होम / खास खबर / भारत-घाना संबंधों को मिला नया आयाम, प्रधानमंत्री की यात्रा में हुए कई समझौतों पर हस्ताक्षर

भारत-घाना संबंधों को मिला नया आयाम, प्रधानमंत्री की यात्रा में हुए कई समझौतों पर हस्ताक्षर

यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना सरकार द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक "द ऑफिसर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द स्टार ऑफ़ घाना" से नवाजा गया

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री की घाना यात्रा के दौरान भारत और घाना के द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई पर पहुंचाया गया. दोनों देशों ने आपसी सहयोग को मजबूत करते हुए संबंधों को 'व्यापक साझेदारी' (Comprehensive Partnership) के स्तर तक बढ़ाने की घोषणा की.

प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक यात्रा के अवसर पर दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चार महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए. भारत और घाना के बीच सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रम (Cultural Exchange Programme) पर एक समझौता हुआ है, जिसका उद्देश्य कला, संगीत, नृत्य, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में आपसी समझ और सहयोग को बढ़ाना है.

मानकीकरण और गुणवत्ता में साझेदारी
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) और घाना मानक प्राधिकरण (GSA) के बीच समझौता हुआ है, जिसके तहत दोनों देशों के बीच मानकीकरण, प्रमाणन और गुणवत्ता आकलन के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाया जाएगा.

पारंपरिक चिकित्सा में संयुक्त शोध
घाना के पारंपरिक और वैकल्पिक चिकित्सा संस्थान (ITAM) तथा भारत के आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (ITRA) के बीच समझौता हुआ है. यह समझौता पारंपरिक चिकित्सा की शिक्षा, प्रशिक्षण और अनुसंधान में सहयोग को प्रोत्साहित करेगा.

दोनों देशों ने संयुक्त आयोग बैठक (Joint Commission Meeting) को लेकर भी समझौता किया है, जिससे द्विपक्षीय सहयोग की नियमित समीक्षा और उच्च स्तरीय संवाद को एक संस्थागत रूप मिलेगा.

प्रधानमंत्री की यह यात्रा भारत-घाना संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग को नई दिशा और ऊर्जा मिली है.

यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना सरकार द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक "द ऑफिसर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द स्टार ऑफ़ घाना" से नवाजा गया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: "राष्ट्रपति जी द्वारा घाना के राष्ट्रीय अवार्ड ‘द ऑफिसर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द स्टार ऑफ़ घाना’ से सम्मानित किया जाना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है. मैं राष्ट्रपति महामा जी, घाना सरकार और घाना के लोगों का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ. मैं इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों की ओर से विनम्रता के साथ स्वीकार करता हूँ."

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago