होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / लाल कृष्‍ण आडवाणी को मिलेगा देश का सर्वोच्‍च सम्‍मान, पीएम मोदी ने किया ऐलान 

लाल कृष्‍ण आडवाणी को मिलेगा देश का सर्वोच्‍च सम्‍मान, पीएम मोदी ने किया ऐलान 

लाल कृष्‍ण आडवाणी एकमात्र ऐसे नेता हैं जो 1980 में पार्टी के गठन के बाद से सबसे ज्‍यादा बार अध्‍यक्ष रहे हैं. वो 3 दशक तक सांसद और देश के गृह मंत्री भी रह चुके हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत देश का सर्वोच्‍च सम्‍मान भारत रत्‍न दिए जाने के बाद अब पीएम मोदी ने ऐलान कर दिया है कि लाल कृष्‍ण आडवाणी को भी भारत रत्‍न दिया जाएगा. लाल कृष्‍ण आडवाणी बीजेपी नेता रहने के साथ साथ वाजपेयी सरकार में उप प्रधानमंत्री और राम मंदिर आंदोलन के अगुवा भी रह चुके हैं. पीएम ने इस मौके पर उन्‍हें घर जाकर बधाई भी दी. 

पीएम मोदी ने ट्वीट पर कही ये बात 
मुझे यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा. मैंने भी उनसे बात की और इस सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई दी. हमारे समय के सबसे सम्मानित राजनेताओं में से एक, भारत के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है. उनका जीवन जमीनी स्तर पर काम करने से शुरू होकर हमारे उपप्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करने तक का है. उन्होंने हमारे गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री के रूप में भी अपनी पहचान बनाई. उनके संसदीय हस्तक्षेप हमेशा अनुकरणीय और समृद्ध अंतर्दृष्टि से भरे रहे हैं.  

पीएम मोदी ने कहा ये भी 
पीएम मोदी ने ये भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में आडवाणी जी की दशकों लंबी सेवा को पारदर्शिता और अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता द्वारा चिह्नित किया गया है, जिसने राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया है. उन्होंने राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास किए हैं. उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है. मैं इसे हमेशा अपना सौभाग्य मानूंगा कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनसे सीखने के अनगिनत अवसर मिले.

जनसंघ के अध्‍यक्ष का भी संभाला दायित्‍व 
लाल कृष्‍ण आडवाणी का जन्‍म 8 नवंबर 1927 को पाकिस्‍तान के कराची में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी वहीं पर हुई.  लेकिन विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया. उन्‍होंने मुंबई के गवर्मेंट लॉ कॉलेज से स्‍नातक किया.  1951 में जब श्‍यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ की स्‍थापना की तो वो तब से लेकर 1957 तक उसके सचिव रहे. 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्‍थापना के बाद 1986 तक वो इसके महासचिव रहे. इसके बाद 1986 से लेकर 1991 तक पार्टी के अध्‍यक्ष पद का दायित्‍व भी संभाला. 1990 में वो राम रथ यात्रा के नायक बनकर उभरे. आडवाणी वाजपेयी सरकार में उपप्रधानमंत्री औ गृह मंत्री भी रहे. 

ये भी पढ़ें: बिल गेट्स को पछाड़ इस कारोबारी की दौलत में हुआ जबरदस्त इजाफा, $170 बिलियन पहुंचा आंकड़ा
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago