होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / तीसरी बार NSA की कमान संभालेंगे डोभाल, पीके मिश्रा बने रहेंगे PM के प्रधान सचिव

तीसरी बार NSA की कमान संभालेंगे डोभाल, पीके मिश्रा बने रहेंगे PM के प्रधान सचिव

अजित डोभाल और पीके मिश्रा ये दोनों ही सेवानिवृत्त नौकरशाह किसी भी प्रधानमंत्री के सबसे लंबे समय तक प्रमुख सलाहकार रहने वाले नौकरशाह बन गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में भी कई पुराने साथियों को फिर से उनके साथ काम करने का मौका मिला है. इनमें अब अजीत डोभाल और पीके मिश्रा का भी नाम शामिल हो गया है, जिन्हें मोदी 3.0 सरकार में एक बार फिर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) और प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है. 
इसे लेकर गुरुवार को केंद्र सरकार की ओर से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. 

मोदी की उम्मीदों पर खरे उतरे डोभाल और मिश्रा
नोटिफिकेशन के अनुसार अजीत डोभाल को तीसरी बार एनएसए और डॉ पीके मिश्रा को फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. 1968 बैच के आईपीएस अधिकारी अजीत डोभाल हर बार पीएम मोदी की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं. डोभाल एक जाने-माने आतंकवाद विरोधी एक्सपर्ट और परमाणु मुद्दों के विशेषज्ञ हैं. वहीं, डॉ. पीके मिश्रा 1972 बैच के रिटायर अधिकारी हैं, जो भारत सरकार के कृषि सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद पिछले एक दशक से पीएम मोदी के साथ काम कर रहे हैं. इनके अलावा अमित खरे और तरूण कपूर को 10.06.2024 से 2 साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक भारत सरकार के सचिव के पद और पैमाने पर PM ऑफिस में प्रधानमंत्री के सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है.

क्या है राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की जिम्मेदारी?
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का वरिष्ठ अधिकारी होता है. इनकी नियुक्ति कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा की जाती है, जिसकी अध्यक्षता भारत के प्रधानमंत्री करते हैं. यह राष्ट्रीय सुरक्षा नीति और रणनीतिक मामलों पर भारत के प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार होते हैं, जो भारत के आंतरिक और बाहरी खतरों और अवसरों से संबंधित सभी मामलों पर नियमित रूप से प्रधानमंत्री को सलाह देने का काम करते हैं. इनके कार्य पोर्टफोलियो में प्रधानमंत्री की ओर से रणनीतिक और संवेदनशील मुद्दों की देखरेख करना शामिल है. साथ ही चीन के साथ प्रधानमंत्री के विशेष वार्ताकार और सुरक्षा मामलों पर पाकिस्तान और इजराइल के दूत के रूप में भी कार्य करता है. भारत सरकार ने 2019 में एनएसए अजित डोभाल को एनएसए बनाने के साथ ही कैबिनेट रैंक दिया था. 

इसे भी पढ़ें-Aurionpro Payments को RBI ने सौंपा ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस

कब हुई एनएसए की स्थापना?
भारत में एनएसए पद की स्थापना 1998 में की गई थी. इसके बाद से नियुक्त सभी एनएसए भारतीय विदेश सेवा या भारतीय पुलिस सेवा से संबंधित हैं. अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान ब्रजेश मिश्रा पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे. वे 22 मई 2004 तक इस पद पर रहे. वहीं, मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल में आईएफएस अधिकारी जेएन दीक्षित को यह जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके बाद 3 जनवरी 2005 से 23 जनवरी 2010 तक आईपीएस एमके नारायणन इस पद पर रहे. उनके बाद 24 जनवरी 2010 से 28 मई 2014 तक आईएफएस शिवशंकर मेनन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे. साल 2014 में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अजित डोभाल को इस पद पर नियुक्त किया गया.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

4 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

4 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago