होम / खास खबर / Harish Salve का दिल है कि मानता नहीं, 68 की उम्र में तीसरी बार रचाई शादी  

Harish Salve का दिल है कि मानता नहीं, 68 की उम्र में तीसरी बार रचाई शादी  

हरीश साल्वे ने लंदन में तीसरी शादी रचाई है. उनकी गेस्ट लिस्ट में नीता अंबानी के साथ-साथ ललित मोदी भी शामिल रहे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के सबसे मशहूर और महंगे वकीलों में शुमार हरीश साल्वे (Harish Salve) को लेकर सामने आई एक बड़ी खबर से हर तरफ केवल उनके नाम की ही चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल, खबर ही कुछ ऐसी है कि चर्चा लाजमी है. हरीश साल्वे ने लंदन में तीसरी शादी रचा ली है. 68 वर्षीय वकील साहब की तीसरी वाइफ का नाम ट्रीना बताया जा रहा है. हरीश साल्वे ने अपनी पहली पत्नी मीनाक्षी को 2020 की शुरुआत में तलाक दे दिया था. इसके कुछ महीनों बाद ही उन्होंने दूसरी शादी की और अब उनकी तीसरी शादी की खबर सामने आई है.

नीता अंबानी भी रहीं मौजूद 
लंदन में हुई हरीश साल्वे की तीसरी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में ललित मोदी (Lalit Modi), दिग्गज कारोबारी लक्ष्मी मित्तल (Laxmi Mittal) और मुकेश अंबानी की वाइफ नीता अंबानी (Nita Ambani) नजर आ रही हैं. हरीश साल्वे सुप्रीम कोर्ट में कई हाई प्रोफाइल मामलों में सरकार की पैरवी कर चुके हैं. उन्होंने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में महज तीन दिन के भीतर ही अग्रिम जमानत दिलवा दी थी. पाकिस्तान में मौत की सजा पाए कुलभूषण जाधव का केस भी साल्वे ने ही लड़ा था. बता दें कि साल्वे लंदन में रहते हैं और वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए ही भारत में वकालत करते हैं.

Lalit Modi पर भी चर्चा शुरू
साल्वे की तीसरी शादी की चर्चा के साथ ही अब ललित मोदी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. भारत में ललित मोदी को भगोड़ा घोषित किया जा चुका है, लेकिन वह लंदन में ऐशोआराम की जिंदगी गुजार रहे हैं. आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत ललित मोदी ने ही की थी. ललित मोदी को 2013 में BCCI की एक कमेटी ने 8 आरोपों में दोषी पाया था. इसके बाद उन्हें बीसीसीआई से निकाल दिया गया और वह लंदन चले गए. हाल ही में उनका नाम एक बार फिर तब सुर्खियों में आया था जब पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन के साथ उनकी डेटिंग की खबर आई थी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026

पर्यावरण से कॉर्पोरेट सफलता तक: 56 वर्षीय सुधीर मिश्रा की पेशेवर विरासत

सुधीर मिश्रा की जीवन यात्रा यह साबित करती है कि स्वयं की दिशा और दृष्टि पेशेवर सफलता और स्थायी विरासत का आधार बनती है.

18-February-2026

विश्वास, साहस और संघर्ष: सुधीर मिश्रा का कानूनी सफर

ग्रामीण कक्षाओं से लेकर सुप्रीम कोर्ट के गलियारों तक, प्रथम पीढ़ी के इस वकील ने दृढ़ विश्वास, साहस और अपने रास्ते पर अडिग आस्था के साथ एक राष्ट्रीय विधि फर्म खड़ी की.

17-February-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

3 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

4 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

7 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

5 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

6 hours ago