होम / पर्सनल फाइनेंस / क्‍या सीनियर सिटीजन को ब्‍याज की आय पर जरूरी है ITR फाइल करना ?

क्‍या सीनियर सिटीजन को ब्‍याज की आय पर जरूरी है ITR फाइल करना ?

आयकर विभाग ने कुछ सीनियर सिटीजन को आयकर के दायरे से बाहर रखा हुआ है. लेकिन उसके लिए सीनियर सिटीजन को आयकर विभाग की उस शर्त का पालन करना होगा जो उनके लिए बनाई गई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केन्‍द्र सरकार ने टैक्‍स को लेकर सभी के लिए नियम तय किए हैं. ऐसे ही कुछ नियम सीनियर सिटीजन के लिए भी तय किए हैं. अगर कोई सीनियर सिटीजन ब्‍याज से आय ले रहे हैं तो क्‍या उन्‍हें आईटीआर फाइल करना चाहिए. आखिर एफडी से कितना ब्‍याज मिलने पर रिटर्न दाखिल करना होता है. इस स्‍टोरी में हम आपको इन्‍हीं बुनियादी सवालों का जवाब देने जा रहे हैं. साथ ही सरकार ने सीनियर सिटीजन की एक खास कैटेगिरी को आईटीआर फाइल करने से छूट भी दी हुई है. 

आप टैक्‍स के दायरे में आते हैं या नहीं
सबसे पहले आपको ये समझने की जरूरत है कि आखिर एफडी से होने वाले कितने ब्‍याज पर रिटर्न दाखिल करना होता है. वित्‍तीय वर्ष 2023-24 के लिए ओल्‍ड टैक्‍स सिस्‍टम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मूल छूट सीमा 3 लाख रुपये है. जबकि न्‍यू टैक्‍स सिस्‍टम में ये कर व्यवस्था (u/s115BAC) के तहत, निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए यह सीमा 2.5 लाख रुपये है. अगर आपकी आय इससे अधिक है तो आपको आईटीआर फाइल करना होगा अन्‍यथा आपको उसकी जरूरत नहीं है. लेकिन अगर आपके ब्‍याज पर किसी तरह का टीडीएस कट रहा है तो आपको अपने पैसे के रिटर्न के लिए आईटीआर फाइल करना चाहिए. इससे आपका पैसा आपको मिल जाएगा.

रिफंड से ही मिल सकता है आपका कटा पैसा 
अगर आपकी ब्‍याज आय से किसी तरह का कर काटा गया है तो आप उसे ITR फाइल करके ही वापस पा सकते हैं. अगर आपने रिटर्न फाइल नहीं की तो आप किसी भी तरह के रिफंड की मांग नहीं कर सकते हैं. इसलिए, ऐसे मामलों में जहां सीनियर सिटीजन की ब्याज आय से कर काटा गया है, टीडीएस की वापसी का दावा करने के लिए आईटीआर दाखिल करना उचित है. ऐसे लोगों के लिए भी आईटीआर फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 है. इनकम टैक्‍स विभाग ने अलग-अलग करदाताओं के लिए अलग-अलग तारीखें बनाई हुई हैं.

इसमें अगर कोई करदाता 31 जुलाई तक आईटीआर दाखिल करने में विफल रहता है तो वह 31 दिसंबर, 2023 तक लेट रिटर्न दाखिल कर सकता है. हालांकि, लेट आईटीआर में फाइन देना होता है. इसलिए, नियत तारीख से पहले रिटर्न दाखिल करने की सलाह दी जाती है.

कुछ वरिष्‍ठ नागरिकों को मिलती है इनकम टैक्‍स से छूट 
आयकर विभाग ने कुछ श्रेणी के सीनियर सिटीजन को एक निश्चित आयु के बाद रिटर्न दाखिल करने से छूट दी गई है. उनमें अगर किसी शख्‍स की उम्र 75 साल या उससे ज्‍यादा हो गई है तो उसे भी इनकम टैक्‍स फाइल करने से छूट दी गई है. इसी तरह से अगर कोई सीनियर सिटीजन सिर्फ अपनी पेंशन और बचत पर मिलने वाले ब्‍याज पर अपना जीवन बसर कर रहा है तो उसे भी इनकम टैक्‍स फाइल करने से छूट दी गई है. लेकिन उसकी पेंशन और उसकी बचत एक ही बैंक में होनी चाहिए. उन सीनियर सिटीजन ने उस बैंक में अपना डिक्‍लेरेशन भी दिया हो कि मेरी पेंशन और सेविंग इसी बैंक में है.

अगर आय टीडीएस के दायरे में आती है तो बैंक उनके खाते से टीडीएस डिडक्‍ट करने के लिए जिम्‍मेदार है. अगर बैंक ऐसे सीनियर सिटीजन की आय से टैक्‍स डिडक्‍ट कर रहा है तो उन्‍हें किसी तरह के आईटीआर को फाइल करने की जरूरत नहीं है. इस अब तक 2 जुलाई 2023 तक 1.32 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल किए जा चुके हैं जबकि 1.25 करोड़ से अधिक रिटर्न प्रोसेस किए जा चुके हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago