गवर्नर को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर उन्होंने कहा कि उसे एक घर मिलता है और एक कार मिलती है. इसके साथ कई लोगों का स्टॉफ मिलता है.
मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. कंपनी की ये 5 सीटर SUV अपने लुक और फीचर्स से लोगों को प्रभावित कर रही है.
कंपनी ने पिछली तिमाही में जो आय दर्ज की थी उसमें दिल्ली एनसीआर की बड़ी भूमिका रही थी. दिल्ली एनसीआर से कंपनी को 50 प्रतिशत से ज्यादा ग्राहक मिले थे.
मुथूट माइक्रोफिन और सूरज एस्टेट के आईपीओ की मंगलवार को शेयर बाजार में लिस्टिंग हो गई है.
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए जाने का असर भारत पर भी देखने को मिल सकता है.
क्रिसमस पर हुई शराब की बंपर बिक्री के बाद शराब कारोबारियों को नए साल के मौके पर भी ऐसी ही बिक्री की उम्मीद है.
शेयर बाजार बीते शुक्रवार के बाद सीधे आज खुल रहा है. शनिवार-रविवार साप्ताहिक अवकाश था और सोमवार को क्रिसमस की छुट्टी.
अडानी ग्रीन के सीईओ ने इस मौके पर कहा कि वो इस लक्ष्य के जरिए सिर्फ इंडिया के डिकार्बनाइज्ड बनने के मिशन में भागीदार नहीं बनेगा बल्कि देश को आत्मनिर्भर बनाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे.
अगर आपने अपने निवेश में नॉमिनी को एड नहीं किया तो आप अपने निवेश को पूरी तरह से गंवा भी सकते हैं. अब आपके पास इसके लिए सिर्फ 6 दिन का समय बचा है.
पिछले एक साल के दौरान इस शेयर ने अपने इन्वेस्टर्स को 300% के जबरदस्त रिटर्न्स प्रदान किये हैं.
फिनटेक वो सेक्टर है जहां सबसे ज्यादा फंडिंग देखने को मिलती है लेकिन इस साल यहां भी बड़ी कमी देखने को मिली है. फोन पे ने सबसे ज्यादा फंडिंग जुटाई है.
बहुत कम ही लोग होंगे जिन्हें ये पता होगा कि विवेक बिंद्रा, उद्यम और कारोबार की दुनिया में भी काफी मशहूर हैं.
अगर सभी पक्षों के बीच बातचीत बनती है तो ऐसे में अब आप अपने मेडिक्लेम को कुछ घंटे अस्पताल में रहने के बाद भी इस्तेमाल कर पाएंगे.
ओपनिंग डे पर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म डंकी (Dunki) ने 29.20 करोड़ रुपयों की कमाई की थी.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने ये कदम कास्ट कटिंग और दूसरे लक्ष्यों को पूरा करने के मकसद से उठाया है. हाल ही में आरबीआई के अनसिक्योर्ड लोन को लेकर उठाए गए कदम को भी इसकी वजह माना जा रहा है.
सबस्क्रिप्शन के अंतिम दिन इन्वेस्टर्स के द्वारा इस IPO को 80.6 गुना बार सबस्क्राइब किया गया था.
दोनों कंपनियों द्वारा किये जा रहे इस समझौते में 51% स्टॉक और 49% कैश का इस्तेमाल किया जाएगा.
साथ ही सिक्योरिटीज से संबंधित कारोबार को भी बंद रखा गया है और यहां भी किसी प्रकार का लेन-देन देखने को नहीं मिलेगा.
22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या जा रहे हैं. जहां वो करोड़ों रुपये की परियाजनाओं का उद्घाटन करने जा रहे हैं.
2009 सीसीआई के नियम बनने के बाद पहली बार 2023 में इन नियमों में बदलाव होने जा रहा है. 12 दिसंबर तक इस मसले पर अपने विचार साझा किए जा सकेंगे.