होम / खास खबर / रूस से कच्चा तेल खरीद पर विराम के संकेतों का ट्रंप ने किया स्वागत

रूस से कच्चा तेल खरीद पर विराम के संकेतों का ट्रंप ने किया स्वागत

भारत सरकार ने रूस से आयात रोकने के आदेश से किया इनकार

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेतों का स्वागत किया है कि भारत रूस से कच्चे तेल का आयात रोक सकता है. उन्होंने इसे एक अच्छा कदम बताया, अगर यह सच साबित होता है. यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने भारत के खिलाफ 1 अगस्त से प्रभावी 25% टैरिफ लगाने का फैसला किया है, जिसका कारण भारत की संरक्षणवादी व्यापार नीतियां और रूस के साथ उसके रक्षा एवं ऊर्जा संबंध बताए गए हैं.

“मुझे समझ में आया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा. मैंने यही सुना है – मुझे नहीं पता कि यह सही है या नहीं – लेकिन अगर ऐसा है तो यह एक अच्छा कदम होगा,” ट्रंप ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा.

विदेश मंत्रालय की सफाई – कोई आधिकारिक निर्देश नहीं
ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के विदेश मंत्रालय ने साफ किया कि देश की ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े फैसले बाजार की स्थितियों और राष्ट्रीय हित के आधार पर लिए जाते हैं.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा, “रूस से कच्चे तेल का आयात रोकने के लिए सरकार की ओर से कोई आधिकारिक आदेश नहीं दिया गया है. रूस के साथ हमारे संबंध लंबे समय से मजबूत रहे हैं, और अमेरिका के साथ भी हमारी रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी लगातार गहराई है.”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि भारत ऊर्जा स्रोतों का चुनाव रणनीतिक स्वायत्तता और बाजार की वास्तविकताओं के आधार पर करता है.

हालांकि सरकार की ओर से कोई आधिकारिक आदेश नहीं है, लेकिन समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) और मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) – ने हाल के दिनों में रूस से नए कच्चे तेल के ऑर्डर नहीं दिए हैं.

गौरतलब है कि 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से इन कंपनियों ने रूस से बड़ी मात्रा में सस्ता कच्चा तेल खरीदा है, जिससे रूस को यूरोपीय बाज़ारों में आई कमी की भरपाई करने में मदद मिली.

ऊर्जा संतुलन की कूटनीति
भारत बार-बार यह कह चुका है कि वह वैश्विक कीमतों को नियंत्रित करने और उपभोक्ताओं के लिए ईंधन को किफायती बनाए रखने के लिए रूस से तेल खरीद रहा है. लेकिन सार्वजनिक तेल कंपनियों द्वारा हालिया विराम इस बात का संकेत हो सकता है कि भारत अमेरिका और रूस दोनों के साथ संतुलन साधने की कोशिश कर रहा है.

भारत ने जहां एक ओर रूस से तेल खरीद में तेजी दिखाई है, वहीं अमेरिका से भी एलएनजी और कच्चे तेल का आयात लगातार बढ़ा है.

सरकारी अधिकारियों ने साफ किया है कि ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े फैसले पूरी तरह राष्ट्रीय हितों पर आधारित रहेंगे – और इस पर कोई बाहरी दबाव स्वीकार्य नहीं होगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

16 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

6 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

7 hours ago