होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / एक जादूगर, जो पिता के साथ दिखाता था जादू; जानें कैसे बन गया CM

एक जादूगर, जो पिता के साथ दिखाता था जादू; जानें कैसे बन गया CM

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले एक जादूगर थे. उनका जन्म राजस्थान के जोधपुर जिले में 3 मई, 1951 को हुआ था. उनके पिता लक्ष्मण सिंह भी जादूगर थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इसपर रस्सा-कस्सी जारी है. कुछ दिन पहले तक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन सचिन पायलट के दिल्ली दौरे ने फिर से राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी. हालांकि पार्टी के सूत्रों की तरफ से ये दावा किया जा रहा है कि गहलतो अभी भी प्रमुख रूप से पार्टी के अध्यक्ष पद की रेस में बने हुए हैं. गहलोत को राजनीति का मंझा हुआ खिलाड़ी माना जाता है, लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि राजनीति में आने से पहले गहलोत एक जादूगर थे?

एक जादूगर से बने राजनेता
जी हां, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहले एक जादूगर थे. उनका जन्म राजस्थान के जोधपुर जिले में 3 मई, 1951 को हुआ था. उनके पिता लक्ष्मण सिंह भी जादूगर थे. उन्होंने अपने पिता से जादू की कला सीखी थी और शुरुआती दिनों में वे पिता के साथ जादू दिखाने भी जाया करते थे. उन्होंने हांग कांग और टोकियो में भी अपनी जादू की कला दिखाई थी, लेकिन उनका मन इस काम में नहीं लगता था. उनका रूझान शुरुआत से ही राजनीति में था, इसलिए वे स्टूडेंट लाइफ से ही राजनीति में सक्रिय हो गए और NSUI का दामन थामा. राजनीतिक करियर में यह उनका पहल कदम था. गहलोत के बारे में एक और बात जो बहुत कम लोग जानते हैं, वो ये कि वे पेशे से वकील भी थे.

युवा नेता के तौर पर हमेशा सक्रिय रहे
गहलोत एक युवा नेता के तौर पर हमेशा सक्रिय रहते थे. पार्टी का कोई भी काम हो, गहलोत उसे पूरा करने के लिए सबसे आगे रहते थे. उनकी मेहनत 1979 में रंग लाई, जब उन्हें पहली बार कांग्रेस की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका मिला. उस वक्त उनके पास चुनाव लड़ने लायक पैसे नहीं थे, तो उन्होंने अपना स्कूटर बेच दिया. इसके बाद उनके सामने नई समस्या ऑफिस बनाने को लेकर आई तो उन्होंने अपने एक दोस्त के सैलून में ही कार्यालय बना लिया.

गहलोत की मेहनत रंग लाई
उनकी मेहनत रंग लाई और वे 28 साल की उम्र में ही राजस्थान के जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीत गए. वे पहले ऐसे जादूगर थे, जो सासंद बने थे. चुनाव जीतने में जादूगरी के रोल को लेकर जब उनसे पूछा गया था, तो उन्होंने जवाब दिया, "जादू किसी को करोड़पति बनने या फिर चुनाव जीतने में मदद नहीं करता. पर इसने मुझे लोगों को इकट्ठा करने में मदद किया. एक जादूगर होने के नाते ज्यादा से ज्यादा लोग मुझे सुनना चाहते थे. लोग ये सोचकर आते थे कि मैं उन्हें जादू दिखाऊंगा, लेकिन जब वे आ जाते थे, तब मैं उन्हें इंदिरा गांधी की पॉलिसीज को लेकर शिक्षित करता था. कभी-कभी लोग मुझसे जादू दिखाने की जिद कर देते थे, तो मैं उन्हें नाराज नहीं कर सकता था. कभी-कभी उन्हें जादू दिखा देता था और वे खुशी-खुशी घर जाते थे. "

29 साल की उम्र में बनें केंद्रीय मंत्री
अशोक गहलोत कामयाबी की एक सीढ़ी तब और चढ़े, जब वे पहली बार 29 साल की उम्र में केंद्रीय मंत्री बने. ऐसा कहा जाता है कि स्व. राजीव गांधी ने ही राजस्थान की राजनीति में गहलोत को आगे बढ़ाने में काफी मदद की थी. उन्होंने ही गहलोत को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. ऐसा ये भी कहा जा रहा है कि यदि वे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो राजस्थान का मुख्यमंत्री पद छोड़ देंगे.

VIDEO : तेल पर बोलते हुए घी पर निशाना साध गए बाबा रामदेव, जानिए क्या कहा?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

31-July-2026

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

31-July-2026

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

29-July-2026

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

27-July-2026


बड़ी खबरें

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

7 hours ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

18 hours ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

18 hours ago

लिस्टिंग के बाद LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया की सबसे मजबूत तिमाही, मुनाफा 27% बढ़ा

## वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 15.5 प्रतिशत बढ़कर 7,233 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं, शुद्ध मुनाफा 27.2 प्रतिशत की तेजी के साथ 653 करोड़ रुपये रहा.

22 hours ago