेतन तुलनात्मक रूप से कम है. उन्होंने न्यायपालिका के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप वेतन ढांचा बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया.

स्वतंत्रता और प्रतिभा को बनाए रखने की जरूरत

सांसद ने कहा कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता बनाए रखने और बार से बेंच तक शीर्ष कानूनी प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए प्रतिस्पर्धी और सम्मानजनक वेतन अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने बताया कि वर्तमान वेतन संरचना न्यायाधीशों पर बढ़ते कार्यभार और सार्वजनिक अपेक्षाओं के अनुपात में उनके दायित्वों को सही ढंग से प्रतिबिंबित नहीं करती है.

संवैधानिक पदों में असमानता

कार्तिकेय शर्मा ने भारत के अन्य संवैधानिक पदों के वेतन और न्यायिक वेतन के बीच असमानता को भी चिन्हित किया. उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे असंतुलन संस्थागत क्षमता और दीर्घकालीन प्रभावशीलता पर सवाल खड़ा कर सकते हैं.

उन्होंने कहा, “न्यायिक पारिश्रमिक को संस्थागत विश्वसनीयता का एक संरचनात्मक स्तंभ माना जाना चाहिए,” और जोड़े कि न्यायपालिका को बाहरी दबावों से मुक्त रखने और न्याय प्रणाली में जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए उचित सेवा शर्तें आवश्यक हैं.

न्याय में निवेश की भूमिका

सांसद ने आगे कहा कि वेतन और सेवा शर्तों को मजबूत करना केवल वित्तीय मुद्दा नहीं बल्कि “न्याय में निवेश” है, जो न्याय प्रणाली की स्वतंत्रता और कार्यकुशलता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है.

अंत में कार्तिकेय शर्मा ने सरकार से आग्रह किया कि न्यायिक वेतन की समीक्षा व्यापक, भविष्य-दृष्टि वाली और वैश्विक मानकों तथा संस्थागत समानता पर आधारित हो.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

4 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

4 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago