✕

होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / सरकार का बड़ा फैसला: 94 साल बाद होगी जातिगत जनगणना, प्रक्रिया होगी पारदर्शी

सरकार का बड़ा फैसला: 94 साल बाद होगी जातिगत जनगणना, प्रक्रिया होगी पारदर्शी

केंद्र सरकार द्वारा अगली जनगणना में जाति आधारित गणना को शामिल करने का निर्णय सामाजिक न्याय और डेटा आधारित नीति निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्र सरकार ने अगली जनगणना के साथ-साथ देश में जाति आधारित गणना करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है. बुधवार को हुई मंत्रिमंडलीय बैठक में इस निर्णय पर मुहर लगाई गई. सरकार का कहना है कि इस प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ अंजाम दिया जाएगा, जिससे समाज के विविध वर्गों के बारे में विस्तृत और सटीक आंकड़े मिल सकेंगे.

1931 के बाद पहली बार होगी व्यापक जातिगत गणना

भारत में अंतिम बार जातिगत जनगणना 1931 में हुई थी, जिसे आधिकारिक रूप से स्वीकार किया गया था. इसके बाद 2011 में सामाजिक-आर्थिक और जाति आधारित सर्वेक्षण (SECC) के तहत आंकड़े इकट्ठे किए गए थे, लेकिन वह विवरण कभी सार्वजनिक नहीं किया गया.

जनगणना केंद्र सरकार का विषय

इस फैसले की घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह निर्णय राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति द्वारा लिया गया है. उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 246 के तहत जनगणना एक केंद्रीय विषय है, जो संघ सूची में शामिल है. कुछ राज्यों ने पहले इसे सर्वेक्षण के रूप में अपनाया, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए थे. वैष्णव ने कहा कि "जाति गणना को अब एक अलग सर्वेक्षण के बजाय मुख्य जनगणना में ही शामिल किया जाएगा. इससे प्रक्रिया की वैधता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी, और समाज आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनेगा."

सरकार व विपक्ष ने भी फैसले का किया स्वागत

केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, एनडीए के घटक दल तेदेपा और जदयू, साथ ही बीजू जनता दल ने इस कदम को ऐतिहासिक बताया है. वहीं कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल जैसे विपक्षी दलों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे निर्धारित समयसीमा में पूरा करने की मांग की है. राजनीतिक विश्लेषक योगेंद्र यादव ने इस पर कहा कि 2001 में एनडीए सरकार भी जातिगत गणना नहीं करा सकी थी. उधर, राहुल गांधी ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि "सरकार ने देर से सही, पर सही निर्णय लिया है. अब यह जरूरी है कि जातिगत गणना समयबद्ध तरीके से हो."

यूपीए सरकार पर साधा निशाना

सरकार ने इस मौके पर 2011 में जातिगत गणना को ठीक से लागू न करने के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने बताया कि उस समय मंत्रियों का समूह तो बनाया गया था लेकिन गणना के बजाय सर्वेक्षण का रास्ता चुना गया.

गन्ने का एफआरपी बढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गन्ना किसानों को राहत देते हुए वर्ष 2025-26 सत्र के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य (FRP) 4.41% बढ़ाकर 355 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है. वर्तमान में यह दर 340 रुपये प्रति क्विंटल है. एफआरपी वह न्यूनतम मूल्य है, जिसे चीनी मिलों द्वारा किसानों को देना कानूनी रूप से अनिवार्य है.

शिलॉन्ग-सिलचर हाईवे को मिली मंजूरी

कैबिनेट ने मेघालय के मावलिंगखुंग से असम के पंचग्राम तक एक 166.80 किलोमीटर लंबी राजमार्ग परियोजना को भी मंजूरी दी है. यह प्रोजेक्ट 22,864 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा. इसमें 144.80 किमी हिस्सा मेघालय और 22 किमी हिस्सा असम में होगा. यह निर्णय भी प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन इकनॉमिक अफेयर्स में लिया गया.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 week ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

12 minutes ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

35 minutes ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

1 hour ago

AI स्टार्टअप Viven AI ने भारत में लॉन्च किया TwinCafe, अब 24x7 उपलब्ध होंगे डिजिटल एक्सपर्ट्स

प्लेटफॉर्म पर विशेषज्ञ अपनी जानकारी, अनुभव और कंटेंट के आधार पर बना सकेंगे एआई डिजिटल ट्विन; मोबाइल ऐप आने वाले हफ्तों में लॉन्च होने की योजना

58 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

19 hours ago