होम / पर्सनल फाइनेंस / अब इस बैंक ने बढ़ाई FD पर ब्‍याज दरें, जानिए बाकी बैंकों की क्‍या है दर?

अब इस बैंक ने बढ़ाई FD पर ब्‍याज दरें, जानिए बाकी बैंकों की क्‍या है दर?

RBI ने भले ही अप्रैल वाली समीक्षा में ब्‍याज दरों में इजाफा न किया हो लेकिन बैंकों के द्वारा FD पर ब्‍याज दरों में की जाने वाली बढ़ोतरी जारी है. अब BOB ने FD पर ब्‍याज दरों में फिर इजाफा कर दिया है.  

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

जब से RBI ने ब्‍याज दरों में इजाफा किया है तब से सभी बैंक अपने फिक्‍स डिपॉजिट की ब्‍याज दरों में भी इजाफा कर रहे हैं. इसी कड़ी में अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने ब्‍याज दरों में इजाफा कर दिया है. बैंक ने इसमें 30 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद नवीनतम ब्‍याज दरें सामान्य ग्राहकों के लिए 3% से 7.25% तक और बुजुर्गों के लिए 3.5% से 7.75% तक हो गई हैं. 

2 करोड़ से कम जमा पर लागू हैं ये ब्‍याज दरें 
बैंक ने ब्‍याज दरों में ये इजाफा 2 करोड़ रुपये से कम राशि पर मिलने वाले ब्‍याज पर किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा के तिरंगा प्‍लस जमा योजना पर 7.90 प्रतिशत ब्‍याज मिल रहा है. बैंक ऑफ बड़ौदा (बैंक) ने हाल ही में सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में चुनिंदा अवधियों पर 30 आधार अंकों तक की वृद्धि की घोषणा की है. ये दरें 12 मई, 2023 से लागू हो गई  हैं.
बैंक ऑफ बड़ौदा ने तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. 399 दिवसीय बड़ौदा तिरंगा प्लस जमा योजना में सीनियर सिटीजन के लिए 0.50% प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद ये 7.75 प्रतिशत हो गई है. जबकि सामान्‍य नागरिकों के लिए ये 7.25 प्रतिशत है. इस बढ़ोतरी के बाद अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा में फिक्‍स डिपॉजिट करते हैं तो सामान्य ग्राहकों को 3% से 7.25% तक और बुजुर्ग लोगों को 3.5% से 7.75% तक की ब्याज दर प्रदान कर रहा है. 

SBI में फिक्‍स डिपॉजिट पर क्‍या है ब्‍याज दर 
SBIमें FD पर आम ग्राहकों को 7 दिन से 10 साल के लिए की जाने वाली एफडी पर 3% से 7.1% ब्याज मिलेगा. वरिष्ठ नागरिकों को इन जमाओं पर 50 आधार अंक (बीपीएस) अतिरिक्त मिलेंगे. भारत के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एक वर्ष से दो वर्ष से कम की जमा पर दी जाने वाली ब्याज दर 6.8 प्रतिशत है. दो साल से लेकर तीन साल से कम की जमा पर SBI की ब्याज दर 7 फीसदी है. ये दरें 15 फरवरी 2023 से प्रभावी हैं.

HDFC बैंक फिक्‍स डिपॉजिट पर जमा ब्‍याज दर 
HDFC बैंक फिक्स डिपॉजिट के साथ, आप अपना पैसा 7 दिनों से 10 साल के बीच कहीं भी निवेश कर सकते हैं और जमा राशि पर ब्याज अर्जित कर सकते हैं. आप बैंक में अपने पैसे को फिक्‍स डिपॉजिट में निवेश कर 3% से 7.1% p.a तक की ब्याज दर हासिल कर सकते हैं. वरिष्ठ नागरिक 0.50% p.a की अतिरिक्त ब्याज दर का आनंद ले सकते हैं. 7 दिनों से 5 साल के कार्यकाल के लिए ये ब्‍याज दर -3.5% से 7.6% है. ये दरें 21 फरवरी से प्रभावी हैं.

ICICI बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरें
ICICI बैंक 3.00% और 7.10% p.a के बीच ब्याज दरों के साथ सावधि जमा (FD) योजना प्रदान करता है. वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज दर प्रदान की जाती है. योजना की अवधि 7 दिन से लेकर 10 वर्ष तक है इस पर 3.50% और 7.60% की दर से ब्‍याज मिलता है.  ये दरें 24 फरवरी से प्रभावी हैं.

PNB में क्या हैं ब्‍याज दरें 
PNB में फिक्‍स डिपॉजिट पर ब्‍याज दरों का आंकलन करें तो 5 साल के लिए सामान्‍य आदमी को 6.50 प्रतिशत की दर से ब्‍याज मिलता है, जबकि सीनियर सिटीजन के लिए यही ब्‍याज दर 7 प्रतिशत है. इसी तरह 5 साल से 10 साल के लिए अगर ब्‍याज दरों की बात करें तो भी ये ब्‍याज दरें इतनी ही रहती हैं. 

कैसे Zomato से सस्‍ता खाना दे रहा है ONDC ?


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

10 hours ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

1 day ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

1 day ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

3 days ago

बदलते बाजार में सेक्टर चुनने की टेंशन खत्म! कोटक का नया फंड लॉन्च, 1,000 रुपये से निवेश

नई योजना में अलग-अलग सेक्टर आधारित इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश किया जाएगा, जरूरत के अनुसार किया जा सकेगा पोर्टफोलियो में बदलाव

6 days ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

11 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

44 minutes ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

52 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

1 hour ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

2 hours ago