होम / खास खबर / अमेरिकी डिमांड और भारत पर टैरिफ दबाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

अमेरिकी डिमांड और भारत पर टैरिफ दबाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

ब्रेंट 67.74 डॉलर और डब्ल्यूटीआई 63.79 डॉलर प्रति बैरल पर फिसला, रूस से आयात पर भारत को चुनौती

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गुरुवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई क्योंकि निवेशकों ने अमेरिका में ईंधन की मांग के आउटलुक का आकलन किया. गर्मियों के ड्राइविंग सीजन के अंत के करीब पहुंचने से खपत धीमी पड़ने की आशंका है. साथ ही भारत पर अमेरिकी टैरिफ के दबाव के चलते रूसी तेल आपूर्ति में संभावित बदलावों को भी बाजार तौल रहा है.

ब्रेंट क्रूड वायदा 31 सेंट या 0.46% गिरकर 67.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 36 सेंट या 0.56% घटकर 63.79 डॉलर प्रति बैरल पर रहा. इससे पहले दोनों बेंचमार्क्स पिछले सत्र में 1% से ज्यादा चढ़े थे.

अमेरिकी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 22 अगस्त को समाप्त सप्ताह में कच्चे तेल के भंडार 24 लाख बैरल घटे. यह गिरावट विश्लेषकों के अनुमानित 19 लाख बैरल से ज्यादा रही और लेबर डे हॉलिडे वीकेंड से पहले मांग के मजबूत रहने का संकेत देती है.

फिर भी ट्रेडर्स का कहना है कि कीमतों को तकनीकी स्तर पर चुनौतियां हैं. डब्ल्यूटीआई के लिए 64-65 डॉलर पर रेजिस्टेंस और 60 डॉलर पर सपोर्ट देखा जा रहा है.

भू-राजनीतिक मोर्चे पर भी ध्यान केंद्रित है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत से आयात पर टैरिफ दोगुना कर अधिकतम 50% कर दिया. यह कदम नई दिल्ली पर रूस से तेल खरीद रोकने का दबाव बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

उधर, न्यूयॉर्क फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जॉन विलियम्स ने कहा कि ब्याज दरों में कटौती भविष्य में संभव है, लेकिन 16-17 सितंबर की बैठक से पहले नीति निर्माताओं को और आंकड़ों की जरूरत है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago