होम / पर्सनल फाइनेंस / क्‍या आप भी चाहते हैं जल्‍दी रिफंड पाना, ये हैं उसके तरीके

क्‍या आप भी चाहते हैं जल्‍दी रिफंड पाना, ये हैं उसके तरीके

छोटी-छोटी गलतियां आपके रिफंड को लंबे समय तक होल्‍ड में डाल सकती हैं. इसलिए जरूरी है कि आप जब भी आईटीआर फाइल करें तो सही जानकारी दें. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इनकम टैक्‍स फाइल करने के लिए सरकार की ओर से आखिरी तारीख 31 जुलाई तय की गई थी. जिन्‍होंने उस तारीख तक आईटीआर भरना था उन्‍होंने भर दिया. लेकिन अब जो भी आईटीआर फाइल करेगा उसे पेनल्‍टी के साथ आईटीआर देना होगा. लेकिन आईटीआर के साथ जुड़ा है आपका रिफंड. कई लोग आईटीआर तो फाइल कर देते हैं लेकिन उनका रिफंड नहीं आता है. ऐसे में नतीजा ये होता है कि उन्‍हें उसके लिए परेशान होना पड़ता है. इसलिए आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि आखिर आपको किन पांच बातों का सबसे ज्‍यादा ध्‍यान रखना है, जिससे आपका रिफंड जल्‍दी आ जाएगा. 

सही फॉर्म का करें चयन
अगर आप ऑफलाइन आईटीआर फाइल कर रहे हैं तो ऐसे में जरूरी है कि आप सबसे पहले फॉर्म की जानकारी जुटाएं. अगर आपने अपनी कैटेगिरी के अनुरूप फॉर्म नहीं भरा तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ये ज्‍यादातर लोगों के आईटीआर रिफंड देरी से आने का कारण होता है.

सही दें जानकारी 
रिफंड में देरी की वजह आपके द्वारा दी जाने वाली गलत जानकारी भी होती है. गलत फॉर्म के चयन के बाद जो बड़े स्‍तर पर गलती की जाती है वो इसी में की जाती है कि आईटीआर फाइल करने वाला गलत जानकारी दे देता है. इसके कारण होता ये है कि आपका फॉर्म सही तरह से स्‍क्रूटनाइज नहीं हो पाता है. इससे आपके रिफंड में देरी हो जाती है. 

वेरिफिकेशन करना बेहद जरूरी 
अगर आपने आईटीआर फाइल कर दिया है तो उसके बाद वेरिफिकेशन करना बिल्‍कुल भी न भूलें. अगर आप वेरिफिकेशन नहीं करते हैं तो ये माना जाएगा कि आपने आईटीआर फाइल किया ही नहीं है. इसलिए जितना जरूरी आईटीआर फाइल करना है उतना ही उसका वेरिफिकेशन है. इसे बिल्‍कुल भी न भूलें. 

ई-वेरिफाई करना जरूरी 
अगर आपने आईटीआर को ऑनलाइन तरीके से फाइल किया है तो उसमें वेरिफिकेशन और भी आसान है. उसमें आप रिटर्न दाखिल करने के तुरंत बाद ई वेरिफाई कर सकते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

51 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago