होम / खास खबर / भारत-चीन संबंधों में नई पहल: मोदी-शी की बैठक में सीमा विवाद और व्यापार पर सहमति

भारत-चीन संबंधों में नई पहल: मोदी-शी की बैठक में सीमा विवाद और व्यापार पर सहमति

भारत और चीन के बीच साझेदारी केवल द्विपक्षीय रिश्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह 21वीं सदी की वैश्विक और एशियाई राजनीति की दिशा भी तय करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने भारत-चीन सीमा मुद्दे का ‘निष्पक्ष, उचित और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य’ समाधान खोजने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई. दोनों नेताओं ने कहा कि मतभेद विवादों में नहीं बदलने चाहिए और सीमा पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखना द्विपक्षीय संबंधों के लिए आवश्यक है. थ्यानचिन (उत्तरी चीन) में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर हुई इस बैठक में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर खास ध्यान दिया गया. इसे लेकर विदेश मंत्रालय ने जानकारी साझा की है. तो आइए इस बैठक के बारे में विस्तार से जानते हैं.

साझेदारी पर बल, प्रतिस्पर्धा पर नहीं
विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने वैश्विक व्यापार को स्थिर करने में भारत और चीन की अहम भूमिका को स्वीकार किया और द्विपक्षीय व्यापार घाटे को कम करने के लिए राजनीतिक एवं रणनीतिक रूप से आगे बढ़ने की आवश्यकता बताई. मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत और चीन विकास साझेदार हैं, न कि प्रतिद्वंद्वी. दोनों देशों के बीच आपसी सम्मान और हितों पर आधारित स्थिर संबंध 21वीं सदी के बहुध्रुवीय एशिया और विश्व व्यवस्था के लिए आवश्यक हैं. विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि सीमा पर शांति, भारत-चीन संबंधों के लिए बीमा पॉलिसी जैसी है.

राष्ट्रपति शी के सुझाव
शी चिनफिंग ने संबंध सुधारने के लिए चार सुझाव दिए—

1. रणनीतिक संचार को मजबूत करना और आपसी विश्वास बढ़ाना.
2. पारस्परिक लाभ के लिए सहयोग और आदान-प्रदान का विस्तार करना.
3. एक-दूसरे की चिंताओं को समझना.
4. साझा हितों की रक्षा के लिए बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना.

मोदी-शी की सकारात्मक समीक्षा
मोदी ने कहा कि भारत और चीन दोनों ही सामरिक स्वायत्तता चाहते हैं और संबंधों को किसी तीसरे देश के नजरिये से नहीं देखना चाहिए. उन्होंने कजान (रूस) में हुई पिछली मुलाकात के बाद मिले सकारात्मक परिणामों का जिक्र करते हुए सीमा पर शांति बनाए रखने को अहम बताया.

‘हाथी और ड्रैगन’ का साथ
राष्ट्रपति शी ने कहा कि भारत और चीन को एक-दूसरे की सफलता का जश्न मनाना चाहिए. दोनों प्राचीन सभ्यताओं और ग्लोबल साउथ के पुराने सदस्य हैं, इसलिए हाथी (भारत) और ड्रैगन (चीन) को साथ मिलकर काम करना चाहिए.

सीमा तनाव कम करने की दिशा में कदम
जून 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़पों के बाद दोनों देशों के रिश्तों में आई तल्खी को दूर करने के लिए हाल में कई प्रयास किए गए हैं. मोदी की यह चीन यात्रा सात साल से अधिक समय बाद हुई है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने सीमा मुद्दे पर विशेष प्रतिनिधियों के बीच हुई हालिया वार्ता को आगे बढ़ाने और समर्थन देने की सहमति जताई.

जन-जन के रिश्ते मजबूत करने की पहल
मोदी और शी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा, सीधी उड़ानों और पर्यटक वीजा सुविधा बहाल करने के जरिए लोगों के बीच संबंध मजबूत करने पर जोर दिया.

आगामी शिखर सम्मेलन का आमंत्रण
मोदी ने चीन की सफल एससीओ अध्यक्षता के लिए शी को बधाई दी और उन्हें 2026 में भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया. शी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए भारत की अध्यक्षता को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

15 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

5 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

5 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

5 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

6 hours ago