होम / खास खबर / कौन हैं Trump की टीम का हिस्सा बनीं तुलसी गबार्ड, क्या भारत से है कोई कनेक्शन?

कौन हैं Trump की टीम का हिस्सा बनीं तुलसी गबार्ड, क्या भारत से है कोई कनेक्शन?

तुलसी गबार्ड माथे पर तिलक लगाती हैं. हाल में वह इस्कॉन मंदिर के कार्यक्रम में भी शामिल हुई थीं. उस दौरान उन्होंने भजन भी गाया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाले डोनाल्ड ट्रंप अब अपनी टीम बनाने में लगे हैं. उन्होंने पूर्व डेमोक्रेट तुलसी गबार्ड पर भी विश्वास जताया है. तुलसी ट्रंप प्रशासन में बतौर राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (DNI) काम करेंगी. डोनाल्ड ट्रंप ने गबार्ड को रिपब्लिकन बताते हुए उम्मीद जताई कि उनके अनुभव से देश को फायदा होगा. चलिए जानते हैं कि तुलसी गबार्ड कौन हैं और उनका भारत से क्या नाता है?

हिंदू धर्म का पालन
पूर्व सांसद तुलसी गबार्ड 2013 से 2021 तक डेमोक्रेटिक पार्टी की सदस्य रह चुकी हैं. 2022 में उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी से अपना रिश्ता तोड़ लिया था. दरअसल, वह सरकार की युद्ध और सैन्य हस्तक्षेप संबंधी नीतियों से नाखुश थीं. उन्होंने पार्टी को गरीब विरोधी और युद्ध का समर्थक बताते हुए उसका साथ छोड़ दिया था. चूंकि गबार्ड के नाम  में 'तुलसी' आता है, इसलिए उन्हें भारतीय मूल की समझा जाता है. हालांकि, भारत से उनका कोई डायरेक्ट कनेक्शन नहीं है. उनकी मां ने हिंदू धर्म अपनाया था और अपने बच्चों के हिंदू नाम रखे. तुलसी गबार्ड खुद भी हिंदू धर्म को मानती हैं.

मार्को रुबियो विदेश मंत्री  
डोनाल्ड ट्रंप ने तुलसी गबार्ड की नियुक्ति की घोषणा करते हुए कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट कर्नल तुलसी गबार्ड राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (DNI) के रूप में काम करेंगी. तूलसी ने हमारे देश और सभी अमेरिकियों की स्वतंत्रता के लिए दो दशकों से अधिक समय तक संघर्ष किया है. वह एक पूर्व डेमोक्रेटिक और अब वह एक रिपब्लिकन हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि तुलसी हमारे संवैधानिक अधिकारों का समर्थन करेंगी और शक्ति के माध्यम से शांति की रक्षा करेंगी. ट्रंप ने फ्लोरिडा के सेनटर मार्को रुबियो को संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री के पद के लिए नामांकित किया है. 

इराक में रही थीं पोस्टेड 
तुलसी सेना का हिस्सा रही हैं और डेमोक्रेट के तौर पर 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में भी उतरी थीं. हालांकि, उन्हें जीत हासिल नहीं हुई. तुलसी माथे पर तिलक लगाती हैं. हाल में वह इस्कॉन मंदिर के कार्यक्रम में भी शामिल हुई थीं. उस दौरान उन्होंने भजन भी गाया था. सेना में रहने के दौरान तुलसी इराक में पोस्टेड थीं. डेमोक्रेट पार्टी छोड़ने के बाद तुलसी ने ट्रंप का समर्थन किया था, ऐसे में ट्रंप प्रशासन में उनकी एंट्री लगभग तय मानी जा रही थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

2 days ago

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

13 hours ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

15 hours ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

14 hours ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

15 hours ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

17 hours ago