✕

होम / खास खबर / Xpheno की IPO तैयारी तेज, 2027 की पहली छमाही में Rs 150-200 करोड़ जुटाने की योजना

Xpheno की IPO तैयारी तेज, 2027 की पहली छमाही में Rs 150-200 करोड़ जुटाने की योजना

Xpheno ने कोविड के बाद मांग बढ़ने पर अपने कर्मचारी आधार को चार महीनों में 50 से 200 तक बढ़ाया और वर्तमान में यह संख्या लगभग 350 है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

स्पेशलिस्ट स्टाफिंग फर्म Xpheno ने कहा है कि वह 2027 की पहली छमाही में पब्लिक होने की तैयारी कर रही है और IPO के जरिए Rs 150-200 करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखती है. कंपनी ने बताया कि वह IPO से पहले दो वर्षों में अपने राजस्व को Rs 1,000 करोड़ तक स्केल करने की योजना बना रही है, जबकि FY26 के अंत तक Rs 500 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है.

कंपनी के सह-संस्थापक कमल करंथ के अनुसार, Xpheno की शुरुआत 2017 में लगभग Rs 10 करोड़ की पूंजी से हुई थी, जो उन्होंने और सह-संस्थापक अनिल एथनूर ने अपनी व्यक्तिगत बचत और PF से जुटाई थी. शुरुआती दो साल कंपनी को Rs 4 करोड़ और Rs 4.5 करोड़ का नुकसान हुआ और 2020 में ब्रेक-ईवन के तुरंत बाद महामारी के कारण संचालन पर असर पड़ा.

कंपनी ने बताया कि उसने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स और हाई-वैल्यू टेक्निकल रोल्स पर केंद्रित स्पेशलिस्ट स्टाफिंग मॉडल अपनाया है. शुरुआती चरण में 10 वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया और पहले 50 कर्मचारियों को लगभग 12 प्रतिशत ESOP हिस्सेदारी दी गई, जो आज भी उतनी ही है.

Xpheno ने कोविड के बाद मांग बढ़ने पर अपने कर्मचारी आधार को चार महीनों में 50 से 200 तक बढ़ाया और वर्तमान में यह संख्या लगभग 350 है. कंपनी ने बताया कि 2020 में दोस्तों से कुछ करोड़ रुपये की सहायता लेने के बाद अब उसके पास दो भारतीय बैंकों से Rs 40 करोड़ की क्रेडिट लाइन उपलब्ध है.

कंपनी का कहना है कि IPO का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय विस्तार और दीर्घकालिक विकास योजनाओं को मजबूत करना है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

19-September-2026

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

09-September-2026

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026


बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 170 अंक उछला, बाजार में तेजी के संकेत; रिलायंस-जियो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 308.49 अंक यानी 0.42 फीसदी चढ़कर 74,459.53 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 116.35 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 23,053.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

1 hour ago

भारत का कच्चे तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, अक्टूबर में हर दिन खरीदे 56 लाख बैरल

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों ने बढ़ाई खरीदारी, रूस से करीब 20 लाख और पश्चिम एशिया से 23 लाख बैरल प्रतिदिन हुआ आयात

1 hour ago

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, किंगपिन सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया; आज रायपुर कोर्ट में पेशी

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम प्रत्यर्पण कर भारत लाई है. उसके खिलाफ CBI के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल है, जबकि ED भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है.

1 hour ago

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

1 day ago

सरदार पटेल के विचारों पर आगे बढ़ रहा भारत, रक्षा उत्पादन 1.80 लाख करोड़ रुपये के पार: राजनाथ सिंह

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भारत-भारती ने दिल्ली में आयोजित किया राष्ट्रीय समारोह, रक्षा मंत्री ने कहा- राष्ट्रीय एकता और अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों के खिलाफ देश एकजुट रहेगा

1 day ago