होम / खास खबर / सांसद की 5 साल की बेटी से पीएम ने पूछा - जानती हो मैं कौन हूं, जवाब सुन हंस पड़े पीएम मोदी

सांसद की 5 साल की बेटी से पीएम ने पूछा - जानती हो मैं कौन हूं, जवाब सुन हंस पड़े पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बातचीत से खुश होकर अहाना फिरोजिया को चॉकलेट दी और आशीर्वाद दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बच्चों के साथ बातें करना काफी पसंद है, बच्चों में पीएम मोदी काफी पॉपुलर भी हैं, उनकी शैली ही ऐसी है कि उन्हें छोटे-छोटे बच्चे भी जानते हैं. दरअसल, 
मध्‍य प्रदेश में उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल फ़िरोजिया बुधवार को परिवार संग दिल्ली में पीएम मोदी से मिलने पहुंचे. उनके साथ उनकी 5 साल की छोटी बच्ची अहाना फ़िरोजिया भी थी. 

बच्ची के जवाब से हंस पड़े पीएम मोदी
परिवार के साथ इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने उस छोटी बच्ची अहाना को अपने पास बुलाया और उससे बातें करने लगे. पीएम ने अहाना से पूछा कि क्या आप जानती हो मैं कौन हूं, इस पर बच्ची ने कहा हां आप मोदी जी है, तब पीएम मोदी ने पूछा कि क्या आपको पता है मैं क्या काम करता हूं, तो अहाना ने बड़े भोलेपन से जवाब दिया कि हां आप लोकसभा टीवी पर रोज आते हैं. इतना सुनना था कि पीएम मोदी समेत आस-पास सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े. 

बच्ची को पीएम मोदी ने चॉकलेट दी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बातचीत से खुश होकर 5 साल की छोटी बच्ची अहाना फिरोजिया को चॉकलेट दी और आशीर्वाद दिया. सांसद अनिल फिरोजिया अपने परिवार को मोदी से मिलवाने संसद भवन ले गए थे, उस दौरान उनकी बेटी अहाना भी साथ थी. 

VIDEO: Zomato के शेयरों में क्यों आ रही गिरावट, समझिए


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026

पर्यावरण से कॉर्पोरेट सफलता तक: 56 वर्षीय सुधीर मिश्रा की पेशेवर विरासत

सुधीर मिश्रा की जीवन यात्रा यह साबित करती है कि स्वयं की दिशा और दृष्टि पेशेवर सफलता और स्थायी विरासत का आधार बनती है.

18-February-2026

विश्वास, साहस और संघर्ष: सुधीर मिश्रा का कानूनी सफर

ग्रामीण कक्षाओं से लेकर सुप्रीम कोर्ट के गलियारों तक, प्रथम पीढ़ी के इस वकील ने दृढ़ विश्वास, साहस और अपने रास्ते पर अडिग आस्था के साथ एक राष्ट्रीय विधि फर्म खड़ी की.

17-February-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

10 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

10 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

13 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

11 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

13 hours ago