होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / ED के बाद अब भूपेश बघेल के घर CBI की रेड, जानिए कितने दौलतमंद हैं छत्तीसगढ़ के ये पूर्व CM?

ED के बाद अब भूपेश बघेल के घर CBI की रेड, जानिए कितने दौलतमंद हैं छत्तीसगढ़ के ये पूर्व CM?

भूपेश बघेल के खिलाफ सीबीआई की छापेमारी महादेव बैटिंग ऐप मामले में की गई है, जबकि ईडी ने पहले शराब घोटाले में उनकी संपत्तियों पर छापेमारी की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ठिकानों पर छापा मारा. यह कार्रवाई महादेव बैटिंग ऐप मामले में की गई है. इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी बघेल के ठिकानों पर छापेमारी की थी, जो कथित शराब घोटाले से जुड़ा हुआ था. इस समय, सीबीआई ने रायपुर और भिलाई में उनके तीन अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है और भूपेश बघेल के पास कुल संपत्ति कितनी है? 

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीबीआई की टीमों ने रायपुर और भिलाई में बघेल के आवास के साथ-साथ कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पूर्व मुख्यमंत्री के एक करीबी सहयोगी के आवासीय परिसरों पर भी छापे मारे. सीबीआई ने छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा से जांच का जिम्मा संभाला है. इससे पहले छत्तीसगढ़ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने कांग्रेस नेता बघेल, ऐप के प्रमोटरों रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर, शुभम सोनी और अनिल कुमार अग्रवाल और 14 अन्य को अपनी FIR में नामजद किया था.

FIR “राजनीति से प्रेरित”- बघेल
बघेल ने ईओडब्ल्यू की FIR को “राजनीति से प्रेरित” करार दिया था. मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाया है कि जांच के दौरान छत्तीसगढ़ के कई शीर्ष राजनेताओं और नौकरशाहों की संलिप्तता का पता चला है. ईडी का दावा है कि यह ऐप एक व्यापक सिंडिकेट है, जो अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों के लिए उपयोगकर्ताओं की आईडी बनाने और ‘बेनामी’ बैंक खातों के माध्यम से धन शोधन के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों की व्यवस्था करता है. ईडी ने पहले कहा था कि कथित घोटाले की अनुमानित राशि लगभग 6,000 करोड़ रुपये है.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक्स (X) हैंडल पर उनके ऑफिस के हवाले से ट्वीट करते हुए लिखा गया, ‘अब CBI आई है. आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित “ड्राफ्टिंग कमेटी” की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है. उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है.’

कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, ”जब से भूपेश बघेल जी पंजाब के प्रभारी बने हैं भारतीय जनता पार्टी डर गई है. पहले उनके घर पर पहले ईडी भेजा गया आज उनके निवास पर सीबीआई आई है. यह भारतीय जनता पार्टी का डर दिखाता है. भारतीय जनता पार्टी राजनीति के माध्यम से मुकाबला नहीं कर पाती है तब केंद्रीय एजेंसी के माध्यम से डराने का काम करती है. इससे न भूपेश बघेल जी और न ही कांग्रेस पार्टी डरने वाली है. भाजपा की इन दमनकारी नीतियों को प्रदेश और देश की जनता अच्छे से समझ रही है.”

किसान परिवार से आते हैं बघेल

भूपेश बघेल दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा के कुरूदडीह गांव के रहने वाले हैं और उनका परिवार मूल रूप से किसान है. गांव में उनके पास लगभग 140 एकड़ जमीन है, जिस पर खेती होती है. खेती उनके लिए एक महत्वपूर्ण आय का स्रोत है, और हर सीजन में लाखों से करोड़ों रुपये की कमाई होती है. कहा जाता है कि भूपेश बघेल जब छोटे थे, तो उन्होंने अपने पिता नंदकुमार बघेल के साथ खेती की जिम्मेदारी संभाली थी, और अब भी राजनीति के अलावा उनकी दिलचस्पी खेती में बनी हुई है.

भूपेश बघेल की संपत्ति

भूपेश बघेल द्वारा दाखिल पिछले साल के चुनावी हलफनामे के अनुसार कुल मिलाकर करीब 34 करोड़ 39 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति है, जैसा कि उन्होंने बताया था. इसके अलावा, उनके पास बैंक खातों में 1,30,56,420 रुपये जमा हैं, जबकि उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के पास 2,79,62,656 रुपये बैंक में जमा हैं. भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल भी एक रियल एस्टेट व्यवसायी हैं, जो लग्जरी अपार्टमेंट्स बनाते और बेचते हैं. चैतन्य बघेल की पत्नी भी बैंक में काम कर चुकी हैं, हालांकि शादी के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी. भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल, जो रियल एस्टेट से जुड़े हुए हैं और करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago