होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / क्या PM मोदी के प्रति बनारस के प्यार में आई कमी, इसलिए घट गया जीत का अंतर?

क्या PM मोदी के प्रति बनारस के प्यार में आई कमी, इसलिए घट गया जीत का अंतर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी की वाराणसी सीट से लगातार तीसरी बार जीत ज़रूर हासिल की है, लेकिन जीत का अंतर कम हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इस लोकसभा चुनाव में बहुत कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को थी. जैसे भाजपा को बहुमत न मिलना, अयोध्या में भाजपा का हारना और नरेंद्र मोदी का काउंटिंग के दौरान कुछ देर के लिए पिछड़ना. अयोध्या में भाजपा की हार की प्रमुख वजह बाहरी व्यापारियों का 'कब्जा' और अधिग्रहण रही. लेकिन वाराणसी (बनारस) में ऐसा क्या हुआ कि PM मोदी कुछ देर के लिए पिछड़े और उनकी जीत का अंतर भी कम हो गया? ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट कारपोरेशन यानी BBC ने अपनी रिपोर्ट में वाराणसी में PM मोदी की जीत के घटते अंतर के लिए स्थानीय लोगों की घटती इनकम को कारण बताया है. हालांकि, ये बात अलग है कि पैसों को लेकर उसकी खुद की भूमिका भी सवालों के घेरे में रही है. उस पर टैक्स चोरी के आरोप लग चुके हैं. पिछले साल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बीबीसी पर टैक्स सर्वे किया था, जिसमें 2016 से टैक्स चोरी पकड़ी गई. बीबीसी ने साल 2016 से लेकर 2022 तक के बीच 40 करोड़ रुपए कम टैक्स भरा था.  

केवल इतने अंतर से मिली जीत
वाराणसी से इस बार नरेंद्र मोदी की जीत का अंतर महज एक लाख 52 हजार वोटों का रहा. जबकि 2019 में उन्होंने लगभग चार लाख 80 हज़ार मतों के अंतर से इस सीट पर जीत हासिल की थी. चुनाव पूर्व माना जा रहा था कि वाराणसी से मोदी बड़े अंतर के साथ जीतेंगे. बीबीसी ने अपनी एक रिपोर्ट में पीएम मोदी की जीत के कम हुए अंतर का उत्तर देने की कोशिश की है. यह रिपोर्ट बताती है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार और केंद्र की मोदी सरकार के कुछ फैसलों के चलते वाराणसी के लोगों की इनकम प्रभावित हुई, जिसका बदला उन्होंने भाजपा के खिलाफ वोट करके लिया.     

पहले भरी रहती थीं नाव
रिपोर्ट के अनुसार, पिछले कुछ सालों में बनारस के मल्लाहों की कमाई पर सुनियोजित तरीके से चोट पहुंचाई गई है. दरअसल, सरकार गंगा नदी में क्रूज चलवा रही है. क्रूज की टिकट ऑनलाइन बुक की जा सकती है. इस व्यवस्था से सरकार को टैक्स मिल रहा है. लेकिन क्रूज के गंगा में उतरने से मल्लाहों की कमाई न के बराबर रह गई है. अपनी नाव से उनके लिए क्रूज का मुकाबला संभव नहीं. गंगा घाट आने वाले भी क्रूज से गंगा की सैर करना ज्यादा पसंद करते हैं. जबकि पहले नाव सैलानियों से भरी रहती थीं.  

क्रूज से ठप हो गई कमाई 
उत्तर प्रदेश कीयोगी आदित्यनाथ ने 2018 में गंगा नदी में फाइव स्टार लग्ज़री क्रूज़ उतारा था. यह क्रूज गंगा की 82 घाटों की सैर कराता है. 30 मीटर लंबे डबल डेकर क्रूज में एक साथ 110 लोग बैठ सकते हैं और इसका किराया प्रति व्यक्ति 750 रुपए का है. क्रूज लाने के पीछे सरकार की सोच निश्चित तौर पर विकास से मेल खाती है, लेकिन इसने स्थानीय मल्लाहों की कमाई को बुरी तरह प्रभावित किया है. कभी-कभी तो उन्हें पूरे दिन के इंतजार के बाद भी कोई सवारी नहीं मिलती. ऐसे में उनके मन में भाजपा और उसके मुखिया को लेकर गुस्सा पनपने लगा था, जो वोटिंग के समय सामने आ गया.   

दुकानदारों से छिना रोजगार
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि बात केवल क्रूज तक ही सीमित नहीं है. सरकार ने मणिकर्णिका घाट से बाबा विश्वनाथ मंदिर तक कॉरिडोर बनाया है. इससे मणिकर्णिका घाट के दुकानदार प्रभावित हुए हैं. खासतौर पर वो जो मछली बेचा करते थे. दुकान हटाते समय वादा किया गया था कि सभी प्रभावितों को कॉरोडिर बनने के बाद एक-एक नई दुकान मिलेगी. लेकिन दुकान तैयार होने के बाद एक दुकान के लिए 25 लाख रुपए की मांग की गई जो सामान्य दुकानदार के लिए देना नामुमकिन था. मणिकर्णिका घाट से गरीबों को बेदखल कर दिया गया और वहां ब्रैंडेड शोरूम बसाए गए. यहां आपको अमूल डेयरी का बूथ भी मिल जाएगा. 

बुनकर भी हैं BJP से नाराज
कुछ लोगों का यह भी कहना है कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आते हैं, तो गंगा नदी में नाव चलाने की इजाजत नहीं दी जाती, लेकिन क्रूज चलता रहता है. स्थानीय बुनकरों में भी भाजपा को लेकर नाराज़गी है. उनका कहना है कि बनारसी साड़ी अब सूरत में तैयार होती है और वहीं से बनकर बनारस आती है. ऐसे में यहां के कारीगर बेकार हो गए हैं, उनके लिए पेट भरना भी मुश्किल हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार, मोदी जब 2014 में वाराणसी से चुनाव लड़ने आए थे, तो उन्होंने बुनकरों की स्थिति सुधारने का वादा किया था. मोदी ने नौकरशाहों से कहा था कि हैंडलूम को फैशन से जोड़ने का कोई तरीका निकालें. लेकिन आज तक ऐसा नहीं ही पाया है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कांग्रेस ने अंबानी के करीबी परिमल नथवानी को राज्यसभा का तख्त सौंपा

जब राहुल गांधी "मोदी के दो दोस्त" का राग अलाप रहे हैं, उसी समय झारखंड में उनके अपने महागठबंधन ने मुकेश अंबानी के करीबी ग्रुप प्रेसिडेंट परिमल नथवानी को राज्यसभा की सीट थाली में परोस दी.

7 hours ago

देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं डीके शिवकुमार, जानिए कितनी है नेटवर्थ

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है.

29-May-2026

केरल में यूडीएफ सरकार की वापसी, वीडी सतीशन के नेतृत्व में 20 मंत्रियों ने ली शपथ

एक दशक बाद सत्ता में लौटा कांग्रेस गठबंधन, तिरुवनंतपुरम में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

18-May-2026

विवाद के बाद तमिलनाडु सरकार ने वापस लिया ज्योतिषी की नियुक्ति, CM विजय ने रद्द किया OSD पद का आदेश

निजी ज्योतिषी को सरकारी पद देने पर उठे सवाल, विपक्ष और सहयोगियों के दबाव में सरकार का यू-टर्न

13-May-2026

असम में फिर भाजपा सरकार, हिमंता बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ सहित देशभर के कई बड़े नेता शामिल हुए. 

12-May-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

4 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

2 hours ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

3 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

4 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

6 hours ago