होम / पर्सनल फाइनेंस / क्या होता है Arbitrage Fund, जानिए इसमें कितना मिलता है रिटर्न?

क्या होता है Arbitrage Fund, जानिए इसमें कितना मिलता है रिटर्न?

इस साल अगस्त तक Arbitrage Fund कैटेगरी के म्यूचुअल फंडों में करीब 65,000 करोड़ रुपये का निवेश आया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

म्यूचुअल फंड कई तरह के होते हैं और इन्हीं में एक कैटेगरी आर्बिट्राज फंड (Arbitrage Fund) की होती है. बता दें, इस साल आर्बिट्राज फंड में अगस्त में सिर्फ 2,372 करोड़ रुपये का निवेश आया. इसका मतलब आर्बिट्राज फंड में निवेश अगस्त के महीने में 80 प्रतिशत घट गया है. हालांकि, दूसरे हाइब्रिड म्यूचुअल फंडों में इस दौरान निवेश बढ़ा है. आर्बिट्राज फंड भी हाईब्रिड फंड की कैटेगरी में आता है. इस साल अगस्त तक आर्बिट्राज म्यूचुअल फंडों में करीब 65,000 करोड़ रुपये का निवेश आया है. तो आइए जानते हैं क्या होता है आर्बिट्राज फंड और इसमें कितना रिटर्न मिलता है?

क्या होता है आर्बिट्राज फंड?
आर्बिट्राज फंड (Arbitrage Fund) एक तरह का म्यूचुअल फंड है, जो अलग-अलग बाजारों में एक ही संपत्ति के मूल्य अंतर का फायदा उठाकर रिटर्न कमाता है. आर्बिट्रेज फंड में नकद और वायदा बाजार में एक साथ खरीद और बिक्री की जाती है.  ये कम जोखिम वाला निवेश माना जाता है. आर्बिट्रेज फंड में सेबी के अनुसार कम से कम 65 प्रतिशत संपत्ति इक्विटी और इक्विटी से जुड़ी प्रतिभूतियों में होनी चाहिए. आर्बिट्राज फंड एक ही समय कैश मार्केट में शेयर खरीदते हैं और फ्यूचर्स मार्केट में उसे बेच देते हैं. एक्सपायरी पर वे अपनी पॉजिशन रिवर्स कर देते हैं. दोनों कीमतों के बीच का फर्क उनका मुनाफा होता है. लंबी अवधि में ऐसे फंडों का रिटर्न आम तौर पर मनी मार्केट में इंस्ट्रूमेंट्स की यील्ड जितना होता है.

इतना मिलता है औसत रिटर्न?
इस समय मार्केट में 28 आर्बिट्राज फंड हैं. इस कैटेगरी के फंडों का औसत रिटर्न बीते एक साल में 7.36 प्रतिशत रहा है. यह जानकारी वैल्यू रिसर्च के डेटा पर आधारित है. एक साल में (10 सितंबर, 2024 तक) सबसे ज्यादा रिटर्न कोटक इक्विटी आर्बिट्राज फंड ने दिया है, जबकि सबसे कम रिटर्न महिंद्रा मनुलाइफ आर्बिट्राज फंड ने दिया है. 

आर्बिट्राज फंड पर कितना पड़ा टैक्स नियम में बदलाव का असर?
एक्सपर्ट्स के अनुसार सरकार के शॉर्ट टर्म कैपिटल गेंस (STCG) पर टैक्स बढ़ाने का असर आर्बिट्राज फंडों पर पड़ा है. सरकार ने जुलाई में पेश बजट में शेयरों और इक्विटी म्यूचुअल फंडों के शॉर्ट टर्म कैपिटल गेंस पर टैक्स 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया है. टैक्स के लिहाज से आर्बिट्राज फंड इक्विटी फंड की कैटेगरी में आते हैं, क्योंकि ये अपना 65 प्रतिशत एसेट शेयरों में निवेश करते हैं. बैंकों के सेविंग्स अकाउंट के इंटरेस्ट के मुकाबले इनमें ज्यादा रिटर्न मिलता है. वहीं, टैक्स के मामले में यह कैटेगरी डेट फंडों के मुकाबले बेहतर है. डेट म्यूचुअल फंड के कैपिटल गेंस पर इनवेस्टर के टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगता है. इस पर होल्डिंग पीरियड का असर नहीं पड़ता है.

इनके लिए आर्बिट्राज फंड बेहतर विकल्प
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आगे इंटरेस्ट रेट में कमी की जाती है तो आर्बिट्राज फंडों का रिटर्न घटेगा. बावजूद इसके टैक्स के लिहाज से डेट फंडों के मुकाबले आर्बिट्राज फंड बेहतर हैं, लेकिन इसके लिए इस फंड में अच्छे समय तक निवेश बनाए रखना होगा. हाई टैक्स स्लैब में आने वाले निवेशकों के लिए आर्बिट्राज फंड बेहतर विकल्प बना रहेगा. 

इसे भी पढ़ें-लॉन्‍च हो गई Maruti Swift CNG, जानिए क्या मिलेंगे फीचर्स और कितनी होगी इसकी कीमत?


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

11 hours ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

1 day ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

1 day ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

3 days ago

बदलते बाजार में सेक्टर चुनने की टेंशन खत्म! कोटक का नया फंड लॉन्च, 1,000 रुपये से निवेश

नई योजना में अलग-अलग सेक्टर आधारित इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश किया जाएगा, जरूरत के अनुसार किया जा सकेगा पोर्टफोलियो में बदलाव

6 days ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago