होम / खास खबर / इसे कहते हैं सफलता: जिस बैंक में किया साफ-सफाई का काम, वहीं बनीं AGM

इसे कहते हैं सफलता: जिस बैंक में किया साफ-सफाई का काम, वहीं बनीं AGM

'कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो' पुणे की रहने वालीं प्रतीक्षा टोंडवलकर ने इस कहावत को सही कर दिखाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो बड़े से बड़ा मुकाम भी हासिल किया जा सकता है. पुणे की रहने वालीं प्रतीक्षा टोंडवलकर इसका जीता-जागता सबूत हैं. प्रतीक्षा ने जिस जगह स्वीपर की नौकरी की, आज वो वहां असिस्टेंट जनरल मैनेजर की यानी कि AGM बन गई हैं.

सालों का संघर्ष
करीब 37 साल पहले प्रतीक्षा ने बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में स्वीपर की नौकरी से शुरुआत की थी, लेकिन आगे बढ़ने का जुनून उन्हें AGM की कुर्सी तक ले आया. 1964 में जन्मीं प्रतीक्षा ने सालों के संघर्ष और कड़ी मेहनत के बाद यह मुकाम पाया है.

नौकरी के साथ पढ़ाई
प्रतीक्षा की शादी महज 17 साल की उम्र में हो गई थी. हालांकि, उनका वैवाहिक जीवन ज्यादा लंबा नहीं चला. शादी के महज तीन साल बाद उनके पति की मृत्यु हो गई. इसके बाद प्रतीक्षा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. पढ़ाई-लिखाई नहीं होने की वजह से उन्हें नौकरी के लिए भटकना पड़ा. इस दौरान, उन्हें SBI में स्वीपर की नौकरी के बारे में पता चला. प्रतीक्षा ने बिना ज्यादा सोचे-विचारे हामी भर दी, क्योंकि घर चलाने के लिए नौकरी ज़रूरी थी. वह नौकरी के साथ-साथ पढ़ाई करती रहीं और मैट्रिक की परीक्षा पास की.

होता गया प्रमोशन
इसके बाद प्रतीक्षा ने ग्रेजुएशन किया और आगे भी पढ़ाई जारी रखी. प्रतीक्षा की लगन और लगन को देखते हुए उन्हें पहले स्वीपर से क्लर्क बनाया गया. फिर वह ट्रेनी ऑफिसर, स्केल-4 स्टाफ बनीं और आज AGM की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. प्रतीक्षा के काम और समर्पण को देखकर SBI ने उन्हें कई बार सम्मानित भी किया है. प्रतीक्षा ने नाइट कॉलेज से पढ़ाई की है. दिन में वह नौकरी करतीं और रात में पढ़ाई. प्रतीक्षा के सहकर्मी भी पढ़ाई में उनकी मदद करते थे. 1995 में उन्होंने साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

8 hours ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

6 hours ago

AI क्रैश: हर मोर्चे पर मौजूद थी जेन स्ट्रीट

जब जुलाई में AI बूम का सबसे बड़ा दांव धराशायी हुआ, तो कुछ समय के लिए उसके पीछे की पूरी "आर्किटेक्चर" सामने आ गई. भारत में जांच के दायरे में रही फर्म जेन स्ट्रीट के पास चिप्स, कंप्यूटिंग, डेटा सेंटर्स और मॉडल्स में हिस्सेदारी थी. यह शेयरों में मार्केट मेकर भी थी और उस सबसे बड़े फंड में भी इसका पैसा लगा हुआ था जो धराशायी हो गया. फंड के पतन के 12 दिन बाद जेन स्ट्रीट ने 14.6 अरब डॉलर जुटाए और फिर चुप्पी साध ली. क्या जेन स्ट्रीट के AI ट्रेड और उसके मामले में कोई पैटर्न है?

5 hours ago

नौसेना की ताकत बढ़ेगी! ₹1,943 करोड़ में लीज पर मिलेंगे दो MQ-9B सी गार्जियन ड्रोन

हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने जनरल एटॉमिक्स के साथ किया समझौता

5 hours ago

ज्योतिषीय दृष्टि से निर्णायक मोड़ पर भारत, क्या बदलने वाली है राजनीति की दिशा?

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी कहते हैं कि मेष राशि में शनि का प्रवेश नई शुरुआत का संकेत देता है. उनके अनुसार, उतार-चढ़ाव और उथल-पुथल के दौर के बाद नए राजनीतिक समीकरण उभर सकते हैं, जो धीरे-धीरे मजबूत होते जाएंगे.

7 hours ago