होम / खास खबर / ये हैं देश के टॉप -5 CEOs, सैलरी सुनकर उड़ जाएंगे होश

ये हैं देश के टॉप -5 CEOs, सैलरी सुनकर उड़ जाएंगे होश

देश की दिग्गज आईटी कंपनियों इंफोसिस, TCS, HCL Tech, Wipro के CEOs करोड़ की सैलरी पाते हैं, आइए एक नजर डालते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: देश की आईटी कंपनियों का दुनिया भर में बोलबाला है, इसमें काम करने वाले लोगों को करोड़ों में सैलरी मिलती है. हम आपको बताने जा रहे हैं देश के टॉप -5 सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले CEOs के बारे में.  

1- सी विजयकुमार, HCL
सबसे ज्यादा सैलरी पाने वालों की लिस्ट में HCL के सी विजयकुमार का नाम सबसे ऊपर है. HCL Tech की सालाना रिपोर्ट में ये बताया गया है कि साल 2021 में CEO सी विजयकुमार को 123 करोड़ रुपये ($1.652 करोड़) सैलरी के तौर पर दिए गए. इसमें 20 लाख डॉलर उन्हें बेस सैलरी के तौर पर मिले और 20 लाख डॉलर वैरिएबल सैलरी थी. उन्हें लॉन्ग टर्म इनसेंटिव (LTI) के तौर पर $1.250 करोड़ दिए गए. 

2. थिएरी डेलापोर्टे, Wipro 
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं Wipro की चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर थिएरी डेलापोर्टे, जिनको साल 2021-22 के दौरान सालाना $1.05 करोड़ की सैलरी दी गई यानी करीब 80 करोड़ रुपये. वो जुलाई 2020 में कंपनी के CEO बनाए गए थे. पहले 9 महीनों के दौरान उनकी सैलरी 64.3 करोड़ रुपये थी. उन्हें सैलरी और भत्तों के रूप में  $17 लाख मिले, कमीशन/वैरिएबल पे के रूप में $25 लाख मिले, LTI के रूप में $20 लाख दिए गए और दूसरे वैरिएबल्स के रूप में $41 लाख कमाए.

3. सलिल पारेख, Infosys
सलिल पारेख इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, सलिल पारेख साल 2018 में कंपनी के सीईओ बने थे, अब उनका कार्यकाल बढ़ाकर 2027 तक कर दिया गया है. जहां तक उनकी सैलरी की बात है तो उन्हें वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान सालाना 71.02 करोड़ रुपये मिले. उनका कार्यकाल बढ़ने के बाद उनका कंपनसेशन या सैलरी भी बढ़ाकर अब 79.75 करोड़ रुपये कर दी गई है. सलिल पारेख की सैलरी में बेस सैलरी के रूप में 5.69 करोड़ रुपये हैं, 12.62 करोड़ रुपये के बोनस और 52.33 स्टॉक ऑप्शन के तौर अनुलाभ मिला है

 

4. सी पी गुरनानी, Tech Mahindra 
सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले CEO की लिस्ट में सी पी गुरनानी चौथे नंबर पर हैं. Tech Mahindra के CEO को वित्त वर्ष 2022 के दौरान सैलरी के रूप में 63.4 करोड़ रुपये मिले, जो कि 189 परसेंट का इजाफा है, सी पी गुरनानी ने कंपनी की कमान 2012 में संभाली थी.

 

5. राजेश गोपीनाथ, TCS
Tata Consultancy Services के CEO और MD राजेश गोपीनाथ को वित्त वर्ष 2022 में 26.6 परसेंट का सैलरी में इजाफा किया गया जिसके बाद उनकी सैलरी बढ़कर 25.75 करोड़ रुपये हो गई. साल 2017 में उन्हें कंपनी का CEO और MD बनाया गया था, जब एन चंद्रशेखरन को टाटा संस के चेयरमैन की कमान दी गई थी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

38 minutes ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

2 hours ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

1 hour ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस की साझेदारी, AMCA के लिए स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने की तैयारी

इंजन के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी पर होगा फोकस. सोमवार को RIL के शेयरों पर रहेगी नजर

1 hour ago

मुथूट फिनकॉर्प का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर ₹705 करोड़, अब IPO से जुटाएगी ₹3,000 करोड़

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 705.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच कंपनी अब IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है.

3 hours ago