होम / खास खबर / नील पंड्या ने Pixis से दिया इस्तीफा, पांच साल की वैश्विक नेतृत्व यात्रा का अंत

नील पंड्या ने Pixis से दिया इस्तीफा, पांच साल की वैश्विक नेतृत्व यात्रा का अंत

EMEA और APAC के सीईओ और ग्लोबल पार्टनरशिप्स हेड के रूप में निभाई अहम भूमिका, कंपनी को 200 मिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग दिलाने में रहे अग्रणी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एआई-आधारित मार्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Pixis में पांच साल तक वैश्विक विस्तार की कमान संभालने के बाद नील पंड्या ने CEO – EMEA & APAC और ग्लोबल हेड ऑफ पार्टनरशिप्स के पद से इस्तीफा दे दिया है,

Pixis के शुरुआती दिनों में टीम से जुड़ने वाले पंड्या ने भारत, एशिया-प्रशांत, यूरोप, MENA, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड और अमेरिका जैसे क्षेत्रों में कंपनी के संचालन का विस्तार करने में अहम भूमिका निभाई. उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी ने SoftBank, General Atlantic और Celesta Capital जैसे वैश्विक निवेशकों से 200 मिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग जुटाई और 10 गुना से अधिक व्यावसायिक वृद्धि हासिल की.

नील पंड्या के नेतृत्व में Pixis ने नए उद्योग क्षेत्रों में प्रवेश किया, अपने गो-टू-मार्केट मॉडल को मज़बूत किया, अंतरराष्ट्रीय टीमों का गठन किया और रणनीतिक साझेदारियों के ज़रिए वैश्विक ब्रांड उपस्थिति को भी सुदृढ़ किया.

अपने सफर को याद करते हुए पंड्या ने कहा, “मैं एक बाज़ारिया (marketer) के रूप में जुड़ा था, लेकिन जल्द ही मैं CMOs और कोड के बीच की कड़ी बन गया - बिजनेस के सपनों को प्रोडक्ट रियलिटी में बदलने वाला. Pixis में जो कुछ भी हमने खड़ा किया, वह हिम्मत, महत्वाकांक्षा और मुमकिन पर विश्वास की देन है.”

Pixis में शामिल होने से पहले पंड्या Vodafone, L’Oréal और Unilever जैसी दिग्गज कंपनियों में नेतृत्व पदों पर कार्य कर चुके हैं, जहां उन्होंने मीडिया, डेटा-ड्रिवन मार्केटिंग और वैश्विक ब्रांड रणनीति में कई नवाचार किए.

अब वह कुछ समय के लिए "रुकने, सोचने और खुद को फिर से ऊर्जा देने" के लिए पीछे हट रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

16 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

6 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

6 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

6 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

7 hours ago