✕

होम / खास खबर / मथुरा-वृंदावन के बीच चलेगा क्रूज़, केंद्रीय मंत्री ने बताया पूरा प्लान

मथुरा-वृंदावन के बीच चलेगा क्रूज़, केंद्रीय मंत्री ने बताया पूरा प्लान

सरकार की योजना गोकुल, मथुरा और वृंदावन को यमुना पर जलमार्ग विकसित करके जोड़ने की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यमुना पर जलमार्ग विकसित करके मथुरा और वृंदावन को क्रूज सेवा से जोड़ा जाएगा. यह कहना है केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल का. उनका मानना है कि इससे पर्यटकों का मथुरा-वृन्दावन के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और उन्हें सहूलियत भी मिलेगी. केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि क्रूज से यात्रा का अनुभव आगरा आने वाले पर्यटकों को मथुरा जाने के लिए भी आकर्षित करेगा.

कामकाज की दी जानकारी
गोवर्धन के शंकराचार्य आश्रम में एक कार्यक्रम के बाद केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि मथुरा-वृन्दावन के लिए यह काफी अच्छा प्रोजेक्ट साबित होगा. उन्होंने यह भी बताया कि केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्या कर रहा है.

CM योगी से हुई बात
सोनोवाल ने कहा कि गोकुल, मथुरा और वृंदावन को यमुना पर जलमार्ग विकसित करके जोड़ा जाएगा. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में इस योजना को लेकर उनसे मुलाकात की थी. इस दौरान, उन्होंने क्षेत्र में केंद्र की ‘हर घर जल’ परियोजना की प्रगति के बारे में अपने विभाग के अधिकारियों से फीडबैक भी लिया.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

19-September-2026

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

09-September-2026

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026


बड़ी खबरें

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

3 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी की शानदार रिकवरी के बाद आज भी तेजी की उम्मीद, जानें बाजार के लिए बड़े ट्रिगर्स

सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 1,233.25 अंक यानी 1.66 फीसदी की बढ़त के साथ 75,692.78 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 387.70 अंक यानी 1.68 फीसदी चढ़कर 23,440.80 के स्तर पर पहुंच गया.

51 minutes ago

मेनबोर्ड IPO से फंड जुटाने में 30% की बढ़ोतरी, सितंबर में ही आए 94% फंड; 71 कंपनियों ने शेयर बाजार में रखा कदम

अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों ने कुल 84,400 करोड़ रुपये जुटाए, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में जुटाए गए 64,900 करोड़ रुपये के मुकाबले 30 फीसदी अधिक है.

8 minutes ago

अब मनमाना हवाई किराया नहीं वसूल सकेंगी एयरलाइंस? सरकार ने बदले विमानन क्षेत्र के नियम

नए नियमों में हवाई टिकटों की कीमतों को लेकर पारदर्शिता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है. इसके तहत एयरलाइंस को बुकिंग के दौरान और टिकट जारी करते समय यात्रियों को कुल भुगतान की जाने वाली राशि स्पष्ट रूप से बतानी होगी.

37 minutes ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

17 hours ago