✕

होम / पर्सनल फाइनेंस / FD निवेशकों के लिए खुशखबरी: बैंक ऑफ इंडिया ने बढ़ाईं ब्याज दरें, अब मिलेगा ज्यादा रिटर्न

FD निवेशकों के लिए खुशखबरी: बैंक ऑफ इंडिया ने बढ़ाईं ब्याज दरें, अब मिलेगा ज्यादा रिटर्न

बैंक ने बताया कि 6 महीने से लेकर 3 साल तक की अवधि वाली एफडी पर सीनियर सिटीजंस को अतिरिक्त 50 बेसिस पॉइंट्स और सुपर सीनियर सिटीजंस को 65 बेसिस पॉइंट्स अतिरिक्त ब्याज मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

जहां एक ओर ज्यादातर बैंक रिजर्व बैंक की रेपो रेट कटौती के बाद फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरें घटा रहे हैं, वहीं सरकारी क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने निवेशकों को राहत देते हुए चुनिंदा अवधियों की एफडी दरों में बढ़ोतरी कर दी है. बैंक ने 18 मई से लागू नई दरों के तहत 1 से 3 साल तक की अवधि वाली 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज बढ़ाया है. इस फैसले से खासतौर पर सुरक्षित और तय रिटर्न चाहने वाले निवेशकों, सीनियर सिटीजंस और सुपर सीनियर सिटीजंस को सीधा फायदा मिलेगा.

3 साल की FD पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज

बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी नई ब्याज दरों के अनुसार, 3 साल की एफडी पर आम ग्राहकों को 6.70 फीसदी ब्याज मिलेगा. वहीं सीनियर सिटीजंस को 7.45 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.60 फीसदी तक का रिटर्न दिया जाएगा. 1 साल से 2 साल से कम अवधि की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.50 फीसदी ब्याज मिलेगा, जबकि सीनियर सिटीजंस को 7 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.15 फीसदी का रिटर्न मिलेगा. इसी तरह 2 साल से 3 साल से कम अवधि की एफडी पर सामान्य ग्राहकों के लिए 6.60 फीसदी, सीनियर सिटीजंस के लिए 7.10 फीसदी और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए 7.25 फीसदी ब्याज दर तय की गई है.

1 लाख रुपये निवेश करने पर कितना मिलेगा रिटर्न?

अगर कोई सामान्य निवेशक 3 साल की एफडी में 1 लाख रुपये निवेश करता है, तो 6.70 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी पर उसे करीब 1.21 लाख रुपये मिल सकते हैं. यानी निवेशक को लगभग 21 हजार रुपये का ब्याज लाभ होगा. वहीं, सीनियर सिटीजंस अगर 7.45 फीसदी की दर से 3 साल के लिए 1 लाख रुपये की एफडी कराते हैं, तो मैच्योरिटी राशि करीब 1.24 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. यानी करीब 24 हजार रुपये का ब्याज मिलेगा. सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.60 फीसदी की दर से 3 साल में लगभग 1.25 लाख रुपये मिल सकते हैं. इस तरह उन्हें करीब 25 हजार रुपये तक का अनुमानित रिटर्न हासिल हो सकता है.

सीनियर सिटीजंस को मिलेगा अतिरिक्त फायदा

बैंक ने बताया कि 6 महीने से लेकर 3 साल तक की अवधि वाली एफडी पर सीनियर सिटीजंस को अतिरिक्त 50 बेसिस पॉइंट्स और सुपर सीनियर सिटीजंस को 65 बेसिस पॉइंट्स अतिरिक्त ब्याज मिलेगा. वहीं 3 साल और उससे अधिक अवधि की एफडी पर यह अतिरिक्त लाभ बढ़कर सीनियर सिटीजंस के लिए 75 बेसिस पॉइंट्स और सुपर सीनियर सिटीजंस के लिए 90 बेसिस पॉइंट्स तक पहुंच जाएगा.

RBI की रेपो रेट कटौती के बीच अलग रणनीति

फरवरी 2025 से RBI द्वारा कुल 125 बेसिस पॉइंट्स की रेपो रेट कटौती के बाद अधिकांश बैंकों ने अपनी एफडी दरों में कमी की है. मौजूदा समय में रेपो रेट 5.25 फीसदी पर आ चुकी है. कम ब्याज दरों के माहौल में कई बैंक अपने मार्जिन बचाने के लिए डिपॉजिट पर रिटर्न घटा रहे हैं, लेकिन बैंक ऑफ इंडिया ने इसके उलट कदम उठाते हुए मध्यम और लंबी अवधि की एफडी पर रिटर्न बढ़ाने का फैसला किया है.

निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान

विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ ऊंची ब्याज दर देखकर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए. निवेशकों को एफडी की अवधि, समय से पहले निकासी पर लगने वाले जुर्माने, टैक्स के बाद मिलने वाले वास्तविक रिटर्न और कॉलेबल-नॉन कॉलेबल डिपॉजिट जैसे पहलुओं की भी जांच करनी चाहिए. बैंक ऑफ इंडिया 1 करोड़ रुपये से अधिक की नॉन-कॉलेबल एफडी पर न्यूनतम एक साल की अवधि के लिए 15 बेसिस पॉइंट्स अतिरिक्त रिटर्न भी दे रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

1 day ago

1 दिसंबर से बदलेंगे SBI क्रेडिट कार्ड के नियम, ट्रांसपोर्ट और फ्यूल खर्च पर लगेगा 1% अतिरिक्त चार्ज

SBI कार्ड यूजर्स को अब बड़े ट्रांसपोर्टेशन और फ्यूल ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा पैसा, ₹30,000 से अधिक के ट्रांसपोर्ट खर्च और बिलिंग साइकिल में ₹50,000 से ज्यादा के कुल फ्यूल खर्च पर लागू होंगे नए नियम

5 days ago

1 लाख रुपये की FD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? ये 3 स्मॉल फाइनेंस बैंक दे रहे 7.25% तक रिटर्न

कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़े बैंकों के मुकाबले अधिक ब्याज दरों की पेशकश करते हैं. हालांकि, ब्याज दर बैंक, जमा की अवधि और ग्राहक की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

1 week ago

PB मनी को SEBI से मिला बॉन्ड प्लेटफॉर्म का लाइसेंस, पैसाबाजार के साथ निवेश बढ़ाने की तैयारी

नई साझेदारी से निवेशकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगी बॉन्ड की जानकारी, विकल्पों की तुलना और निवेश की सुविधा

1 week ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

02-October-2026


बड़ी खबरें

आज बाजार में आएगी तेजी की सुनामी? गिफ्ट निफ्टी 1.4% चढ़ा, कच्चे तेल में 10% की गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स 383.55 अंक चढ़कर 77,301.40 पर और निफ्टी 149.75 अंक बढ़कर 23,960.60 पर बंद हुआ था. बाजार में यह लगातार पांचवें सत्र की तेजी थी.

2 hours ago

कैबिनेट का बड़ा फैसला, 14,500 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी; 92 GWh ऊर्जा भंडारण क्षमता होगी विकसित

सरकार के मुताबिक, इस योजना का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा के बेहतर इस्तेमाल को बढ़ावा देना, बिजली ग्रिड की स्थिरता मजबूत करना और उपभोक्ताओं को चौबीसों घंटे भरोसेमंद एवं किफायती बिजली उपलब्ध कराना है.

1 hour ago

डाबर के ग्लोबल CEO मोहित मल्होत्रा ने दिया इस्तीफा, हरजीत सिंह भल्ला संभालेंगे जिम्मेदारी

डाबर ने हरजीत सिंह भल्ला को 14 नवंबर 2026 से पांच साल के कार्यकाल के लिए अतिरिक्त निदेशक और पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया है.

2 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

12 hours ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

1 day ago