होम / पर्सनल फाइनेंस / World Senior Citizen’s Day 2024: ये 5 निवेश स्‍कीम्‍स बुढ़ापे में बनेंगी आपका सहारा, शान से बीतेगी जिंदगी...

World Senior Citizen’s Day 2024: ये 5 निवेश स्‍कीम्‍स बुढ़ापे में बनेंगी आपका सहारा, शान से बीतेगी जिंदगी...

बुढ़ापे में रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए आप अलग अलग सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं. इसके लिए आपको नौकरी के दिनों से ही शुरुआत करनी होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नौकरीपेशा लोग अपने रिटायरमेंट के बाद की जरूरतों को पूरा करने के लिए एकमुश्‍त पैसा तो जोड़ लेते हैं, लेकिन पेंशन का इंतजाम कई बार नहीं कर पाते. ऐसे में बुढ़ापे में रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर होना पड़ता है. ऐसे में बुधवार यानी 21 अगस्‍त को विश्‍व वरिष्‍ठ नागरिक दिवस (World Senior Citizen’s Day) के अवसर पर हम आपको ऐसी 5 निवेश स्‍कीम्‍स की जानकारी देंगे, जो बुढ़ापे में आपका सहारा बनेंगी. इन स्‍कीम्‍स के जरिए आप बुढ़ापे हर महीने पेंशन का जुगाड़ कर सकते हैं, हालांकि इसके लिए आपको अपनी नौकरी के दौरान ही प्‍लानिंग करनी होगी. तो आइए जानते हैं इसके लिए आपको कैसे और कब से निवेश शुरू करना है?

नेशनल पेंशन सिस्टम

आप सरकारी नौकरी में हों या प्राइवेट जॉब करते हों, मंथली पेंशन पाने के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (National pension System) का ऑप्‍शन चुन सकते हैं. ये स्‍कीम आपके लिए रिटायरमेंट फंड के साथ पेंशन का भी इंतजाम करा सकती है. एनपीएस मार्केट लिंक्‍ड स्‍कीम है, इसलिए इसका रिटर्न मार्केट पर आधारित होता है, लेकिन लॉन्‍ग टर्म में ये स्‍कीम काफी अच्‍छा रिटर्न दे सकती है. इसका औसतन रिटर्न 10 प्रतिशत है. भारत का कोई भी नागरिक जिसकी उम्र 18 से 70 साल के बीच है, वो इस स्कीम का लाभ ले सकता है. पेंशन लेने के लिए आपको इस स्‍कीम में 60 साल की आयु तक निवेश करना होगा. रिटायरमेंट पर राशि का 60 प्रतिशत अमाउंट आपको रिटायरमेंट फंड के तौर पर मिल जाता है और 40 प्रतिशत हिस्‍सा एन्‍युटी के तौर पर इस्‍तेमाल किया जाता है. इसी से आपको पेंशन दी जाती है. एन्‍युटी की रकम जितनी ज्‍यादा होगी, आपको पेंशन उतनी ज्‍यादा मिलेगी.

सिस्टमैटिक विद्ड्रॉल प्लान
बुढ़ापे में अच्‍छी खासी पेंशन लेने के लिए आप सिस्टमैटिक विद्ड्रॉल प्लान (Systematic Withdrawal Plan) भी चुन सकते हैं. ये एक ऐसा निवेश है, जिसके तहत निवेशक को म्‍यूचुअल फंड स्‍कीम से एक तय राशि मासिक रूप से मिलती है. इसके जरिए बुढ़ापे पर अच्‍छी खासी पेंशन का इंतजाम किया जा सकता है. लेकिन पहले आपको अपनी नौकरी के साथ SIP या किसी अन्‍य स्‍कीम के जरिए मोटा फंड जमा करना होगा. जब रिटायर हो जाएं तो आपको SWP का विकल्‍प चुनना होगा. SWP की राशि म्यूचुअल फंड यूनिट्स बिकने से आपको मिलती है. फंड खत्‍म हुआ तो SWP बंद हो जाएगा. आपको मंथली, तिमाही और सालाना कब पैसा चाहिए ये आपको तय करना होता है. अगर आप SIP नहीं कर पाए हैं, तो रिटायरमेंट पर मिलने वाले फंड का भी इस्तेमाल इसके लिए कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें-NPCI ने लॉन्च किया UPI Circle फीचर, जानिए कैसे आएगा ये आपके काम?

अटल पेंशन योजना
अटल पेंशन योजना के जरिए भी आप बुढ़ापे में रेग्‍युलर इनकम का इंतजाम कर सकते हैं. ये स्‍कीम उन लोगों के लिए है, जो टैक्‍सपेयर्स नहीं है. इसमें निवेश करने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. इस स्‍कीम में व्‍यक्ति को हर महीने थोड़ा अंशदान 60 की उम्र पूरी होने तक देना होता है. 60 साल की उम्र के बाद लोगों को 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक मासिक पेंशन का लाभ दिया जाता है. आप जितनी पेंशन बुढ़ापे पर लेना चाहते हैं, उसके हिसाब से आपकी अंशदान की राशि तय होती है. 

EPS में लगातार 10 साल योगदान देने पर बनती है पेंशन
प्राइवेट सेक्‍टर में नौकरी करने वाले हर महीने ईपीएफओ (EPFO) में कॉन्‍ट्रीब्‍यूशन करते हैं. ईपीएफओ में कर्मचारी और नियोक्‍ता दोनों कॉन्‍ट्रीब्‍यूशन करते हैं. इसमें एक हिस्सा आपके रिटायरमेंट फंड में जाता है और EPS (इम्‍प्‍लॉई पेंशन स्‍कीम) में जाता है. ईपीएस के जरिए ही बुढ़ापे पर हर महीने पेंशन दी जाती है. अगर आपने लगातार कम से कम 10 सालों तक ईपीएस में योगदान दिया है तो आप ईपीएफओ से पेंशन पाने के हकदार हो जाते हैं. ये पेंशन रिटायरमेंट की उम्र पर मिलती है और आपके कॉन्‍ट्रीब्‍यूशन की राशि पर निर्भर करती है.

पोस्‍ट ऑफिस मंथली इनकम स्‍कीम 
पोस्‍ट ऑफिस मंथली इनकम स्‍कीम के जरिए भी आप बुढ़ापे में हर महीने पेंशन की तरह लाभ ले सकते हैं. सरकारी गारंटी वाली इस डिपॉजिट स्‍कीम में सिंगल और ज्वाइंट अकाउंट की सुविधा मिलती है. सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये और ज्वाइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये तक जमा किए जा सकते हैं. ये पैसा अधिकतम 5 साल के लिए जमा किया जाता है. इसमें ब्‍याज से आपकी कमाई होती है और आपकी डिपॉजिट की गई रकम एकदम सुरक्षित रहती है. मौजूदा ब्‍याज दर 7.4 प्रतिशत के हिसाब से ज्वाइंट अकाउंट के जरिए इस स्‍कीम से 9,250 रुपये तक की कमाई की जा सकती है. 5 साल बाद भी अगर आप स्‍कीम का फायदा लेना चाहते हैं तो नया अकाउंट ओपन करवा सकते हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

1 day ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

2 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

2 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

2 days ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

4 days ago


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

7 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago