✕

होम / खास खबर / सैलरीड मिलेनियल्स बना रहे नया निवेश वर्ग, लांग टर्म कैपिटल का मजबूत आधार तैयार

सैलरीड मिलेनियल्स बना रहे नया निवेश वर्ग, लांग टर्म कैपिटल का मजबूत आधार तैयार

यह वर्ग सबसे कम ट्रेडिंग वेलोसिटी दर्ज करता है, जिसका अर्थ है कि बार-बार खरीद-फरोख्त के बजाय स्थिर और सोच-समझकर लंबी अवधि की इक्विटी होल्डिंग बनाई जा रही है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारत में लंबे समय के निवेशकों का एक नया वर्ग तेजी से उभर रहा है, जिसकी अगुवाई सैलरीड मिलेनियल्स कर रहे हैं. ‘हाउ इंडिया इन्वेस्ट्स 2025’ रिपोर्ट (बैन और ग्रो) के अनुसार मेट्रो और टियर-1 शहरों में रहने वाले सैलरीड मिलेनियल्स अपने पोर्टफोलियो का 64 प्रतिशत हिस्सा म्यूचुअल फंड्स में लगाते हैं, जो किसी भी प्रमुख निवेशक समूह से सबसे अधिक है. इनका झुकाव लंप-सम की बजाय सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) की ओर है, जो प्रोफेशनल मैनेजमेंट और भविष्य के वित्तीय लक्ष्यों पर उनके फोकस को दर्शाता है.

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इनके व्यवहार में भी यह अनुशासन साफ दिखता है. यह वर्ग सबसे कम ट्रेडिंग वेलोसिटी दर्ज करता है, जिसका अर्थ है कि बार-बार खरीद-फरोख्त के बजाय स्थिर और सोच-समझकर लंबी अवधि की इक्विटी होल्डिंग बनाई जा रही है. टियर-2 और छोटे शहरों के सैलरीड मिलेनियल्स भी यही पैटर्न अपना रहे हैं, जो बताता है कि लंबी अवधि का निवेश अब बड़े शहरों से आगे देशभर में फैल रहा है.

इस बदलाव को आगे बढ़ाने वाले कारकों में स्थिर आय, कार्यस्थलों पर औपचारिक वित्त का बढ़ता अनुभव और डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रति बढ़ती सहजता शामिल हैं. जैसे-जैसे भरोसा बढ़ रहा है, निवेशक अपने SIP की मासिक रकम भी बढ़ा रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो वर्षों में निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड की प्राथमिकता 6 प्रतिशत अंक तक बढ़ी है.

अनुशासित पूंजी का यह उभार भारतीय बाजारों की मजबूती को नया आधार दे रहा है. म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स का वह हिस्सा, जो 5 वर्ष से अधिक समय तक बना रहता है, दोगुने से अधिक हो चुका है. यह बदलाव शॉर्ट-टर्म से लांग-टर्म वेल्थ क्रिएशन की संरचनात्मक शिफ्ट को दर्शाता है. आने वाले दशक में घरेलू निवेशक भागीदारी दोगुनी होने का अनुमान है, और सैलरीड मिलेनियल्स घरेलू पूंजी निर्माण की रीढ़ बनकर उभर रहे हैं.

जैसे-जैसे भारत आर्थिक रूप से अधिक सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ रहा है, देश की सबसे स्थिर निवेश आदतें अब उसके युवा सैलरीड कमाने वालों से आ रही हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आधा राष्ट्र, पूर्ण मान्यता

कक्षा XII की छात्रा राजलक्ष्मी सिंह, मानवीय कारणों से अफगानिस्तान के वास्तविक सत्ता अधिकारियों के साथ जुड़ने और इस सवाल के बीच तनाव की पड़ताल करती हैं कि क्या इस तरह का जुड़ाव तालिबान शासन की वैधता को मान्यता देने तक बढ़ना चाहिए?

19-September-2026

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

09-September-2026

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026


बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 170 अंक उछला, बाजार में तेजी के संकेत; रिलायंस-जियो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 308.49 अंक यानी 0.42 फीसदी चढ़कर 74,459.53 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 116.35 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 23,053.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

1 hour ago

भारत का कच्चे तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, अक्टूबर में हर दिन खरीदे 56 लाख बैरल

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों ने बढ़ाई खरीदारी, रूस से करीब 20 लाख और पश्चिम एशिया से 23 लाख बैरल प्रतिदिन हुआ आयात

1 hour ago

महादेव बेटिंग ऐप केस में बड़ी कार्रवाई, किंगपिन सौरभ चंद्राकर ओमान से भारत लाया गया; आज रायपुर कोर्ट में पेशी

अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को CBI की टीम प्रत्यर्पण कर भारत लाई है. उसके खिलाफ CBI के दो मामलों में चार्जशीट दाखिल है, जबकि ED भी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है.

1 hour ago

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

1 day ago

सरदार पटेल के विचारों पर आगे बढ़ रहा भारत, रक्षा उत्पादन 1.80 लाख करोड़ रुपये के पार: राजनाथ सिंह

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर भारत-भारती ने दिल्ली में आयोजित किया राष्ट्रीय समारोह, रक्षा मंत्री ने कहा- राष्ट्रीय एकता और अखंडता को चुनौती देने वाली ताकतों के खिलाफ देश एकजुट रहेगा

1 day ago