होम / पर्सनल फाइनेंस / खरीद लें ये 3 शेयर, एक साल में हो जाएंगे मालामाल; ब्रोकरेज हाउस ने दी सलाह

खरीद लें ये 3 शेयर, एक साल में हो जाएंगे मालामाल; ब्रोकरेज हाउस ने दी सलाह

पिछले हफ्ते ही STATE BANK OF INDIA ने भी अपना Q2 FY23 रिजल्ट घोषित किया है, जिसमें उसने नेट प्रॉफिट का अपना एक रिकॉर्ड बनाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: 30 सितंबर, 2022 को FY23 की दूसरी तिमाही खत्म हुई है. सभी कंपनियां अपना Q2 FY23 रिजल्ट घोषित कर रही हैं. रिजल्ट के आधार पर ही शेयर बाजार में भी इन कंपनियों के शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. किसी भी निवेशक के लिए ये रिपोर्ट्स बहुत मायने रखती हैं, क्योंकि उसी आधार पर वे कंपनी के परफॉर्मेंस और भविष्य की गति का अनुमान लगाते हैं और फिर उसी आधार पर उनके शेयर में निवेश करते हैं.

ब्रोकरेज फर्म LKP Securities ने कई कंपनियों के रिजल्ट का एनालिसिस किया है. उसके आधार पर उसने तीन कंपनियों को Buy रेटिंग दी है और निवेशकों को सलाह दी है कि वे इन कंपनियों के शेयर में पैसा लगा सकते हैं. ये तीन कंपनियां हैं- STATE BANK OF INDIA, BANK OF BARODA और SCHNEIDER ELECTRIC INFRASTRUCTURE.

STATE BANK OF INDIA
पिछले हफ्ते ही STATE BANK OF INDIA ने भी अपना Q2 FY23 रिजल्ट घोषित किया है, जिसमें उसने नेट प्रॉफिट का अपना एक रिकॉर्ड बनाया है. SBI द्वारा घोषित तिमाही रिजल्ट के अनुसार, बैंक को 30 सितंबर 2022 को खत्म दूसरी तिमाही (Q2FY23) में साल-दर-साल करीब 74% अधिक नेट प्रॉफिट हुआ है. दूसरी तिमाही में SBI का नेट प्रॉफिट बढ़कर 13,265 करोड़ रुपए हो गया, जो बैंक का अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही नेट प्रॉफिट है. यही नहीं, बैंक के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में भी जबर्दस्त फायदा देखने को मिला. SBI का जुलाई से सितंबर तक का ऑपरेटिंग प्रॉफिट 21,120 करोड़ रुपए रहा, जो साल-दर-साल 16.82% ज्यादा है.

SBI के शेयर का टारगेट प्राइस
SBI का इतना शानदार रिजल्ट देखकर LKP Securities इसे Buy रेटिंग दी है. SBI के शेयर का वर्तमान भाव 594 रुपये के आस-पास है, जिसका 12 महीने के लिए टारगेट प्राइस इस ब्रोकरेज हाउस ने 718 रुपये रखा है. ब्रोकरेज हाउस ने रिजल्ट और फ्यूचर प्लान का एनालिसिस कर बताया कि एक साल में इस कंपनी के शेयर में 21 फीसदी तक उछाल आ सकती है.

BANK OF BARODA (BOB)
LKP Securities ने Q2 FY23 रिजल्ट के बाद निवेशकों को BANK OF BARODA के शेयर में भी निवेश करने की सलाह दी है. Q2FY23 में, बैंक ऑफ बड़ौदा ने परिचालन और संपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर शानदार रिजल्ट दिया है. बैंक का नेट प्रॉफिट करेंट फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में 59 प्रतिशत बढ़कर 3,313 करोड़ रुपये हो गया है. बैंक को ब्याज से होने वाली आय और फंस चुके लोन की रिकवरी के कारण जबर्दस्त फायदा हुआ. इस रिजल्ट को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म LKP Securities ने इसे भी Buy रेटिंग दी है. BOB के शेयर का वर्तमान भाव 145 रुपये के आस-पास है, जिसका 12 महीने के लिए टारगेट प्राइस इस ब्रोकरेज हाउस ने 202 रुपये रखा है. ब्रोकरेज हाउस ने रिजल्ट और फ्यूचर प्लान का एनालिसिस कर बताया कि एक साल में इसके शेयर में 40 फीसदी तक उछाल आ सकती है.

SCHNEIDER ELECTRIC INFRASTRUCTURE Ltd (SEIL)
LKP Securities ने SCHNEIDER ELECTRIC INFRASTRUCTURE के शेयर को भी Buy रेटिंग दी है. ब्रोकरेज हाउस ने बताया कि SEIL अभी अच्छी स्थिति में है और कंपनी का प्लान भी विकास वाला है. भारत में बिजली क्षेत्र सरकार के प्राइमरी फोकस एरिया में से एक बना हुआ है, क्योंकि डिजिटलीकरण से जुड़े सुधारों की बढ़ती संख्या अगले कुछ वर्षों में लागू होने की उम्मीद है. परिवहन क्षेत्र में, भारत भर में मेट्रो लाइनों का विकास, रेलवे का आधुनिकीकरण और अधिक और बेहतर हवाई अड्डों के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने से संकेत मिलता है कि ये भविष्य में विस्तार के लिए तैयार हैं. इसलिए ब्रोकरेज हाउस ने इसे Buy रेटिंग दी है. SEIL के शेयर का वर्तमान भाव 175 रुपये के आस-पास है, जिसका 12 महीने के लिए टारगेट प्राइस इस ब्रोकरेज हाउस ने 236 रुपये रखा है. ब्रोकरेज हाउस ने बताया कि एक साल में इसके शेयर में 35 फीसदी तक उछाल आ सकती है.

नोट : शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. कोई भी निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. BW Hindi किसी भी तरह के लाभ या नुकसान का दावा नहीं करता है.

VIDEO : ये हैं वो 4 बैंक, जो FD पर सामान्य ग्राहकों को दे रहे 7 प्रतिशत से अधिक ब्याज दर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

2 days ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

3 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

3 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

5 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

9 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

11 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

10 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

14 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

12 hours ago