होम / पर्सनल फाइनेंस / क्‍या आप भी चलाते हैं डीमैट खाता? इस काम को करने के लिए आपके पास बचे हैं सिर्फ 6 दिन 

क्‍या आप भी चलाते हैं डीमैट खाता? इस काम को करने के लिए आपके पास बचे हैं सिर्फ 6 दिन 

अगर आपने अपने निवेश में नॉमिनी को एड नहीं किया तो आप अपने निवेश को पूरी तरह से गंवा भी सकते हैं. अब आपके पास इसके लिए सिर्फ 6 दिन का समय बचा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या आप भी शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते है, क्‍या आपके पास भी उसके लिए कोई डीमैट खाता है. अगर अभी तक आपने उसमें अपने नॉमिनी का नाम नहीं भरा है तो आपके पास उसके लिए सिर्फ 6 दिन का समय बचा है. सेबी के अनुसार डीमैट खाते में नॉमिनी का जोड़ा जाना या हटाया जाना अनिवार्य कर दिया गया है. अगर अभी तक आपने ऐसा नहीं किया है तो इसके लिए अब आपके पास केवल 6 दिन का समय बचा है. 

अगर आपने ऐसा नहीं किया तो क्‍या होगा? 
सेबी के आदेश के अनुसार अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आखिर क्‍या होगा. सेबी ने इस मामले में स्‍पष्‍ट तौर पर कहा है कि अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपका फोलियो या खाता जब्‍त कर लिया जाएगा. ये नियम म्‍यूचुअल फंड के लिए भी लागू होता है. सेबी का इसे लेकर मानना है कि इससे किसी भी खाते को लेकर एक तरह की अस्‍पष्‍टता पैदा हो जाती है. आज के अस्थिर बाजार में ये और भी ज्‍यादा जोखिम वाला हो जाता है. जानकार कहते है कि निवेशक को अपने नॉमिनी को जरूर तय करना चाहिए. 

Demat खाते में नॉमिनी को कैसे जोड़ें? 
हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आपको अपने नॉमिनी को जोड़ना है तो आपको उसके लिए क्‍या करना होगा. 
-    सबसे पहले आप एनएसडीएल (NSDL) के पोर्टल nsdl.co.in पर जाएं

-इसके बाद होमपेज पर आपको 'नॉमिनेट ऑनलाइन' का विकल्‍प मिलेगा. उस पर क्लिक करें.

-क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा और आपसे डीपी आईडी, क्लाइंट आईडी, पैन और ओटीपी मांगा जाएगा. 
-इन सभी जानकारियों को भरे जाने के बाद, आपको दो विकल्प दिखाई देंगे: 'मैं नामांकन करना चाहता हूं' और 'मैं नामांकन नहीं करना चाहता'.

-जब आप एक नामांकित व्यक्ति को जोड़ने का विकल्प चुनते हैं, तो एक नया पेज खुलेगा जिसमें नामांकित व्यक्ति का विवरण मांगा जाएगा.

-आधार का उपयोग करके ई-साइन करें. यूआईडीएआई के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा.
- उस ओटीपी को उसमें भरते ही आपका नॉमिनी एड करने का काम ख्त्‍म हो जाएगा. 

Mutual Fund में नॉमिनी कैसे दर्ज करें
-    Mutual Fund में नॉमिनी को निवेश करने के समय और उसके बाद भी जोड़ा जा सकता है. 
-    Mutual Fund में नॉमिनी को जोड़ने के लिए आप Mutual Fund हाउस के एप पर जाकर भी इस काम को कर सकते हैं. 
-    Mutual Fund के नॉमिनी के तौर पर तीन लोगों को जोड़ा जा सकता है. 
-    Mutual Fund में नॉमिनी जोड़ते वक्‍त आप बता सकते हैं कि उसे कितना हिस्‍सा देना है. 
-    नामांकन फॉर्म पर यूनिट धारकों के साइन होने चाहिए. 


नोट- बाजार पूरी तरह से जोखिमों के अधीन है. कोई भी कदम उठाने से पहले अपने सलाहकार से जरूर बात करें. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

9 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

1 hour ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

25 minutes ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

34 minutes ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

3 hours ago