होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / भाजपा की नई मुश्किल: दिल्ली में बन रही सरकार, महाराष्ट्र में सरकार पर संकट!

भाजपा की नई मुश्किल: दिल्ली में बन रही सरकार, महाराष्ट्र में सरकार पर संकट!

महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज हो गई है. शरद पवार गुट की तरफ से एक बड़ा दावा किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव में भाजपा के कमजोर प्रदर्शन से केवल केंद्र ही नहीं महाराष्ट्र की राजनीति भी प्रभावित होती नजर आ रही है. पहले अजित पवार का NDA की बैठक में शामिल न होना, फिर उनके कुछ विधायकों के टूटने की खबरों का सामने आना, राज्य में बड़े सियासी तूफान की आहट प्रतीत हो रहा है. लोकसभा चुनाव में भाजपा और सहयोगी महाराष्ट्र में असरहीन नजर आए हैं. जबकि विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (MVA) ने 30 सीटों पर जीत हासिल की है. सबसे बुरा हाल जूनियर पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का हुआ है. इस वजह से एनसीपी खेमे में उथल-पुथल मची है.   

शरद पवार ही असली चाणक्य
अजित पवार अपने चाचा शरद पवार से उनकी पार्टी NCP छीनकर राज्य की महायुति सरकार में शामिल हो गए थे. अजित को पूरा विश्वास था कि मोदी की लोकप्रियता के चलते लोकसभा चुनाव में उन्हें सफलता मिलेगी. लेकिन हुआ इसके एकदम उलट. अजित पवार के नेतृत्व में NCP केवल एक ही सीट जीत पाई. वहीं, शरद पवार ने नई पार्टी और नए सिंबल के साथ भी अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने 10 सीटों पर चुनाव लड़ा और 8 पर जीत हासिल की. इससे पुन: यह साबित हो गया है कि शरद पवार ही महाराष्ट्र की सियासत के असली चाणक्य है. शरद पवार के पोते रोहित पवार ने दावा किया है कि सियासी उथल-पुथल के बीच अजित पवार के 15 से अधिक विधायक हमारे संपर्क में हैं.

क्या है राज्य का समीकरण? 
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की अगुवाई में महायुति की सरकार है. शिंदे ने उद्धव ठाकरे से उनकी शिवसेना छीनकर भाजपा के साथ गठबंधन बनाया था. महायुति की सरकार में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी शामिल हैं. इन सभी पार्टियों का लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन काफी खराब रहा है. वहीं, महाविकास अघाड़ी में शामिल उद्धव ठाकरे की शिव सेना, कांग्रेस और शरद पवार की नई पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. यदि NCP के विधायक वापस शरद पवार का दामन थामते हैं तो राज्य में सियासी संकट खड़ा हो सकता है. महाराष्ट्र विधानसभा में BJP के पास 103 विधायक हैं, शिंदे की शिवसेना के पास 40 और अजित पवार की एनसीपी के भी 40 विधायक हैं. 288 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 145 सीटों की ज़रूरत होती है. 

यह भी है एक संभावना
अजित पवार गुट के 15 से ज्यादा विधायकों के शरद पवार के संपर्क में होने का दावा किया जा रहा है. इन 15 MLA के फिर से पाला बदलने के बाद भी महायुति की सरकार के पास बहुमत के लिए ज़रूरी आंकड़ा रहेगा, लेकिन केवल 15 ही 'घर' वापसी करेंगे इसकी कोई गारंटी नहीं दी जा सकती. यह भी संभव है कि एकनाथ शिंदे के साथ खड़े विधायक वापस उद्धव ठाकरे की शिवसेना का हिस्सा बन जाएं. लोकसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) को 9 सीटों पर जीत मिली है. जबकि एकनाथ शिंदे की पार्टी को 7 सीटों पर संतोष करना पड़ा है. विधायकों के पाला बदलने का सिलसिला यदि एक बार शुरू होता है, तो फिर भाजपा और शिंदे के लिए महाराष्ट्र की सरकार बचाना मुश्किल हो जाएगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

4 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

4 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago