होम / पर्सनल फाइनेंस / ITR रिफंड को लेकर आई अच्‍छी खबर….जानेंगे तो खुश हो जाएंगे

ITR रिफंड को लेकर आई अच्‍छी खबर….जानेंगे तो खुश हो जाएंगे

अगर आप भी इस बात से परेशान हैं कि आपने इनकम टैक्‍स रिफंड के लिए आवेदन कर दिया है, लेकिन अभी तक आपका रिफंड आया नहीं है तो ये खबर आपके लिए है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइल करने वाले ज्‍यादातर लोग ऐसे होते हैं जिन्‍हें अपने रिफंड का इंतजार रहता है. लेकिन कई बार ये रिफंड आने में काफी समय लगा देता है. लेकिन अब इनकम टैक्‍स विभाग इसके समय को कम करने जा रहा है. अभी तक रिफंड मिलने में जो आधिकारिक 16 दिनों का समय लगता है वो अब उसे 10 दिन करने जा रहा है. अगर ऐसा होता है तो आपका रिफंड आईटीआर फाइल करने के 10 दिनों के अंदर ही आपके अकाउंट में आ जाएगा.

नई तकनीक से होगा ये संभव 
आयकर विभाग के इस कदम की बड़ी सराहना हो रही है.अगर आप आज आयकर रिटर्न फाइल करते हैं तो आपको रिटर्न मिलने में 20-23 दिनों का समय लग ही जाता है. लेकिन वित्‍त वर्ष 2022-23 में आयकर विभाग ने जिस तरह से तकनीक को बढ़ाया उसके बाद अब ये समय कम होकर 16 दिनों तक आ गया है. लेकिन अब  विभाग इसे 10 दिनों पर लाने की कोशिश कर रहा है.  

आयकर विभाग के कदम की हो रही है सराहना 
मीडिया रिपोर्ट में क्लियर के सीईओ और संस्‍थापक अर्चित गुप्‍ता के हवाले से कहा गया है कि हमें रिफंड को लेकर कई तरह के सवाल मिलते रहते हैं इसलिए ये उन करदाताओं के लिए अच्‍छा होगा जिन्‍होंने आईटीआर फाइल कर दी है. लेकिन उनका रिफंड अभी तक नहीं आया है. इसी तरह एक अन्‍य आयकर और निवेश एक्‍सपर्ट बलवंत जैन के हवाले से कहा गया है कि आईटीआर फाइल करने के बाद रिफंड तुरंत नहीं आता है. इनकम टैक्‍स विभाग पहले रिफंड को सत्‍यापित करता है उसके बाद ही उसे जारी करने को लेकर हरी झंडी देता है. 

इस साल दाखिल हुए हैं इतने आईटीआर 
इस साल आईटीआर दाखिल होने की संख्‍या में पिछले साल के मुकाबले इजाफा देखने को मिला है. इस साल 31 जुलाई 2023 तक दाखिल किए कुल आईटीआर की संख्‍या 6.77 करोड़ है. वर्ष 2022 के मुकाबले अगर इस संख्‍या का आंकलन किया जाए तो 16.1% प्रतिशत ज्‍यादा है. पिछले साल दाखिल की गई कुल आईटीआर की संख्‍या 5.83 करोड़ थी. 

इनकम टैक्‍स रिफंड की जांच कैसे करें?
- अगर आपका भी रिफंड नहीं आ रहा है कि आप विभाग की साइट पर जाकर जांच कर सकते हैं. 
- उसके लिए सबसे पहले आपको विभाग की साइट पर जाना होगा. 
- अपना यूजर आईडी, कैप्‍चा, पैन नंबर, पासवर्ड का इस्‍तेमाल करके लॉगिन करें. 
- रिटर्न/फॉर्म देखें पर जाएं
- ‘एक विकल्‍प चुनें ‘पर क्लिक करें और उसके बाद आयकर रिटर्न पर क्लिक करें. 
- इसके बाद कॉलम में असेसमेंट ईयर भरें और सबमिट करें. 
- इसके बाद अपने आईटीआर रिफंड की जांच करने के लिए प्रासंगिक आईटीआर पावती संख्‍या पर क्लिक करें. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

56 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago