होम / खास खबर / 11 साल में बदली उत्तर-पूर्व की तस्वीर, धुबड़ी-फूलबाड़ी ब्रिज बनेगा विकास की मिसाल

11 साल में बदली उत्तर-पूर्व की तस्वीर, धुबड़ी-फूलबाड़ी ब्रिज बनेगा विकास की मिसाल

नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में दो दिवसीय 8वें नॉर्थ ईस्ट इंडिया स्टूडेंट्स फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ.

रितु राणा 9 months ago

नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हो रहे दो दिवसीय 8वें नॉर्थ ईस्ट इंडिया स्टूडेंट्स फेस्ट के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर-पूर्व क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 65 वर्षों तक उत्तर-पूर्वी राज्यों के लोग उपेक्षित महसूस करते रहे, लेकिन मोदी सरकार ने इस क्षेत्र को राष्ट्र की मुख्यधारा से जोड़ने और विकास की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं.

प्रधानमंत्री का विशेष विजन

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों को यह निर्देश दिया है कि वे हर तीन महीने में कम से कम दो दिन उत्तर-पूर्वी राज्यों के किसी न किसी एस्पिरेशनल डिस्टिक्ट में बिताएं. यह इस बात का प्रमाण है कि मोदी जी के मन में इस क्षेत्र के विकास के लिए कितना गहरा संकल्प है. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले 65 वर्षों में केवल दो प्रधानमंत्री ही उत्तर-पूर्व गए थे, पहले अटल बिहारी वाजपेयी और दूसरे डॉ. मनमोहन सिंह, जबकि नरेंद्र मोदी पिछले 12 वर्षों में 62 से अधिक बार यहां का दौरा कर चुके हैं.

सड़क और अवसंरचना में रिकॉर्ड प्रगति

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 2014 तक उत्तर-पूर्व में लगभग 10,000 किलोमीटर नेशनल हाईवे था, जो अब बढ़कर करीब 16,000 किलोमीटर हो गया है, यानी 65 सालों में जितना काम हुआ, उससे कहीं अधिक केवल 11 वर्षों में मोदी सरकार ने पूरा कर दिखाया है.

धुबड़ी-फूलबाड़ी ब्रिज: 35-40 मिनट में तय होगा घंटों का सफर

हर्ष मल्होत्रा ने विशेष रूप से असम और मेघालय को जोड़ने वाले धुबड़ी-फूलबाड़ी ब्रिज का उल्लेख भी किया. उन्होंने हुए कहा कि धुबड़ी-फूलबाड़ी ब्रिज ब्रह्मपुत्र नदी पर बनने वाला लगभग 19.28 किलोमीटर लंबा चार-लेन का ब्रिज होगा, जिसमें मुख्य संरचना 12.6 किलोमीटर और दोनों ओर एप्रोच वायडक्ट्स भी शामिल हैं. इस ब्रिज के बनने से धुबड़ी और फूलबाड़ी के बीच की दूरी 205 किलोमीटर से घटकर सिर्फ 19 किलोमीटर रह जाएगी और यात्रा समय कई घंटों से घटकर मात्र 35-40 मिनट तक पहुंच जाएगा. उन्होंने कहा यह परियोजना निचले असम के जिलों और पड़ोसी राज्य मेघालय में सड़क संचार के लिए महत्वपूर्ण है. पुल परियोजना ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित धुबरी को एनएच 127 बी पर नदी के दक्षिणी तट पर मेघालय के फूलबाड़ी से जोड़ेगी. बता दें, वर्तमान में यहां केवल नावों और नौकाओं जैसे नदी के जहाज ही लाल नदी के विपरीत किनारों पर स्थित दो स्थानों के बीच चलते हैं. इस परियोजना का कुल बजट लगभग ₹ 4,997 करोड़ है. मार्च 2025 तक इस परियोजना की भौतिक प्रगति 58.57% दर्ज की गई है और सरकार ने इसे सितंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है.

उत्तर-पूर्व के लिए नई दिशा

मल्होत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का विजन केवल सड़क और पुल बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उत्तर-पूर्व को ‘दिल्ली से घर जैसी दिल्ली’ देने का है. अंत में उन्होंने कहा “यह प्रयास प्रधानमंत्री जी की उत्तर-पूर्व के प्रति संवेदनशीलता और दूरदर्शी सोच का परिणाम है. भारत माता की जय.”
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भारत की फैक्ट्री ग्रोथ पड़ी धीमी, जुलाई में PMI फिसलकर 53.5 पर पहुंचा

नए ऑर्डर और भर्ती में सुस्ती, जुलाई में मैन्युफैक्चरिंग PMI अगस्त 2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है.

15 hours ago

अगला केरल मॉडल: गरिमा के साथ बढ़ती उम्र

डॉ. प्रो. सुधा चंद्रशेखर के अनुसार, जैसे-जैसे केरल भारत के सबसे अधिक दीर्घायु समाजों में से एक बनता गया, वैसे-वैसे यह उन शुरुआती राज्यों में भी शामिल हो गया, जिन्हें उस सवाल का सामना करना पड़ा जिसका सामना आने वाले वर्षों में कई अन्य राज्यों को भी करना होगा: जब हर 5 में से 1 व्यक्ति की उम्र 60 वर्ष से अधिक हो, तो ऐसा समाज कैसा होना चाहिए?

10 hours ago

भारत-यूके FTA से टेक्सटाइल निर्यात को मिल सकती है 1 अरब डॉलर की बढ़त: रिपोर्ट

रिपोर्ट में कहा गया है कि FTA का फायदा ब्रिटिश सप्लायर्स की तुलना में भारतीय निर्यातकों को अधिक मिलेगा. पहले भारतीय उत्पादों पर 12 प्रतिशत का टैरिफ नुकसान था, जो अब खत्म हो गया है.

12 hours ago

होम लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी! बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने घटाई ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस भी माफ

अगर आप निकट भविष्य में घर खरीदने या नया होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो बैंक ऑफ महाराष्ट्र का यह सीमित अवधि का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

17 hours ago

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

12 hours ago