होम / खास खबर / दिवाली तक आम जनता को टैक्स में राहत, PM मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा ऐलान

दिवाली तक आम जनता को टैक्स में राहत, PM मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को संबोधित करते हुए वस्तु एवं सेवा कर (GST) प्रणाली में बड़े सुधारों की घोषणा की, जो दिवाली तक लागू किए जाएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि दिवाली तक वस्तु एवं सेवा कर (GST) प्रणाली में अगली पीढ़ी के सुधार लागू किए जाएंगे, जिससे आम जनता को टैक्स में राहत मिलेगी और जरूरी वस्तुएं सस्ती होंगी. साथ ही, इस कदम से छोटे और मध्यम उद्यमों (MSME) को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है.

GST सुधार का समय आ गया

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि दिवाली तक अगली पीढ़ी के GST सुधार लागू होंगे, जिससे आम जनता को टैक्स में राहत मिलेगी और छोटे एवं मध्यम उद्यमों (MSME) को भी बड़ा फायदा होगा. उन्होंने कहा कि इनडायरेक्ट टैक्स व्यवस्था के आठ साल पूरे होने के बाद अब GST में सुधार की ज़रूरत है. यह व्यवस्था 1 जुलाई 2017 को लागू हुई थी. प्रधानमंत्री ने बताया कि राज्यों के साथ चर्चा पूरी हो चुकी है और दिवाली तक नए बदलाव लागू कर दिए जाएंगे.

जरूरी वस्तुओं पर कम होगा टैक्स

प्रधानमंत्री ने कहा, “आम आदमी की जरूरत की वस्तुओं पर कर में काफी कमी की जाएगी. इससे दैनिक उपयोग की वस्तुएं सस्ती होंगी और हमारी अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी.” उन्होंने बताया कि GST दरों को युक्तिसंगत बनाने और स्लैब कम करने पर राज्यों के वित्त मंत्रियों का मंत्रिसमूह (GoM) पहले से चर्चा कर रहा है.

लाल किले से 12वां संबोधन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने लाल किले पर ध्वजारोहण करके देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी. अपने 12वें लाल किले के संबोधन में प्रधानमंत्री ने ‘मेक इन इंडिया’ से लेकर ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ तक की उपलब्धियों का जिक्र किया.

आत्मनिर्भर भारत पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि अगर भारत आत्मनिर्भर न होता तो ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ इतना सफल नहीं हो पाता. उन्होंने देशवासियों से स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने और एक विकसित भारत बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपील की.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago