होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / त्रिपुरा BJP प्रभारी से लेकर राज्यसभा तक, ऐसा रहा है बिप्लब कुमार देब का सफर

त्रिपुरा BJP प्रभारी से लेकर राज्यसभा तक, ऐसा रहा है बिप्लब कुमार देब का सफर

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब अब संसद पहुंच गए हैं. उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब अब संसद पहुंच गए हैं. राज्यसभा के लिए हुए उपचुनाव में उन्होंने जीत हासिल की है. मुख्यमंत्री के तौर पर उनके कई बयानों ने सियासी बवंडर खड़ा किया था. संभवतः इसी वजह से उन्हें मज़बूरी में इस्तीफा देना पड़ा, लेकिन भाजपा ने उन्हें राज्यसभा की टिकट देकर यह ज़रूर साबित कर दिया है कि पार्टी में बिप्लब देब का कद बड़ा है.  

पाक-साफ है दामन
बिप्लब कुमार देब हरियाणा भाजपा के प्रभारी भी हैं. विनोद तावड़े को बिहार भेजे जाने के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. बिप्लब कुमार त्रिपुरा में भाजपा की जीत के हीरो रहे थे. वह लो-प्रोफाइल रहकर भी अपने काम को बखूबी अंजाम देने में माहिर माने जाते हैं. राजनीति में बिप्लब कुमार देब का दमन पाकसाफ रहा है. 2018 के विधानसभा चुनाव में दायर हलफनामे के मुताबिक, उनके खिलाफ कोई भी आपराधिक मुकदमा नहीं दर्ज है.  

संघ से रहा करीबी नाता
त्रिपुरा के पूर्व CM ने 1999 में त्रिपुरा यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था. बिप्लब कुमार शुरुआती दिनों से राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) से जुड़े रहे हैं. उन्होंने संघ के वरिष्ठ नेता के.एन. गोविंदाचार्य के साथ काम किया है. बिप्लब ने साल 2018 में पहली बार चुनाव लड़ा था. इस चुनाव में उनका मुकाबला बनमालीपुर (पश्चिमी त्रिपुरा) सीट पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के कुहेली दास से था, जिन्हें मात देकर बिप्लब विधानसभा पहुंचे. बिप्लब की पत्नी बैंक में कार्यरत हैं.

इस तरह आगे बढ़े
2014 में बिप्लब कुमार को त्रिपुरा का भाजपा प्रभारी बनाया गया था. इस दौरान उन्होंने राज्य में पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया. इसके बाद 7 जनवरी 2016 को उन्हें त्रिपुरा की BJP इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. अपने कार्यकाल में उन्होंने आलाकमान को प्रभावित करने वाले कई काम किए. इसमें सबसे प्रमुख था 2017 में सुदीप राय बर्मन के नेतृत्व में कांग्रेस के विधायकों को BJP में लाना. 2018 में वह पार्टी की राज्य में पहली जीत के नायक साबित हुए और BJP ने उन्हें बतौर तोहफा CM की कुर्सी पर बैठा दिया. 

बयानों पर मचा था बवाल 
त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लव देब के कई बयानों पर बवाल मच चुका है. राजधानी अगरतला में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि महाभारत काल में भी तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध थीं और उस समय इंटरनेट-सैटेलाइट की व्यवस्था भी थी. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि हस्तिनापुर में बैठे धृतराष्ट्र को संजय ने बताया था कि युद्ध के मैदान में क्या हो रहा है. इतनी दूर रहकर भला आंख से कोई कैसे देख सकता है, इसका मतलब उस समय भी इंटरनेट और सैटेलाइट था. इसी तरह, बिप्लब देब ने 2018 में बेरोजगारी को लेकर अपने एक बयान में युवाओं को नौकरी के पीछे भागने की जगह पान की दुकान खोलने की सलाह दी थी. पूर्व CM ने एक कार्यक्रम के दौरान डायन हेडन को लेकर भी टिप्पणी की थी. 
 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

5 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

16 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

22 hours ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

16 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

20 hours ago