होम / खास खबर / ट्रंप ने टैक्स ब्रेक और खर्च कटौती वाला विवादास्पद बिल पास किया, डेमोक्रेट्स ने बताया “देश के साथ धोखा”

ट्रंप ने टैक्स ब्रेक और खर्च कटौती वाला विवादास्पद बिल पास किया, डेमोक्रेट्स ने बताया “देश के साथ धोखा”

4 जुलाई से पहले रिपब्लिकन एजेंडे को मिली बड़ी जीत, 12 मिलियन अमेरिकियों के स्वास्थ्य बीमा पर खतरा

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बहु-अरब डॉलर के कर छूट और खर्च कटौती पैकेज को कानून का रूप दे दिया, जो उनकी सरकार की एक बड़ी विधायी जीत के तौर पर देखा जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस (4 जुलाई) से ठीक पहले यह कदम उठाते हुए ट्रंप ने इस कानून को अमेरिका की “आर्थिक रॉकेट लॉन्च” करार दिया, जबकि डेमोक्रेट्स और मज़दूर यूनियनों ने इसे “अमीरों के लिए सौगात और गरीबों के लिए सजा” बताया.

ट्रंप ने इस बिल पर व्हाइट हाउस के लॉन में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर किए, जहां रिपब्लिकन सांसद, कैबिनेट सदस्य और स्वतंत्रता दिवस मनाने वाले समर्थक मौजूद थे. समारोह के दौरान सैन्य विमानों की फ्लाईपास्ट भी हुई, जिसे ट्रंप ने पिछले महीने ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी बमबारी के सम्मान में बताया. उन्होंने कहा, “अमेरिका पहले की तरह जीत रहा है.”

क्या है इस कानून में
नए कानून के तहत 2017 की ट्रंप टैक्स कट्स को आगे बढ़ाया गया है. टिप्स और सोशल सिक्योरिटी इनकम पर फेडरल टैक्स खत्म कर दिया गया है साथ ही, मेडिकेड और फूड स्टैम्प्स जैसे सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों में USD 1.2 ट्रिलियन की कटौती की गई है. इमिग्रेशन एजेंसियों के लिए USD 45 बिलियन की अतिरिक्त फंडिंग और नए डिटेंशन सेंटर्स का प्रावधान भी किया गया है.

वित्तीय असर और विरोध की राजनीति
Congressional Budget Office (CBO) का अनुमान है कि यह कानून अगले दस वर्षों में USD 3.3 ट्रिलियन तक फेडरल घाटा बढ़ा सकता है और करीब 1.2 करोड़ अमेरिकी अपनी स्वास्थ्य बीमा कवरेज खो सकते हैं.

सभी डेमोक्रेट सांसदों ने इस बिल का विरोध किया. सीनेट में यह बिल एक वोट से पास हुआ, जिसमें उपराष्ट्रपति जे.डी. वांस को टाई तोड़नी पड़ी. रिपब्लिकन सीनेटर थॉम टिलिस, जिन्होंने बिल का विरोध किया, ने ट्रंप की आलोचना के बाद अगला चुनाव न लड़ने की घोषणा की. हाउस में दो रिपब्लिकन सांसदों ने भी बिल के खिलाफ वोट किया, जिनमें शामिल थे टॉम मैसी, जो पहले से ट्रंप के आलोचक रहे हैं.

डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के चेयर केन मार्टिन ने इसे “अमेरिकी जनता के साथ विश्वासघात” कहा और वादा किया कि पार्टी इसे 2026 के मध्यावधि चुनावों का प्रमुख मुद्दा बनाएगी. वहीं, AFL-CIO की प्रमुख लिज़ शुलर ने इसे “अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा नौकरी-मारक कानून” बताया.

हाल ही में Washington Post/Ipsos द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार, जबकि टिप टैक्स हटाने और चाइल्ड टैक्स क्रेडिट बढ़ाने जैसे प्रस्ताव लोकप्रिय रहे, लेकिन 60 प्रतिशत मतदाता संभावित USD 3 ट्रिलियन के कर्ज को “अस्वीकार्य” मानते हैं. खाद्य सहायता में कटौती को लेकर भी जनविरोध दर्ज हुआ है.

इस कानून के ज़रिए ट्रंप प्रशासन ने Affordable Care Act (Obamacare) और नवीकरणीय ऊर्जा के टैक्स क्रेडिट्स जैसे ओबामा और बाइडन युग की कई नीतियों को कमजोर किया है. जैसे-जैसे 2026 के मिडटर्म चुनाव नज़दीक आ रहे हैं, यह कानून अमेरिकी राजनीति में बहस का प्रमुख मुद्दा बनने जा रहा है.

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

1 week ago

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026

पर्यावरण से कॉर्पोरेट सफलता तक: 56 वर्षीय सुधीर मिश्रा की पेशेवर विरासत

सुधीर मिश्रा की जीवन यात्रा यह साबित करती है कि स्वयं की दिशा और दृष्टि पेशेवर सफलता और स्थायी विरासत का आधार बनती है.

18-February-2026


बड़ी खबरें

CA Day 2026: "मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस का कोई शॉर्टकट नहीं है" : एस रवि

एस रवि ने कहा "आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पेशा ऑडिट, फॉरेंसिक ऑडिट, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान, एआई, जोखिम प्रबंधन, वैल्यूएशन और ड्यू डिलिजेंस समेत कई विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है."

12 hours ago

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

11 hours ago

सरकार पर बढ़ा वित्तीय दबाव, दो महीनों में राजकोषीय घाटा 1.62 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

राजस्व संग्रह में गिरावट और बढ़े सरकारी खर्च से बढ़ा घाटा. हालांकि पूंजीगत निवेश की रफ्तार बरकरार रही

17 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को लगा झटका, जून में PMI घटकर 54.2 पर पहुंचा

HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार जून 2026 में PMI घटकर 54.2 पर आ गया, जबकि मई में यह 55 था. यह आंकड़ा शुरुआती अनुमान 54.5 से भी कम रहा.

14 hours ago

Think XQ ने कपिल शर्मा को बनाया Bespoke EXP का Co-Founder, लग्जरी बिजनेस को मिलेगी नई रफ्तार

कपिल शर्मा के पास मार्केटिंग, ग्राहक जुड़ाव और एक्सपीरियंशियल प्लेटफॉर्म्स में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

12 hours ago