होम / खास खबर / FRI से साइबर ठगी पर लगेगा लगाम: बैंकों को RBI का निर्देश, मोबाइल नंबर के आधार पर जोखिम की होगी पहचान

FRI से साइबर ठगी पर लगेगा लगाम: बैंकों को RBI का निर्देश, मोबाइल नंबर के आधार पर जोखिम की होगी पहचान

FRI यानी Financial Fraud Risk Indicator, मई 2025 में DoT के डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट (DIU) द्वारा शुरू किया गया एक जोखिम-आधारित संकेतक है, यह मोबाइल नंबरों को उनके वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े जोखिम स्तर के आधार पर Medium, High या Very High Risk श्रेणियों में वर्गीकृत करता है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

डिजिटल लेन-देन में साइबर ठगी को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 30 जून, 2025 को सभी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों, स्मॉल फाइनेंस बैंकों, पेमेंट बैंकों और सहकारी बैंकों को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन (DoT) द्वारा विकसित Financial Fraud Risk Indicator (FRI) को अपने सिस्टम में तत्काल एकीकृत करने का निर्देश दिया है.

क्या है FRI और कैसे करेगा मदद?
FRI यानी Financial Fraud Risk Indicator, मई 2025 में DoT के डिजिटल इंटेलिजेंस यूनिट (DIU) द्वारा शुरू किया गया एक जोखिम-आधारित संकेतक है. यह मोबाइल नंबरों को उनके वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े जोखिम स्तर के आधार पर Medium, High या Very High Risk श्रेणियों में वर्गीकृत करता है. इस वर्गीकरण के लिए इनपुट प्राप्त होते हैं:

नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर प्राप्त शिकायतों से
DoT के चक्षु पोर्टल से
बैंकों व अन्य वित्तीय संस्थानों द्वारा साझा की गई खुफिया जानकारी से

यदि किसी मोबाइल नंबर को हाई रिस्क के रूप में वर्गीकृत किया गया है, तो बैंक उस ग्राहक के लेन-देन में अतिरिक्त सतर्कता बरत सकते हैं. FRI के एकीकरण से बैंक और NBFC जैसी संस्थाएं निम्नलिखित कदम उठा सकेंगी:

संदिग्ध लेन-देन को रोकना या विलंबित करना, ग्राहकों को अलर्ट या चेतावनी भेजना, हाई रिस्क नंबरों के साथ जुड़े ट्रांजैक्शनों को फ्लैग करना.

DoT का Mobile Number Revocation List (MNRL) पहले से ही बैंकों के साथ साझा किया जा रहा है, जिसमें वे मोबाइल नंबर होते हैं जिन्हें साइबर अपराधों, फर्जी री-वेरिफिकेशन या दुरुपयोग के कारण बंद किया गया है.

PhonePe, Paytm, HDFC Bank, ICICI Bank, पंजाब नेशनल बैंक और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक जैसे संस्थान पहले से ही FRI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं और इसके प्रभावी नतीजे देखे जा चुके हैं. UPI के व्यापक प्रसार को देखते हुए, FRI का समय पर एकीकरण लाखों लोगों को साइबर ठगी से बचा सकता है.

DoT ने इसे Digital India मिशन की दिशा में एक मील का पत्थर बताया है. विभाग का कहना है कि यह पहल बैंकिंग और टेलीकॉम क्षेत्रों के बीच एपीआई-आधारित डेटा एक्सचेंज को स्वचालित बनाकर रीयल-टाइम निर्णय और तेजी से फीडबैक सुनिश्चित करती है. DoT का उद्देश्य है कि यह प्रणाली सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों की रोकथाम नीति का हिस्सा बने और पूरे फिनटेक इकोसिस्टम में एक मानक उपकरण के रूप में उभरे.

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago