होम / पर्सनल फाइनेंस / क्‍या आप भी म्‍यूचुअल फंड में करते हैं निवेश? ये काम नहीं किया तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

क्‍या आप भी म्‍यूचुअल फंड में करते हैं निवेश? ये काम नहीं किया तो हो जाएगा बड़ा नुकसान

म्‍यूचुअल फंड में निवेश करने वालों को सितंबर महीने में इस तारीख तक अपने नामांकन को अपडेट करना है. अगर वो नहीं कर पाए तो वो अपने फंड में किसी भी तरह का ट्रांजैक्‍शन नहीं कर पाएंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में आए कई सर्वे बताते हैं कि बाजार में पिछले कुछ समय में निवेश करने वालों की संख्‍या में तेजी देखने को मिली है. इनमें सबसे ज्‍यादा लोग वो हैं जिन्‍होंने म्‍यूचुअल फंड में निवेश किया है. ऐसे में अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं और आपने भी अभी तक नॉमिनेशन फाइल नहीं किया है तो जरूर कर लें. क्‍योंकि इसकी आखिरी तारीख 30 सितंबर है. आरटीए सीएमएस के रिकॉर्ड के अनुसार 25 लाख लोग ऐसे पैन धारक हैं जिन्‍होंने अभी तक नामांकन को अपडेट नहीं किया है. 

आखिर क्‍या होता है नॉमिनेशन को अपडेट करना?
दरअसल म्‍यूचुअल फंड लेने वालों को या तो अपने फंड के लिए नॉमिनी का चयन करना होता है या उससे बाहर निकलना होता है. इसके लिए सरकार की ओर से 30 सितंबर आखिरी तारीख है. आंकड़ों के अनुसार अभी भी 25 लाख लोग ऐसे हैं जिन्‍हें इस जानकारी को अपडेट करना है, लेकिन इन लोगों ने अभी तक ये जानकारी अपडेट नहीं कराई है. अगर ये लोग पेपर मुहैया नहीं कराते हैं तो ऐसे में उनके खाते में ट्रांजैक्‍शन को रोक दिया जाता है. 

पहले 30 मार्च थी ऐसा करने की तारीख 
म्‍युचूअल फंड में पैसा निवेश करने वालों को नॉमिनी को अपडेट करने के लिए पहले 30 मार्च तक का समय दिया गया था. लेकिन बाद में सेबी की ओर से तारीख 30 सितंबर तक की तारीख तक बढ़ा दिया गया. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कई उपभोक्‍ताओं को इसे अपडेट करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सबसे ज्‍यादा परेशानी उन लोगों को उठानी पड़ रही है जिनका अपने घर वालों के साथ ज्‍वॉइंट खाता हैं. वो लोग इसे अपडेट नहीं कर पा रहे हैं. 

इन वेबसाइटों से किया जा सकता है अपडेट 
अगर आप भी अपना म्‍यूचुअल फंड में निवेश करते हैं और आपने भी अभी तक ऐसा नहीं किया है तो आप ऐसे में CAMS और KFintech जैसी कंपनियों पर जाकर अपने फोलियों को अपडेट कर सकते हैं. आप अपने फोलिया को भले ही ऑनलाइन तरीके से अपडेट करें या ऑफलाइन तरीके से अपडेट करें लेकिन आपको सभी दस्‍तावेजों को अपलोड करने होंगे. जो ऑनलाइन तरीके से पहली बार खाता खोलता है वो तो नामांकन फाइल कर सकता है लेकिन जिन लोगों अपना अकाउंट ऑफलाइन खोला हैं उन्‍हें उसके लिए फिजिकल तौर पर दस्‍तावजे जमा करने की जरुरत होती है. लेकिन भौतिक रूप से दस्‍तावेज जमा करने वालों में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इनमें कई बार उनके पुराने  हस्‍ताक्षर नए हस्‍ताक्षरों से मैच नहीं खाते हैं तो कभी मोबाइल नंबर की समस्‍या आ जाती है.  

और क्‍या है इसका तरीका? 
जानकार कहते हैं कि इसका एक और भी तरीका है. इसके तहत आप बैंक से बैंकर्स अटेसटेशन ऑफ सिग्‍नेचर फॉर्म जमा कर सकते हैं. इस फॉर्म पर उनके फोलियो से जुड़ी जानकारी पर बैंक के हस्‍ताक्षर होते हैं. जिसे संबंधित आरटीए या फंड हाउस में जमा किया जा सकता है. एक अन्‍य जानकार कहते हैं कि कई वरिष्‍ठ नागरिकों के पास ई मेल आईडी भी नहीं हो सकती है. लेकिन वो कहते हैं कि इसकी कमी कभी भी निवेश में बाधा नहीं बननी चाहिए. 

वहीं अगर ई मेल आईडी नहीं है तो ऐसे में 2 FA वेरिफिकेशन में समस्‍या आ सकती है. इसमें कंपनी की ओर से आपके मेल या मोबाइल नंबर पर आपको मैसेज भेजा जाता है. अगर मेल नहीं चल रहा है या मोबाइल नंबर बदल गया है तो भी परेशानी आ सकती है. ऐसे में अगर आप ऑनलाइन पूरी तरह से सक्षम नहीं हैं तो आप भौतिक तौर पर फॉर्म भर सकते हैं. एक फॉर्म तीन फंड के लिए काम करता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

6 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 days ago


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

59 minutes ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago