होम / खास खबर / निखरते भारत से विदेशों में बैठे NRIs हुए आकर्षित, वतन वापसी का बना रहे प्लान

निखरते भारत से विदेशों में बैठे NRIs हुए आकर्षित, वतन वापसी का बना रहे प्लान

एक सर्वे में यह सामने आया है कि विदेशों में बस चुके भारतीय अब फिर से अपने मुल्क वापस लौटना चाहते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की तेज रफ्तार से भागती अर्थव्यवस्था ने विदेशों में बैठे भारतीयों (NRI) को इस कदर प्रभावित किया है कि वो वतन वापसी पर विचार कर रहे हैं. एक सर्वे में पांच देशों में रह रहे भारतीयों में से 60% ने रिटायरमेंट के बाद भारत लौटने की इच्छा जाहिर की है. बता दें कि भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) लगभग सभी सेक्टर्स में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. कोरोना महामारी का मुकाबला करते हुए जिस तरह हमारी अर्थव्यवस्था ने दूसरे देशों से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है, उससे सभी प्रभावित हैं. 

ये हैं वो 5 देश 
देश छोड़कर विदेशों में बस चुके भारतीयों को अब लगने लगा है कि भारत में उन्हें ज्यादा वित्तीय स्थिरता मिल सकती है, यहां उनका भविष्य ज्यादा सुरक्षित रह सकता है. इसलिए अब वे वापस अपने मुल्क लौटना चाहते हैं. NRIs पर फोकस करने वाले फिनटेक प्लेटफॉर्म SBNRI के सर्वे में शामिल अधिकांश भारतीयों ने माना कि वे रिटायरमेंट के बाद वापस भारत में बसने का प्लान बना रहे हैं. खासतौर पर 5 देशों में रहने वाले भारतीयों ने कहा कि उनका इरादा वापस अपने देश लौटने का है. इन देशों में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका, यूके और सिंगापुर शामिल हैं.

इस वजह से हैं उत्साहित
SBNRI के मुताबिक, इन पांच देशों के कम से कम 60% एनआरआई रिटायरमेंट के बाद भारत लौटने पर विचार कर रहे हैं. अलग-अलग देशों के हिसाब से देखें, तो ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर में रह रहे 80 प्रतिशत, ब्रिटेन (UK) में रहने वाले 70 प्रतिशत, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) से 75 प्रतिशत और कनाडा में रहने वाले 60 प्रतिशत एनआरआई ने देश लौटने की इच्छा जाहिर की है. सर्वे से पता चलता है कि भारत के उभरते वित्तीय परिदृश्य और बेहतर निवेश अवसर NRIs के लिए स्थिति को आकर्षक एवं मजबूत बनाने का काम कर रहे हैं. ये अप्रवासी भारतीय देश की ग्रोथ और डेवलपमेंट से खासे उत्साहित हैं. 

भारत में निवेश किया शुरू
SBNRI के मुदित विजयवर्गीय (Mudit Vijayvergiya) का कहना है कि भारत की उपस्थिति वैश्विक बाजार में मजबूत हो रही है. इससे निवेशकों को भारत में अच्छा भविष्य नजर आ रहा है. इसके अलावा, भारत में NRIs को जो सुविधाएं मिलती हैं, उसके चलते NRIs वापस अपने देश लौटने को लेकर उत्साहित हैं. विजयवर्गीय ने बताया कि रिटायर होने के बाद भारत लौटने के अपने फैसले का समर्थन करने के लिए बड़े पैमाने पर इन NRIs ने देश में इन्वेस्टमेंट करना भी शुरू कर दिया है. उनके मुताबिक, सर्वे में यह बात सामने आई है कि भारत की ग्रोथ, जीवन यापन की लागत, सांस्कृतिक परिचितता, पारिवारिक और सामाजिक संबंध, स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं और निवेश के अवसरों ने इन देशों में रह रहे NRIs को पुन: भारत में बसने के लिए प्रेरित किया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026

पर्यावरण से कॉर्पोरेट सफलता तक: 56 वर्षीय सुधीर मिश्रा की पेशेवर विरासत

सुधीर मिश्रा की जीवन यात्रा यह साबित करती है कि स्वयं की दिशा और दृष्टि पेशेवर सफलता और स्थायी विरासत का आधार बनती है.

18-February-2026

विश्वास, साहस और संघर्ष: सुधीर मिश्रा का कानूनी सफर

ग्रामीण कक्षाओं से लेकर सुप्रीम कोर्ट के गलियारों तक, प्रथम पीढ़ी के इस वकील ने दृढ़ विश्वास, साहस और अपने रास्ते पर अडिग आस्था के साथ एक राष्ट्रीय विधि फर्म खड़ी की.

17-February-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

3 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

4 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

7 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

4 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

6 hours ago